पार्टनर के साथ बाँधना है रोमान्टिक समा तो घूमें दिल्ली के ये 5 कैफ़े।

Tripoto
Photo of पार्टनर के साथ बाँधना है रोमान्टिक समा तो घूमें दिल्ली के ये 5 कैफ़े। by Ankit Kumar

दिल्ली ‘दिल वालों की दिल्ली’ है!, यह तो आप लोगों ने सुना ही होगा। इसी दिल्ली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने पार्टनर के दिल को बार-बार जितना चाहते हैं। पर उनके पास टाइम नहीं। अगर टाइम है भी तो क्या करें इसका अन्दाज़ा नहीं। ऐसे ही कुछ कन्फ़्यूज़्ड कपल की उलझन दूर करने के लिए मैं ऐसे 5 दिल्ली के कैफ़े बता रहा हूँ, जहाँ पर आप अपने पार्टनर के साथ बाँध सकते हैं एक रोमांटिक समा।

1. ड्रीम कैचर्स कैफ़े।

नई दिल्ली में स्थित यह कैफ़े अपनी रोमांटिक वाइब्स के लिए पूरे दिल्ली भर में प्रसिद्ध है। यहाँ पर हमेशा बुकिंग फूल मिलता है तो याद रखें 1 या 2 दिन पहले ही बुक कर लें अपने और अपने साथी के लिए। यहाँ का वातावरण इको फ्रेंडली दिखेगा। हर जगह फूल और सुन्दर पौधों से घिरी हुई दिखेगी। यहाँ पर चीनी फ़ूड, नार्थ इण्डियन फ़ूड और पिज़्ज़ा खाने को मिल जाएगा।

कहाँ पर है?- कुलदीप हाउस के पीछे, सैयद उल अजैब लेन, साकेत, नई दिल्ली - 110019

कब जाएँ? - सुबह 10:00 से रात 11:30 तक कभी भी।

दो लोगों के लिए बजट? - 900 से 1000 रुपए।

2. मेपलपॉड्स।

नार्थ कैम्पस में पढ़ रहे और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं डेट पर जाना चाहते हैं तो ज़्यादा दूर जाने की अब ज़रूरत नहीं! GTB नगर में स्थित मेपलपॉड्स कैफ़े जाएँ। इस कैफ़े को ख़ासकर कॉलेज के बच्चे और यंग कपल के लिए ही बनाया गया है। इस कैफ़े में आप अपने पार्टनर के साथ कार के अन्दर बैठकर भोजन का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ की डेकोरेशन आपको ऐसा फील देगी कि जैसे आप अपने पार्टनर के साथ किसी लांग ड्राइव पर गए हैं।

कहाँ पर है? - 19, ठेकेदार सुरजीत सिंह मार्ग, हडसन लेन, जीटीबी नगर, दिल्ली - 110009

कब जाएँ? - सुबह 12 से रात 10:30 तक कभी भी।

दो लोगों के लिए बजट? - 900 से 1000 रुपए।

3. सिस्टा'ज़।

ऐसा नहीं है कि केवल नार्थ कैम्पस के बच्चों के लिए ही कोई कैफ़े है। साउथ कैम्पस के पास मोती नगर में भी कॉलेज स्टूडेंट्स और कपल के लिए बहुत ही प्यारा कैफ़े है- ‘सिस्टा'ज़’। इस कैफ़े में आपको कपल वाइब्स से लेकर फ्रेंडली वाइब्स सब देखने को मिल जाएगी। यहाँ पर एक बार जाने वाले लोग बार-बार यहाॅं जाते हैं। यहाँ पर सबसे ज़्यादा शेक और जूस प्रसिद्ध हैं। यहाँ की सजावट कुछ ऐसी है कि आपको लगेगा आप किसी डिज़्नी की रोमांटिक मूवी में आ गए हैं।

कहाँ पर है? - शॉप नम्बर 37, ग्राउंड फ्लोर, सत्य निकेतन, साउथ मोती नगर, नई दिल्ली - 110021

कब जाएँ? - सुबह 12:30 से रात 9:00 तक कभी भी।

दो लोगों के लिए बजट? - 800 से 900 रुपए।

4. ओसियन स्ट्रीट कैफ़े

अगर एक रोमांटिक शाम अपने पार्टनर के साथ बिताने की सोच रहे हैं तो बिना कुछ सोचे साकेत में ‘ओसियन स्ट्रीट कैफ़े’ पहुँच जाएँ। यह जगह बिल्कुल किसी भी लड़की के सपनो में आने वाले राजकुमार को मिलने के लिए बेस्ट जगह है। यहाँ पर बहुत ख़ूबसूरती से लाइट का काम किया गया है। यहाँ पर आप कब 2 से 3 घण्टे बिता देंगे और पता भी नहीं चलेगा।

कहाँ पर है? - 11ए, ग्राउंड फ्लोर, खसरा  258 लेन, वेस्टर्न मार्ग, नई दिल्ली - 110030

कब जाएँ? - सुबह 10:00 से रात 10:30 तक कभी भी।

दो लोगों के लिए बजट? - 900 से 1100 रुपए।

5. कैफ़े अनकवर द्वारका

दिल्ली की उन अंडररेटेड जगहों में से एक है जहाँ के बारे में लोगों को बहुत कम पता है। और यहाँ पर अपने पार्टनर के साथ कहाँ जाएँ इस बार में भी लोगों को कम ही जानकारी है। ऐसे ही लोगों के लिए कैफ़े अनकवर है। जो आपको आपके साथी के साथ स्पेंड करने के लिए एक रोमांटिक और शान्त जगह देता है। जहाँ आप बैठकर अच्छे खाने के साथ-साथ एक दूसरे से रोमांटिक बातें कर सकते हैं।

कहाँ पर है? - प्लाट नम्बर 14, सेक्टर 12 ब्लॉक ए, द्वारका, दिल्ली - 110075

कब जाएँ? - सुबह 12:30 से रात 10:30 तक कभी भी।

दो लोगों के लिए बजट? - 1000 से 1100 रुपए।

क्या आपने कभी दिल्ली की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads