जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान 

Tripoto
Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान by Pooja Tomar Kshatrani

क्या आपको स्नोफॉल यानी बर्फबारी पसंद है? अगर हां, तो इन सर्दियों में आपके पास बर्फबारी का मज़ा लेने का पूरा मौका है। जनवरी वह महीना है जब भारत के कई हिल स्टेशन बर्फ से ढक जाते हैं। भारत में कई जगह ऐसी हैं जहां इस वक्त बर्फबारी हो रही है। चूंकि साल के कुछ खास महीनों में ही बर्फबारी होती है, इसलिए इन जगहों पर बर्फ के शौकीनों की भीड़ उमड़ती है।

1. औली, उत्तराखंड

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  1/10 by Pooja Tomar Kshatrani

स्नोफॉल के लिए बेस्ट जगहों की लिस्ट में औली हिल स्टेशन का नाम भी आता है। ऊंचाई पर स्थित ये जगह चोटियों से लदा हुआ है। यहां हरे-भरे घास के मैदान पूरी तरह से बर्फ से ढके होते हैं। शायद यही वजह है कि ये जगह हद से ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। आप यहां खूसूरत हिमालय की पर्वत चोटियों के नजारे भी देख सकते हैं। औली में बर्फबारी देखने का सबसे अच्छा समय जनवरी महीना है।

2. मुनस्यारी, उत्तराखंड

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  2/10 by Pooja Tomar Kshatrani

मुनस्यारी को 'छोटा कश्मीर' के रूप में भी जाना जाता है। ये हिमालय की तलहटी में बसा एक छोटा सा गांव है। इस हिल स्टेशन को उत्तराखंड की जान कहा जाता है। चारों तरफ घने जंगल और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा यहां देखने को मिलता है। अगर आप भीड़ और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के शोर-शराबे से बचना चाहते हैं तो छुट्टी मनाने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और नहीं हो सकती।

3. मनाली, हिमाचल प्रदेश

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  3/10 by Pooja Tomar Kshatrani

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली शहर में इस सीज़न की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली विशाल हिमालय की चोटियों और भव्य घाटियों से घिरा है। यहां भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यदि आप मनाली घूमने जाएं तो सोलंग घाटी जाना ना भूलें। यहां आपको कई मनोरंजक खेल और गतिविधियों का आनंद मिल सकता है।

4. लद्दाख

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  4/10 by Pooja Tomar Kshatrani

लद्दाख जैसा लाजवाब स्नो फॉल शायद ही भारत में किसी दूसरी जगह पर देखने को मिले। यहां का खूबसूरत नजारा देशभर के टूरिस्ट को आकर्षित करता है। लद्दाख का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और रात के वक्त यह -30 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। ऐसे में यहां रोंगटे खड़े कर देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

5. नार्थ सिक्किम

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  5/10 by Pooja Tomar Kshatrani

अगर कहीं दूर जाने का प्लान है तो नॉर्थ सिक्किम में स्नो फॉल देखने जा सकते हैं। यहां सोंग्मो झील, नाथुला, युमथांग और कटाओ जैसी जगहों पर तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाता है। जनवरी के महीने में यहां जमकर बर्फबारी होती है, इसलिए नॉर्थ सिक्किम को असल में एक 'व्हाइट वंडरलैंड' माना जाता है।

6. पहलगाम, कश्मीर

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  6/10 by Pooja Tomar Kshatrani

स्नो फॉल का नजारा देखने के लिए पहलगाम भी एक शानदार जगह है। कश्मीर की वादियों में छिपे इस खूबसूरत हिलस्टेशन पर दिसंबर में जमकर स्नो फॉल होता है। जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता पारा इस जगह की खूबसूरती को दोगुना कर देता है।

7. गुलमर्ग, कश्मीर

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  7/10 by Pooja Tomar Kshatrani

कश्मीर में गुलमर्ग दूसरी ऐसी जगह है जो इस वक्त पूरी तरह से बर्फ में ढक चुकी है। गुलमर्ग में भारी स्नो फॉल से ये जगह किसी 'विंटर वंडरलैंड' में तब्दील हो जाती है। कश्मीर का यह बहुत ही सुंदर हिलस्टेशन पूरे साल पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

8. सोनमर्ग, कश्मीर

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  8/10 by Pooja Tomar Kshatrani

सोनमर्ग का अर्थ है 'सोने का मैदान'। जनवरी के महीनों में यह जगह पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है। जम्मू-कश्मीर का यह खूबसूरत हिलस्टेशन कश्मीर घाटी के विशाल हिमालयी ग्लेशियरों के पास स्थित है और यहां से बर्फ से ढकी चोटियां का बेहतरीन नजारा दिखाई देता है।

9. कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  9/10 by Pooja Tomar Kshatrani

कुल्लू निस्संदेह किसी स्वर्ग से कम नहीं, और अगर आपको कभी भी सर्दियों के दौरान इस जगह पर जाने का मौका मिले, तो आप ख़ुद को भाग्यशाली मानना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के लुभावने दृश्यों को देखने के लिए तरस रहे हैं, तो बिना किसी संदेह के कुल्लू आपकी पसंद होनी चाहिए।

10. पराशर झील, हिमाचल प्रदेश

Photo of जनवरी महीने में भारत की इन जगहों पर बर्फबारी देख खिल उठेंगे आपके चेहरे, जल्द बनाएँ प्लान  10/10 by Pooja Tomar Kshatrani

खूबसूरत बर्फबारी देखने के लिए हिमालय पर्वतमाला के बीचों बीच बसे पराशर झील की सैर ज़रूर करें। हिमाचल प्रदेश में मंडी से लगभग 50 किमी दूर स्थित यह झील 8956 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता और शांति वाली जगह है। यहां पर आपको धौलाधार, पीर पंजाल और किन्नौरी पर्वत श्रृंखलाओं के दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads