अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए

Tripoto
16th Mar 2022
Photo of अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों दिल्ली एक ऐसी जगह है जहाँ आकर आप एक साथ कई सारी चीज़ों का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली में सभी के लिए ढेरों ऑप्शन्स मिल जायेंगे। अब वो चाहे एडवेंचर से लेकर शॉपिंग, तक या फिर डिस्को से लेकर धार्मिक जगहों तक ही क्यों ना हों। यहाँ के स्ट्रीट फूड्स आपको स्वाद को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। तो अगर आप खाने-पीने के शौकीन होने के साथ ही साथ घूमने के भी शौकीन हैं तो आज हम आपको यहाँ बताने वाले हैं दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे जहाँ आप मुफ्त में एंजॉय कर सकते हैं। और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो जगहें कौन कौन सी हैं।

1. लोटस टेंपल

Photo of अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए by Smita Yadav

दिल्ली में धार्मिक जगहों की कोई कमी नहीं लेकिन जिस सुकून का एहसास यहाँ मिलता है वो शायद ही आपको कहीं और मिले। इसलिए दिल्ली सबकी पहली पसंद बना रहेगा। दोस्तों शायद आपको सुनकर आश्चर्य हो लेकिन आप दिल्ली के लोटस टेंपल आकर शांति भरें कुछ यादगार पल बिता सकते हैं वो भी बिना एक रुपया खर्च किए। जी हाँ, बिना किसी खर्च के। लोटस टेंपल की बनावट और यहाँ का वातावरण दोनों ही अपने आप में अद्भभुत है। यहाँ किसी भी धर्म-संप्रदाय के लोग आकर मेडिटेशन कर सकते हैं। और कुछ पल शांति से व्यतीत कर सकते हैं।

2. बंगला साहिब गुरुद्वारे का लंगर

Photo of अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए by Smita Yadav

दोस्तों अगर आप बिना पैसे खर्च किए जायकेदार और स्वादिष्ट खाना खाना चाहते हैं तो बंगला साहिब गुरुद्वारा ज़रूर जाएं। यहाँ पर सुबह 9 बजे से ही लंगर खिलाने का कार्यक्रम शुरु हो जाता है और दोपहर 3-4 बजे तक चलता है। फिर शाम को 7 बजे से शुरु होता है और रात 10-11 बजे तक चलता है। दोस्तों ऐसा भी कहा जाता है कि यहाँ रोजाना तकरीबन 10,000 लोगों को खाना खिलाया जाता है। तो आप भी कभी घूमने निकले तो बंगला साहिब गुरुद्वारा आकर लंगर का बेहतरीन खाना चखना न भूलें।

3. लोधी गॉर्डन

Photo of अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए by Smita Yadav

दोस्तों, अगर आप भी जिंदगी की भागदौड़ में कुछ पल सुकून के बिताने का मन हो तो बगैर पैसे खर्च किए तो निकल जाएं लोधी गॉर्डन की ओर। जहाँ आप फ्री में घूम सकते है। इस गार्डन में आपको पक्षियों की चहचहाहट, साफ सुथरे पानी के सुंदर तालाब, गुंबद और कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। जिससे आपका दिन और भी बेहतर बन जायेगा।

4. निजामुद्दीन दरगाह की कौव्वाली

Photo of अगर फ्री में लेना हैं घूमने का मज़ा, तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध जगहों पर ज़रूर घूम आए by Smita Yadav

दोस्तों, निजामुद्दीन दरगाह का दीदार करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप यहाँ अपनी श्रद्धा से आ सकते है और कुछ टाइम बिता सकते हैं। यहाँ निजामुद्दीन दरगाह में हर गुरुवार कौव्वाली का आयोजन होता है। यहाँ की कौव्वाली गाते गायकों को देखने और सुनने का आनंद यहाँ आकर ही मिलेगा। तो अगर आप घूमने के साथ कौव्वाली के भी शौकीन हैं तो यहाँ एक बार जरूर आएं, जिसके लिए आपको कुछ भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। और आप यहाँ फ्री में भक्ति भाव से दर्शन करने का आनंद लें सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

क्या अपने इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं, अगर हाँ, तो अपने यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads