जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे

Tripoto
16th Jul 2021
Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav
Day 1

भारत अपनी खूबसूरत कला और संस्कृति की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। भारत में ऐसे कई शहर हैं, जिनके नाम आपको अन्य शहरों में भी सुनने को मिल जाते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि भारतीय शहरों के नाम विदेशों में भी सुनने को मिल रहे हो? जी हाँ, आपने सही सुना विदेशों में ऐसी कुछ जगह हैं, जिनके नाम भारतीय शहरों के नाम पर रखा गया। है। इनके पीछे की वजह भी अजीबोगरीब है। विदेश में बसे इन भारतीय शहरों के बारे में सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं। भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे।

पटना, स्कॉटलैंड

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

जो भी लोग भारत में रहते है उन्होंने अब तक सिर्फ पटना शहर को भारत के बिहार में ही सुना होगा लेकिन आपको बता दूं कि पटना भारत में ही नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड में भी है। जी हाँ! चौक गए ना आप लोग भी। पटना जैसा देसी नाम स्कॉटलैंड में किसी जगह का होना आपको आश्चर्य में जरूर डाल दिया होगा। आप सभी को बता दूं कि स्कॉटलैंड के आयरशायर में एक छोटे से शहर का नाम है पटना! बताया जाता हैं कि विलियम फुलर्टन नामक एक व्यक्ति ने उनकी खदानों में काम करने वालों के रहने के लिए एक शहर बसाया था। उन्होंने इसका नाम 'पटना' रखा था। दरअसल, विलियम का जन्म पटना में हुआ था इसलिए उन्होंने इसका नाम पटना रख दिया।

लखनऊ, अमेरिका

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

नवाबों का शहर लखनऊ की बात ही अनोखी है। आप सभी को ये खूबसूरत नाम अमेरिका में भी सुनने को मिल जाएगा। अमेरिका में इसी नाम का एक शहर, जिसे 'कैसल इन द क्लाउड्स' नाम से भी बुलाया जाता है। इस प्रकार नवाबों का शहर लखनऊ भारत के साथ ही आपको अमेरिका में भी मिलेगा। अमेरिका में बसा लखनऊ भारत के खूबसूरत लखनऊ की तरह ही है। जो अपनी शानो शौकत व खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

कोच्चि, जापान

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

भारत में स्थित मशहूर कोच्चि अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ शांत वातावरण और हसीं वादियों के लिए फेमस है। लेकिन यह बस भारत में ही नहीं है। इसी नाम की एक जगह जापान के शिकोकू आइलैंड पर भी स्थित है। सिर्फ इतना ही नहीं, वहाँ पर कोच्चि अपने सी फूड्स के लिए बेहद मशहूर हैं।

बड़ौदा, अमेरिका

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

भारत के गुजरात में बड़ौदा शहर मौजूद है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि बड़ौदा नाम का एक गांव है, जो अमेरिका में मौजूद है। दरअसल, अमेरिका के मिशगन राज्य में बड़ौदा नाम से एक छोटा गांव है। आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बता दूं, माइकल हाउसर नाम के एक व्यक्ति ने 1890 में बड़ौदा नाम से एक पोस्ट ऑफिस खोला था, जिसका नाम वो पहले 'पोमोना' रखना चाहता था, लेकिन ये नाम पहले से ही रजिस्टर हो रखा था। इसके बाद उन्होंने कई लोगों से सुझाव मांगे, जिसके बाद सीएच पिंडर ने 'बड़ौदा' नाम सुझाया। क्योंकि उनका जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था। तबसे इस गांव का नाम बड़ौदा पड़ गया।

हैदराबाद, पाकिस्तान

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

हैदाराबाद भारत का एक मशहूर शहर है, जो अपने लजीज खाने के लिए जाना जाता है। आपको बता दूं कि इस नाम से अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी एक शहर बसा है। इसे वहाँ पर हैदर अली के नाम से भी जाना जाता है।

ठाणे, ऑस्ट्रेलिया

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

भारत के महाराष्ट्र में ठाणे नाम की एक जगह है। यहाँ समुद्री तटों की संख्या बहुत ज्यादा है। शायद आप जान कर चौक जाए मगर सात समुंदर पार ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी ठाणे शहर है। 5 फरवरी 1904 को जॉन ठाणे के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था। इसलिए अगर कोई आपसे बोले कि वह ऑस्ट्रेलिया के ठाणे से बोल रहा है तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है।

कलकत्ता, अमेरिका

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

अमेरिका में स्थित कलकत्ता 1810 में 'वेस्ट यूनियन' के रूप में जाना जाता था। विलियम फॉक्स, जिन्होंने यहाँ पहली बार ईंट का पक्का मकान बनाया था, उनके नाम पर इस जगह का नाम फॉक्सटाउन पड़ा था। कई नाम बदलने के बाद आखिर में भारत के कलकत्ता पर इसका नाम रखा गया। अमेरिका में ही 1838 में कलकत्ता नाम से पोस्ट ऑफिस भी खुला था, जो 1913 तक कार्यशील रहा था। ये शहर ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी भी रह चुकी है।

बाली, इंडोनेशिया

Photo of जानिए भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में, जिनके नाम आपको विदेशों में भी सुनने को मिल जाएंगे by Smita Yadav

हर भारतीय जीवन में एक बार बाली ज़रूर जाना चाहता है कि वो एक बार अपने जीवन में बाली घूम सकें। बाली, इंडोनेशिया का मशहूर टूरिस्ट प्लेस है। साथ ही यहाँ आपको सबसे अधिक हिंदू जनसंख्या देखने को मिल जाएगी। और यहीं कई सारे हिंदू मंदिर भी हैं इसलिए भारतीय यहाँ जाने की रुचि रखते हैं आपको बता दूं, राजस्थान के पाली जिले में बाली नाम से तहसील मौजूद है।

क्या आपने भी अपनी विदेश यात्रा के दौरान इन भारतीय शहरों को विदेश में भी देखा हैं अगर हाँ, तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads