
भारत कुछ मायनों में एक अद्भुत देश हो सकता है। लुभावनी प्राकृतिक घटनाओं से लेकर सदियों पुरानी संरचनाएं यहाँ देखने को मिलती हैं। भारत में ऐसी कई जगह हैं जो हमें आश्चर्य में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ती। ऐसी ही कुछ जगह हैं जहाँ रात के अंधेरे में भी उजाला देखा जाता है। लेकिन क्या कोई जानता है कि भारत में ऐसी जगहें हैं जो रात के अंधेरे में चमकती हैं? अगर आप भी हमारी तरह चौक गए हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़ें। जिसमे आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देखकर आप खुद ही कहेंगे कि हमारे देश की चमक दुनिया में कहीं भी देखने को नहीं मिलती। तो आइए जानते हैं।
पुरुषवाड़ी वन, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में स्थित पुरुषवाड़ी एक आदिवासी गांव है। ये जगह लाखों लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यही वजह है कि हर साल गर्मियों में यहाँ बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। साथ ही ये जगह जुगनू को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। प्रजनन काल में जुगनू अपने साथी को आकर्षित करने के लिए गोधूलि के समय बायोलुमिनसेंस का उत्पादन करते हैं। मई और जून के महीने में जुगनू के साख बिखरे पेड़, टिमटिमाते हैं और पूरे वन में चकाचौंध करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करके वो अपने साथियों को बहकाने की कोशिश करते हैं। यहाँ हर साल जुगनू उत्सव भी मनाया जाता है। और पर्यटक सिर्फ जुगनू के देखने के लिए इस जगह पर आते हैं।
जुहू बीच, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में स्थित जुहू बीच को हर कोई जानता है। यहाँ शाम के समय कई बार सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है। महाराष्ट्र का जुहू बीच उन जगहों में से एक है जहाँ आपको कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। इस जगह हर कोई जाना चाहता है। लेकिन जब भी आप जुहू बीच घूमने जाएं तो रात में इसे देखने जरूर जाएं। यहाँ सुक्ष्मजीव की वजह से बिजली के नीले रंग झिलमिलाते दिखाई देते हैं। इसे नोक्टिलुका स्किनटिलन्स कहा जाता है। यहाँ जाने के लिए रात का समय सबसे बेस्त है, जब भी आप यहाँ घूमने जाएं तो कोशिश करें की रात 8 बजें के बाद ही जाएं।
बेतलबातिम बीच, गोवा

गोवा में भी एक समुद्र तट है, जो अंधेरे में चमकता है। गोवा में मौजूद बेतालबतिम बीच रात के अंधेरे में बेहद ही खूबसूरती से चमकता है। दक्षिण गोवा में स्थित बेतलबातिम बीच, प्राचीन सफेद रेत के लिए जाना जाता है। यहाँ आप डॉलफिन को देखने और लुभावने सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं। यह समुद्र तट पानी में मौजूद बायो ल्यूमिनेसिसेंस के कारण अंधेरे में चमकता है, तो अगली बार जब भी आप गोवा जाएं, तो इस समुद्र तट को मिस न करें।
वेस्ट जयंतिया हिल्स, मेघालय

मेघालय में स्थित वेस्ट जयंतिया हिल्स 'इलेक्ट्रिक मशरूम' के लिए प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रिक मशरूम के बारे में सुनकर भारत और चीन के शोधकर्ता यहाँ पहुंचे और उन्होंने देखा की छोटे मशरूम अपना प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। ये मशरूम जीनस रोरिडोमाइसेस की नई प्राजति है। वहीं स्थानीय लोग इन मशरूमों का इस्तेमाल जंगलों को नेविगेट करने के लिए करते हैं। अगर आप भी ये आश्चर्य देखना चाहते हैं तो वेस्ट जयंतिया हिल्स एक बार ज़रूर जाएं।
मट्टू बीच, कर्नाटक

यह समुद्र तट पिकनिक, सैर और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के लिए लोकप्रिय है। इस समुद्र तट की दिलचस्प बात यह है कि रात में यहाँ का पानी चमकता है। समुद्री जीवविज्ञानी विशेषज्ञों के अनुसार, नोक्टिलुका स्किनटिलन्स नामक सूक्ष्मजीव के कारण समुद्र तट चमकता है। आमतौर पर, इसे समुद्र की चमक के रूप में जाना जाता है, जो डिस्टर्ब होने पर प्रकाश का उत्सर्जन करती है। तो अगर आपको भी ये खूबसूरती देखने हो तो इस बीच की यात्रा ज़रुर करें।
क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।