![Photo of पार्टनर को हिल स्टेशन पर हर बार घूमाकर न करें बोर, इस बार घूमा लाएं उत्तराखंड की इन अनोखी जगहों पर by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1649479049_camp_bir_billing.jpg)
दोस्तों, अगर आप और आपका जीवनसाथी लंबी छुट्टी पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए सही टाइम हैं क्योंकि गर्मी के दिन घूमने के लिए सबसे बढ़िया होता हैं। खासकर के यदि आप उन लोगों में से हैं जो रोमांच और आनंद के साथ अपनी यात्रा को अनुभव करना चाहते हैं साथ ही आपको आध्यात्मिकता से भी प्यार हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ भारत में घूमने के लिए एक ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो आपको उत्तराखंड जरूर आना चाहिए। सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। यहाँ आप अपने दोस्तों, बच्चों, और पार्टनर के साथ भी आ कर एंजॉय कर सकते हैं। क्योंकि उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन यहाँ पहुंचने के लिए उन जगहों पर जाएं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं और जहाँ आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। और शहरी भाग दौड़ से दूर रह सकें। तो आइए जानते हैं उत्तराखंड के कुछ बेहतरीन ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में, जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए।
खुरपाताल
![Photo of पार्टनर को हिल स्टेशन पर हर बार घूमाकर न करें बोर, इस बार घूमा लाएं उत्तराखंड की इन अनोखी जगहों पर by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1649417032_1649417030971.jpg.webp)
दोस्तों, खुर्पाताल नैनीताल के बेहद करीब है,जितना आप सोच भी नहीं सकता। समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खुर्पाताल बेहद खूबसूरत जगह में से एक हैं। खुर्पाताल, नैनीताल झील से मात्र 11 किमी की दूरी पर स्थित हैं। आप सभी को बता दूं, यह उत्तराखंड के उन रहस्मयी स्थानों में से एक है, जहाँ आपको अच्छी मात्रा में देवदार के पेड़ देखने के मिल जायेंगे। इस शहर में पन्ना झील भी हैं। जिसकी खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं, साथ ही इस झील में आपको विभिन्न प्रकार की मछलियां देखने को मिल जायेंगी। जिन्हें देखकर बहुत अच्छा अनुभव होता है। किलबरी रोड, सरियाताली, खुरपा ताल यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं।
कैसे पहुंचें-
इसके सबसे पास का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। जो कि नैनीताल से सिर्फ 34 किमी की दूरी पर स्थित है। आप अपनी सुविधानुसार या फिर कैब किराए पर लेकर वहाँ से आसानी से खुरपताल जा सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं तो पंतनगर एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए यहाँ से भी कैब किराए से ले सकते हैं। और बहुत ही आसानी से आप यहाँ पहुंचकर अपने यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
धारचूला
![Photo of पार्टनर को हिल स्टेशन पर हर बार घूमाकर न करें बोर, इस बार घूमा लाएं उत्तराखंड की इन अनोखी जगहों पर by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1649476931_1649476930177.jpg.webp)
धारचूला, यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बसा एक खूबसूरत गांव है। यह हिमालय से होकर गुज़रने वाले एक प्राचीन व्यापार- मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह गांव चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। यहाँ आकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। अन्य हिल स्टेशन के मुकाबले धारचूला में पर्यटकों की चहल-पहल नहीं रहती और यह इलाका काफी शांत रहता है। समुद्रतल से 925 मीटर की की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल पर कुछ प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र हैं, जिनमें मनासा सरोवर या मानस झील भी प्रसिद्ध नाम है। छोटा पहाड़ी रिट्रीट ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक हैं। ओम पर्वत, चिकरीला डैम, मानसरोवर झील यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं।
कैसे पहुंचें -
दोस्तों, यहाँ से 317 किमी की दूरी पर पंतनगर एयरपोर्ट है और टनकपुर 218 किमी की दूरी पर एक रेलवे स्टेशन है। यहाँ से आप अपनी सुविधानुसार या कैब किराए पर लेकर धारचूला आसानी से पहुंच सकते हैं।
पिओरा
![Photo of पार्टनर को हिल स्टेशन पर हर बार घूमाकर न करें बोर, इस बार घूमा लाएं उत्तराखंड की इन अनोखी जगहों पर by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1649477596_1649477594997.jpg.webp)
दोस्तों, अल्मोडा और नैनीताल के बीच स्थित पियोरा उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टीनेशन्स में से एक है। यह जगह 6600 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। साथ ही यह खूबसूरत जगह कुमांऊ हिमालय पर्वतमाला के जंगलों और सेब व प्लम के फलों के बागों के लिए भी बहुत मशहूर है। यहाँ पर आप शांति और खूबसूरत नजारों के बीच अपने पार्टनर के साथ वीकेंड बिता सकते हैं। और अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ भी आना चाहे तो ये बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। यह जगह ईको टूरिज्म के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहाँ आपका आप फॉरेस्ट ट्रेल्स, फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग का आनंद लें सकते हैं।
कैसे पहुंचे -
पियोरा अल्मोड़ा से मात्र 23 किमी दूर है। साथ ही आप यहाँ काठगोदाम से भी आसानी से पहुंच सकते है, जो कि पियोरा के सबसे करीब के रेलवे स्टेशन में से एक हैं।
सीतलाखेत
![Photo of पार्टनर को हिल स्टेशन पर हर बार घूमाकर न करें बोर, इस बार घूमा लाएं उत्तराखंड की इन अनोखी जगहों पर by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1649478270_1649478269414.jpg.webp)
सीतलाखेत उत्तराखंड की सबसे अलग और खूबसूरत जगहों में से एक है। यह खूबसूरत जगह हरे-भरे देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ एक छोटा सा स्थान है, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ आकर शांति का अनुभव करेंगे। यह प्रकृति प्रेमियों और शांत वातावरण में रहने वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट स्थान है। यहाँ रूकने के लिए आपको कैंपिंग आसानी से मिल जायेंगे। स्याही देवी मंदिर यहाँ का मुख्य आकर्षण हैं।
कैसे पहुंचें -
सीतलाखेत अल्मोड़ा जिले में स्थित है और रानीखेत से 24 किमी दूर है। आप यहाँ अपनी सुविधानुसार या कैब किराए पर लेकर सीतलाखेत आसानी से पहुंच सकते हैं।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किसी नई जगह जाकर कुछ समय बिताना चाहते है तो इन शानदार जगहों को ज़रूर अपनी लिस्ट में शामिल करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
क्या अपने इन बेहतरीन जगहों में से किसी भी जगह की यात्रा की हैं, अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।