![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1640160708_images_4.jpeg)
साल का आखिरी और दुनियाभर में मनाया जाने वाला बड़ा पर्व क्रिसमस आने वाला है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस पर परिवार, दोस्त, रिश्तेदार आपस में मिलते हैं। पार्टी करते हैं और इस साल को विदाई देने के साथ नए साल का इंतजार करते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन कई लोग घरों में कैद रहने के बजाए क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए किसी यात्रा का प्लान बना रहे होंगे।
अगर आप क्रिसमस में परिवार या दोस्तों के साथ घर से बाहर क्रिसमस मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये तय कर लीजिए कि कहाँ घूमने जाना है। वैसे तो देश में कई ऐसे शहर और जगहें हैं जहाँ क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होता है, लेकिन कुछ जगहें क्रिसमस पार्टी के लिए ही प्रसिद्ध हैं। आज मैं इस आर्टिकल में आपको देश की ऐसी ही जगहों के बारे में बताऊंगी, जहाँ आप अपना क्रिसमस बना सकते हैं यादगार।
![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे 1/5 by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1640107802_1640107801606.jpg)
गोवा पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। वहीं गोवा क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने के इंतजार में रहते हैं। बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते लोग गोवा में नजर आ जाते हैं। गोवा में काफी फेमस चर्च भी हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।
![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे 2/5 by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1640160020_1640160019731.jpg)
दिसंबर की सर्दी में बर्फबारी के बीच खूबसूरत लाइट से सजे हिल स्टेशन की रौनक देखनी हो तो क्रिसमस में शिमला जाएं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शिमला बेहतर विकल्प है। कपल्स के लिए यह जगह क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेस्ट रहेगी। कालका से शिमला के लिए टाॅय ट्रेन का मजा लें। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी।
कोलकाता में क्रिसमस का सेलिब्रेशन
![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे 3/5 by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1640160298_1640160297703.jpg)
बंगाल दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी हर साल यहाँ हजारों लोग आते हैं। कोलकाता में ब्रिटिश शासन से ही धूमधाम से क्रिसमस मनाने का ट्रेंड शुरू हो गया था, जो आज भी जारी है। कोलकाता में लोग क्रिसमस के मौके पर नाचते- गाते और मस्ती करते हैं। क्रिसमस के मौके पर पार्क स्ट्रीट का नजारा देखते बनता है। इसके अलावा कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ मिलती है। यहाँ हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।
![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे 4/5 by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1640160469_1640160468937.jpg)
कोच्चि शहर में काफी सारे पुराने और फेमस चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहाँ क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई ऐक्टिविटीज होती हैं।
केरल में क्रिसमस का सेलिब्रेशन
![Photo of क्रिसमस 2021 को बनाना हैं स्पेशल तो क्रिसमस के लॉन्ग वीकेंड पर इन शानदार जगहों पर मनाएँ हॉलिडे 5/5 by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1640160997_1640160997494.jpg)
केरल राज्य क्रिसमस के त्योहार के लिए बहुत अधिक जाना जाता है। यदि आप क्रिसमस के त्योहार को और अधिक यादगार बनाने की कोशिश में हैं, तो केरल की ट्रिप आपके लिए बहुत शानदार हो सकती है। बीच लवर्स भी केरल की ट्रिप का आनंद साल के इस अंतिम महीने दिसंबर में ले सकते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर यहाँ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग नाचते गाते पार्टी मनाते हैं। इसके अलावा क्रिसमस डे के दिन यहाँ लोकल दावत भी रखी जाती है और साथ ही साथ लोग कैरोल भी गाना पसंद करते हैं। क्रिसमस पर केरल में रात रात भर पार्टियां होती है।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें