तैयार हो जाइए! अब आप भारत में कर सकते हैं मालदीव स्टाइल वॉटर विला में एंजॉय

Tripoto
Photo of तैयार हो जाइए! अब आप भारत में कर सकते हैं मालदीव स्टाइल वॉटर विला में एंजॉय by Rishabh Dev

अगर आपको समुद्र पसंद हैं, रेत पर चलना अच्छा लगता है तो इसके लिए लक्षद्वीप बढ़िया जगह है। लक्षद्वीप भारत के पॉपुलर आईलैंड रिसॉर्ट के लिए जाना जाता है। लक्षद्वीप में जन्द ही मालदीव स्टाइल के तीन वॉटर विला होंगे। जिसके बाद लक्षद्वीप भारत की वो पहली जगह होगी, जहां इस प्रकार के विला होंगे। जल्द ही वॉटर विला का अनुभव लेने के लिए मालदीव जाने की जरूरत नहीं होगी। वही खूबसूरती और अनुभव लक्षद्वीप में मिलेगा।

मालदीव, हिन्द महासागर में स्थित है जो अपने खूबसूरत और खास आईलैंड्स के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि मालदीव हर किसी का ड्रीम डेस्टिनेशन होता है। मालदीव में एक आईलैंड नहीं है बल्कि ये देश हजारों द्वीपों से मिलकर बना है। मालदीव लोगों को एक बढ़िया जगह है और प्राइवेसी देता है। ये जगह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है। भीड़भाड़ और इन सब से दूर आप मालदीव में लक्जरी रिजॉर्ट में आराम फरमा सकते हैं। अब यही अनुभव आप अपने देश में भी ले सकते हैं।

भारत का पहला मालदीव स्टाइल वॉटर विला

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीमियम वॉटर विला प्रोजेक्ट्स में लक्षद्वीप के मिनिकॉय, सुहेली और कदमत द्वीपों पर तीन वॉटर विला बनाना तय किया गया है। ये भारत में इस प्रकार की पहली पहल है। नेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट (एनसीएसीएम) के अनुसार, लक्षद्वीप में इस साल तक तीनों वॉटर विला शुरू किया जाएगा।

यात्रियों के लिए क्या है?

ऐसा कहा गया है कि मालदीव स्टाइल में बन रहे इस वॉटर विला प्रोजेक्ट्स में घूमने वालों के लिए भी बहुत कुछ होगा। इस वॉटरविला में में आप आराम कर सकते हैं और एडवेंचर कर सकते हैं। इसके अलावा इस वॉटर विला में वॉटर स्पोर्ट्स को भी लाने की तैयारी की जा रही है। जिससे घूमने वाले भी लक्षद्वीप के इस मालदीव पैराडाइज में शानदार अनुभव कर पाएंगे।

सबसे जरूरी बात ये है कि लक्षद्वीप भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईलैंड टूर करवा रहा है, जिससे टूरिस्ट यहां खींचे चले आएं। इस प्रोजेक्ट में पक्षियों को भी जोड़ा गया है जिससे यहां पर दिन-रात परफेक्ट वाइल्डलाइफ का नजारा देख सकें।

अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह क्या ही हो सकती है? अगर आप प्रकृति प्रेमी के साथ रोमांच के शौकीन हैं तो लक्षद्वीप के ये वॉटर विला आपको सारे अनुभव देंगे। अपने वेकेशन को यादगार बनाने के लिए लक्षद्वीप में मालदीव स्टाइल वॉटर विला जरूर जाएं।

क्या आपने लक्षद्वीप की यात्रा की है ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads