पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास

Tripoto
29th Oct 2020
Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav
Day 1

अरावली की पहाडिय़ों पर स्थित 552 साल पुराना नीमराना किला भारत की सबसे ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इस किले का निर्माण सन 1464 में हुआ था। नीमराना फोर्ट होटल के रूप में इस्तेमाल की जा रही भारत की सबसे पुरानी ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। जानिए क्या है यहां खास..

पहाड़ी को काटकर बनाया गया है ये किला:-

10 मंजिला इस विशाल किले को तीन एकड़ में अरावली पहाड़ी को काट कर बनाया गया है। यही कारण है कि इस महल में नीचे से ऊपर जाना किसी पहाड़ी पर चढ़ने का अहसास कराता है। - नीमराना की भीतरी साज-सज्जा में काफी छाप अंग्रेजों के दौर की भी देखी जा सकती है।

ज्यादातर कमरों की अपनी बालकनी है जो आसपास की भव्यता का पूरा नजारा प्रदान करती है। यहां तक की इस किले के बाथरूम से भी आपको हरे-भरे नजारे मिल जायेंगे।

क्यों पड़ा नीमराना नाम:-

नीमराना ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इसे पृथ्वीराज चौहान के वंशजों ने अपनी राजधानी के रूप में चुना था।

पृथ्वीराज चौहान की 1192 में मुहम्मद गौरी के साथ जंग में मौत हो गई थी।

इसके बाद चौहान वंश के राजा राजदेव ने नीमराना चुना लेकिन यहां का निर्माता मियो नामक बहादुर शासक था।

चौहानों से जंग में हारने के बाद मियो ने अनुरोध किया कि उस जगह को उसके जगह का नाम दे दिया जाए, तभी से इसे नीमराना कहा जाने लगा।

10 मंजिल वाले इस पैलेस में हैं 50 कमरे:-

दस मंजिलों पर कुल 50 कमरे इस रिसोर्ट में हैं। इसे 1986 में हेरिटेज रिजॉर्ट के रूप में तब्दील कर दिया गया। यहां नजारा महल और दरबार महल में कॉन्फ्रेंस हाल है। पैलेस में बदले इस किले में कई रेस्त्रां बने हैं।

इस पैलेस में ओपन स्विमिंग पूल भी बना है। नाश्ते के लिए राजमहल व हवामहल तो खाने के लिए आमखास, पांच महल, अमलतास, अरण्य महल, होली कुंड व महा बुर्ज बने हुए हैं। इस किले की बनावट ऐसी है कि हर कदम पर शाही ठाठ का अहसास होता है।

नीमराना किले में होने वाली एक्टिविटीज:-

कल्चरल इवेंट: नीमराना म्यूजिक फाउंडेशन यहां हर वीकेंड पर कल्चरल इवेंट करवाती है। इसमें देश-विदेश के कई टूरिस्ट परफॉर्म करते हैं।

जिप लाइन टूर: यहां आप जिप लाइन टूर का लुत्फ़ उठा सकते हैं, जानिए कितने हैं चार्जेस..

- एडल्ट: 2299 रूपए

- चाइल्ड: 1999 रूपए

- स्टूडेंट: 1999 रूपए

विंटेज कार राइड: नीमराना किले में रुकने वाले लोगों के लिए विंटेज कार राइड की फैसिलिटी भी मौजूद है। आप महज 1000 रूपए में इस राइड का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

किले के आस-पास देखने लायक अन्य पर्यटन स्थल:-

भरतपुर अभयारण्य, लास महल, सरिस्का टाइगर रिजर्व, केसरोली, सिलीसेढ़ झील, लेक पैलेस, सरिस्का बाघ अभयारण्य, कांकवाड़ी किला, नीलकंठ मंदिर, पांडुपोल, तिजारा के स्मारक, सिलीसेरह झील, जयसमंद झील, भानगढ़-अजबगढ़, तलवृक्ष के गरम झरने, राजगढ़, मछारी, विराटनगर, दीग, प्रसिद्ध संग्रहालय, बाबा केदारनाथ का आश्रम आदि देखने लायक दर्शनीय स्थल है।

कैसे पहुंचे नीमराना:-

हवाई जहाज द्वारा:

नीमराना का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो करीब 108 किमी. की दूरी पर है। वहीं, जयपुर का सांगानेर एयरपोर्ट 136 किमी दूर है।

रोड द्वारा:

दिल्ली के किसी भी बस स्टैंड से सीधे अलवर के लिए बसें चलती हैं। अगर खुद ड्राइव करके नीमराना जाना चाहते हैं तो दो-तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। नीमराना का अपना कोई बस स्टैंड नहीं है, यहां से सबसे नजदीकी बस स्टॉप कोसली(हरियाणा) है, यहां से 51 किमी दूर है।

रेल यातायात द्वारा:

नीमराना का नजदीकी रेलवे स्टेशन अलवर है, जो लगभग 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। सभी बड़े शहरों से आपको यहां से ट्रेन आसानी से मिल जाएंगी।

Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav
Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav
Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav
Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav
Photo of पहाड़ काटकर बनाया गया है ये 550 साल पुराना किला, जानिए क्या है यहां खास by Smita Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads