रेगिस्तान, समुद्र और पहाड़: सर्दियों में घूमने के लिए ये हैं सबसे शानदार जगहें

Tripoto
Photo of रेगिस्तान, समुद्र और पहाड़: सर्दियों में घूमने के लिए ये हैं सबसे शानदार जगहें by Rishabh Dev

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने-अपने घूमने का प्लान बनाते हैं। कोई इस ठंडे मौसम में पहाड़ का रूख करता है तो कोई रेगिस्तानी इलाकों में जाने के बारे में सोचता है। सर्दियाँ इन सभी जगहों पर जाने के लिए परफेक्ट है। हम आपको रेगिस्तान, पहाड़ और समुद्र की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सर्दियों में आपको जरूर जाना चाहिए।

रेगिस्तान:

जैसलमेर

राजस्थान खूबसूरत और वैभवशाली शहरों का प्रदेश है। इन शानदार जगहों में से एक है, जैसलमेर। राजस्थान के इस शहर को स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाता है। इस शहर का हर घर व गली किले की तरह दिखाई देते हैं। आप जैसलमेर शहर से कुछ किलोमीटर दूर सम गाँव के पास रेत में ठहर भी सकते हैं। यहाँ आपको कई सारे कैंप भी मिल जाएंगे। इसके अलावा कुलधरा गाँव, खाब किला और भारत-पाकिस्तान बार्डर तक जा सकते हैं। सर्दियों में ही इस जगह को आप अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बाड़मेर

Photo of रेगिस्तान, समुद्र और पहाड़: सर्दियों में घूमने के लिए ये हैं सबसे शानदार जगहें by Rishabh Dev

बाड़मेर राजस्थान की वो जगह है, जहाँ कम लोग ही घूमने के लिए जाते हैं। जैसलमेर की तरह बाड़मेर भी अपने रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। बाड़मेर भी सर्दियों में घूमने के लिए एकदम सही जगह है। यहाँ आप बाड़मेर किला, नकोडा मंदिर, जैन मंदिर और किराडु समेत कई जगहें हैं। इसके अलावा बाड़मेर में महाबार सैंड ड्यूंस है। इन रेत के टीलों पर एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है।

सांभर लेक

राजस्थान पधारो म्हारो देश के नारे से सबको आमंत्रित करता है। वैसे तो राजस्थान में देखने के लिए कई सारी झीलें हैं लेकिन सांभर लेक की खासियत ही अलग है। सांभर लेक 90 वर्ग मील में फैली हुई है। यहाँ पर बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन होता है। जमीन पर नमक को देखने के लिए आप सांभर लेक आ सकते हैं। सांभर झील में तीन नदियाँ गिरती हैं। सांभर लेक जयपुर से 81 किमी. की दूरी पर है। सर्दियों में आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

पहाड़:

औली

अगर आपको बर्फ के फाहे से खेलना है तो सर्दियों में जाने के लिए उत्तराखंड में औली एक अच्छी जगह है। औली में बड़ी संख्या में लोग सर्दियों में ही आते हैं। औली स्कीइंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। पहाड़ों में स्कीइंग करने का एक अलग ही मजा है। औली से आपको हिमालय की कई खूबसूरत चोटियाँ देखने को मिलेंगी। ऐसा नजारा जिंदगी में रोज-रोज देखने को नहीं मिलता है।

केदारकंठा

अगर आप रोमांच के शौकीन हैं और ट्रेकिंग करने में मजा आता है तो फिर उत्तराखंड में ही एक शानदार जगह है, केदारकंठा। केदारकंठा सर्दियों में ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। बर्फ पर ट्रेकिंग करना कठिन भी है लेकिन सबसे ज्यादा मजा भी उसी में आता है। इस ट्रेक पर आप अपने शरीर और जिंदगी दोनों को चुनौती देने का काम करते हैं। केदारकंठा से दिखाई देने वाला नजारा आप कभी नहीं भूलेंगे।

सोनमर्ग

धरती में अगर कहीं जन्नत है तो वो कश्मीर में है। जब आप सर्दियों में चारों तरफ बर्फ से ढंके नजारे देखेंगे तो आपको ये बात सच लगेगी। कश्मीर में एक छोटा और प्यारा-सा कस्बा है, सोनमर्ग। पहाड़ों से घिरी इस जगह पर कई सारे ग्लेशियर और झीलें हैं। श्रीनगर से 80 किमी. की दूरी पर स्थित इस जगह पर आपको सर्दियों में जरूर जाना चाहिए।

समुद्र:

पैराडाइज बीच

सर्दियों में आप समुद्र किनारे कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो पोंडिचेरी का पैराडाइज बीच बढ़िया रहेगा। पोंडिचेरी शहर से लगभग 8 किमी. की दूरी पर स्थित इस समुद्री तट की आबोहवा ही कुछ अलग है। यहाँ आपको काफी साफ-सफाई और शांति मिलेगी। यहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी घूमने के लिए आ सकते हैं।

पालोलेम बीच

सर्दियों में गोवा घूमने वालों की पसंदीदा जगह बन जाती है। यहाँ पर कई सारे समुद्री तट हैं जिनको आपको देखन के लिए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक शानदार बीच है, पालोलेम बीच। अगर आपको स्विमिंग पसंद है तब तो आपको ये जगह पसंद आएगी। यदि आप तैरना नहीं जानते हैं तो गोवा के इस बीच की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।

धनुषकोढ़ी

सर्दियों में दक्षिण भारत की कई जगहें हैं जहाँ आप जा सकते हैं लेकिन समुद्र तट के लिए रामेश्वरम सबसे शानदार माना जाता है। धनुषकोढ़ी बीच से सूर्यास्त का नजारा देखने लायक है। इस सुंदर से सूर्यास्त को देखने के लिए आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। सर्दियों में यहाँ आप घंटों बिता सकते हैं।

क्या आपने कभी भी इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads