सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर

Tripoto
9th Mar 2023
Photo of सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर by Yadav Vishal
Day 1

मध्य प्रदेश भारत का एक बहुत प्रमुख राज्य है।भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपने पर्यटन स्थलों से भी विश्वभर में प्रसिद्ध है। घूमने के लिहाज से यहां कई बेहतरीन जगहें हैं। एतिहासिक स्थलों से लेकर प्रकृति की खूबसूरती तक, इस राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे।आज हम मध्य प्रदेश के एक जिले का जिक्र करेंगे जो अपने अफीम की खेती के लिए पूरे देश में फेमस हैं पर आप क्या आप जानते हैं कि यहां घूमने के लिए भी काफी जगह है।नीमच शहर मध्य प्रदेश का एक मुख्य जिला है।यह मध्य प्रदेश राज्य का फेमस टूरिस्ट प्लेस में से हैं।नीमच जगह को देखने के लिए देश के पर्यटक तो आते ही है, साथ में विदेशी पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता हैं। नीमच में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं।

Photo of सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर by Yadav Vishal


नीमच में घूमने की जगह:

1.श्री किलेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है।इस मंदिर के प्रवेश द्वार को शंकर गेट कहते हैं। यह गेट बहुत ही सुंदर बना हुआ है। मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार पर आपको हाथी की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है, जो मुख्य द्वार के दोनों तरफ है।मंदिर में शिव भगवान जी की बहुत ही आकर्षक शिवलिंग देखने के लिए मिलती है।

2.नव तोरण मंदिर

इस मंदिर में 10 अलंकृत मेहराब है, या स्तंभ है। जिनमें खूबसूरत नक्काशी की गई है और उनमें मालाएं बनाई गई हैं।यहां पर आप वराह अवतार में विष्णु भगवान की प्रतिमा देख सकते हैं, जो पत्थर के बने हुए हैं।यह मंदिर नीमच जिले के खोर में स्थित है। यह मंदिर मुख्य नीमच शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है।नव तोरण मंदिर 11वीं शताब्दी में बना हुआ था।नव तोरण मंदिर नीमच जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है।

3.सीताराम जाजू सागर 

इस बांध की कुल लंबाई 46.03 किलोमीटर है और बांध की जल संचयन क्षमता 78.12500 लाख किलोलीटर है। यह बांध नीमच जल प्रदाय योजना के अंतर्गत आता है।यह नीमच शहर के पास स्थित एक अच्छा पिकनिक स्थल है।बरसात के समय डैम का पानी ओवरफ्लो होता है, जिसका नजारा बहुत ही मनोरम होता है। आप बरसात के समय यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको सूर्योदय एवं सूर्यास्त का बहुत ही मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ आ सकते हैं। 

Photo of सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर by Yadav Vishal

4.पिपलिया का किला

यहां पर आपको एक बावली देखने के लिए मिलती है, जिसमें सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर जो मंदिर स्थित है, वह पत्थर से बना हुआ है। यह बावड़ी बहुत खूबसूरत लगती है। यहां पर एक मंदिर भी है। आप मंदिर भी घूम सकते हैं।

5.बालाजी धाम

यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यहां पर आपको हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।बालाजी धाम नीमच शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है।इस मंदिर की बनावट भी बहुत खूबसूरत है।मंदिर में मंगलवार को बहुत भीड़ रहती है।

नीमच में घूमने का सही समय

यदि आप नीमच में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप बारिश के मौसम में जाए क्योंकि यहां पर बहुत से वाटरफॉल बन हुए है, जो की सिर्फ बारिश में ही देखने पर आनंद मिलता हैं। यदि आप नीमच में घूमने की योजना बना रहे है तो बरसात के मौसम में आए हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता हैं।

Photo of सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर by Yadav Vishal
Photo of सिर्फ अफिम के लिए नहीं अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी फेमस हैं मध्य प्रदेश का यह शहर by Yadav Vishal

नीमच कैसे पहुंचे?

वायुयान द्वारा:वायुयान से नीमच जाने के लिए आप भोपाल या जबलपुर के लिए अपनी हवाई टिकट को बुक करवा सकते हैं। यहां पर देश के बड़े बड़े महानगरों से वायुयान की सुविधा उपलब्ध हैं। आप इस एयरपोर्ट पर उतरकर बस कार या ऑटो द्वारा जा सकते हैं।

ट्रेन द्वारा:नीमच में रेलवे स्टेशन बना हुआ हैं, जहा से आप कार या ऑटो द्वारा पर्यटक स्थल पर जा सकते। हैं।

सड़क द्वारा:मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी जिले से नीमच के लिए बस सुविधा उपलब्ध हैं। आप बस द्वारा नीमच पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप कार आदि को भी बुक कर सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।

Further Reads