
मानसून न केवल राहत की बौछार लाता है बल्कि उन यात्रियों के लिए बहुत सारे लाभ भी लाता है जो अगस्त में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की यात्रा करना चाहते है। अगस्त का महिना साल का ऐसा ऐसा महीना होता है जिसमे मानसून अपने शबाब पर होता है। इस महीने में प्राकृतिक सुन्दरता तो अपने चरम पर तो होती है साथ में वाटरफाल्स, झरने और नदियाँ भी उफान पर होती है जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक अगस्त के महीने में घूमने के लिए जाना पसंद करते है। बरसात के मौसम में वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। और इस दौरान बहुत से लोग सिर्फ ट्रैकिंग, बोटिंग, कायकिंग, स्कीइंग, साइकिलिंग आदि चीजों का ही आनंद उठाते हैं। लेकिन क्या अपने कभी मानसून में फेरी राइड का आनंद लिया हैं? अगर आपका जवाब न हैं तो आपको बता दूं कि मानसून के दिनों में फेरी राइड करने का अपना एक अलग ही अंदाज है। काफी संख्या में लोग फेरी राइड के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी मानसून के दिनों में फेरी राइड का आनंद उठाना चाहते हैं, तो देश इन बेहतरीन जगहों पर एक बार जरूर जाएं।
मुंबई

दोस्तों, मुंबई शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आपको इस शहर में कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी। आपको बता दूं कि मुंबई को सात टापुओं का शहर भी कहा जाता है। मुंबई घूमने के साथ अगर आपको फेरी राइड का असली मज़ा लेना हैं तो इसके लिए आपको गेटवे ऑफ़ इंडिया की सैर करनी पड़ेगी। गेटवे ऑफ़ इंडिया पर फेरी राइड की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। फेरी राइड के जरिए ही आप एलिफेंटा द्वीप की भी सैर कर सकते हैं। साथ ही फेरी राइड के बाद मुंबई की और भी जगहों का आनंद उठा सकते हैं।
वेम्बनाड झील

केरल के कोट्टयम जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर वेम्बनाड झील स्थित है। आपको बता दूं कि इस झील को केरल राज्य में अलग अलग नाम से संबोधित किया जाता हैं। जैसे – कोच्चि में कोच्चि झील, कोट्टायम में वेम्बनाड और कुट्टनद में पुन्नमदा झील आदि। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा इस झील को वेम्बनाड कोल या वेम्बनाड कयाल के नाम से भी जाना जाता है। यह झील केरल बैकवाटर के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्य है। आप इस झील से अद्भुत सूर्यास्त दृश्य भी देख सकते हैं। वेम्बनाड झील, कुमारकोम पर आप नौका विहार, मछली पकड़ने और अद्वितीय दर्शनीय स्थलों के अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इस झील को निश्चित रूप से केरल की सबसे अच्छी झीलों में से एक कहा जा सकता है। यह झील कई नदियों से जुड़ी हुई है। वेम्बनाड में हाउस बोट के साथ-साथ फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है। इस झील में आप फिशिंग भी कर सकते हैं। बरसात के दिनों में फेरी राइड का आनंद उठाने के लिए वेम्बनाड झील ज़रूर जाएं।
कोच्चि, केरल

केरल भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जोकि अपने बैकवाटर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत के केरल राज्य में आकर्षित झील, नहरे, लैगून और ज्वारनदमुख आदि हैं। केरल का नाम सुनते ही हमारे दिल में केरल के बैकवाटर में घूमने की इच्छा जाग्रित होने लगती हैं। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक केरल हनीमून, बेबीमून समेत वीकेंड हॉलिडे मनाने के लिए आते हैं। साथ ही आप केरल में फेरी राइड का भी आनंद उठा सकते हैं। केरल के कोच्चि में फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है। तो जब भी आप घूमने आए फेरी राइड का आनंद ज़रूर लें।
चिल्का झील

भारत के ओड़िशा राज्य में चिल्का झील स्थित है। चिल्का झील एक ऐसी जगह है जहाँ हर कोई अपनी जिन्दगी में एक बार जरुर घूमना चाहता है। यहाँ पर पर्यटक अपने परिवार, बच्चे और जोड़े से घूमने के लिए आ सकते हैं। चिल्का झील देश की सबसे बड़ी खारे पानी की झील में से एक झील है। यह झील लगभग 1100 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस झील में कई द्वीप है और यह जगह खासकर जलीय वनस्पतियों, जीव जन्तुओ और कई तरह के पक्षियों व पक्षी बिहार के आकर्षक नजारों के लिए जानी-जाती है। इस झील के पास सूर्योदय और सूर्यास्त का सामने गुजरना आपको एक अलग ही अनुभव देता है। इस जगह पर आप बोटिंग और मछली पकड़ने जैसे काम भी कर सकते है। इस झील में मछलियां काफी मात्रा में है। चिल्का झील प्रकृति की एक अद्भुत देन है, जो आपको एक बहुत ही सुखद अनुभव देती है। अगर आपको प्रकृति से प्रेम है, तो चिल्का झील की यात्रा आपकी जिन्दगी के यादगार पल बना सकती है। इस झील में फेरी राइड की सुविधा उपलब्ध है। बरसात के मौसम में इस झील का पानी मीठा हो जाता है। वहीं, अन्य मौसम में झील का पानी खारा रहता है। साथ ही अनेकों प्रकार की पक्षियों का भी चिल्का झील में दीदार कर सकते हैं। 160 से अधिक प्रजाति की पक्षियां चिल्का झील में पाए जाते हैं।
क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह फेरी राइड का आनंद लिया हैं अगर हाँ, अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।