भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन।

Tripoto
1st Sep 2023
Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, जब भी खूबसूरत जगहों का ख्याल आता है तो कई बार लोगों के मन में विदेश का ख्याल आता है। लेकिन भारत देश में भी कई खूबसूरत शहर मौजूद हैं। जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस हैं। भारत में खूबसूरत और रहस्‍यमयी जगहों की कोई कमी नहीं। इसलिए अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो यकीनन जिंदगी में एक बार इन शहरों की सैर जरूर करने जाएं। भारत के इन बेहतरीन शहरों को देखने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। आज हम आपको 6 सबसे सुंदर शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ बेहद कम खर्च में आपको स्‍वर्ग जैसी फीलिंंग होगी। और एक बार गए तो फ‍िर लौटने का मन भी नहीं करेगा तो आइए जानते है कि भारत के वो सबसे खूबसूरत और बेहतरीन शहर कौन-कौन से हैं।

1. दार्जिलिंग

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

पूर्वी हिमालय की चोटी पर स्थित पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत शहर अपने चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह खूबसूरत शहर समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। यहाँ का वातावरण ठंडा और सुहाना रहता है, जिसकी वजह से पर्यटकों को यह जगह बहुत पसंद आती है। यहाँ घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। यहां विश्व की कुछ सबसे बेहतरीन चाय का उत्पादन होता है। सुंदर हिल स्टेशन होने के कारण यह क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से जाना जाता है। यहाँ का मौसम साफ रहने पर माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी दार्जिलिंग से दिखाई पड़ती है।

2. ऊटी

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

दोस्तों, तमिलनाडु स्थित ऊटी हिल स्टेशन को 'हिल स्टेशनों की रानी' कहा जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों के बीच में स्थित है। जहाँ देश-विदेश से बड़ी तादाद में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहाँ आकर पर्यटक विशाल चाय के बागान, झीलें, झरने एवं भव्य बगीचों को देख सकते हैं। ऊटी हिल स्टेशन का नाम उटकमंड है, पर शॉर्ट में इसे ऊटी कहा जाता हैं। नीलगिरि पहाड़ियों में बसा एक सुरम्य हिल स्टेशन, अपनी असली प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। बेहतरीन नज़ारों, विशाल चाय के बागानों और शांत झीलों से लेकर झरने और भव्य बगीचों तक, यहाँ एक्सप्लोर करने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है।

3. श‍िमला

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

बर्फ से ढके पहाड़, सुहावनी झीलें, मनभावनी हरियाली, सुखद जलवायु ये सब आपको एक साथ एक ही जगह मिल सकता है, वो है शिमला। हिमाचल प्रदेश में बसा ये सुंदर शहर ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के नाम से देश विदेश के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ बर्फीले पहाड़ भी है, तो सुंदर हरियाली भी है। यह कहना गलत नहीं होगा, शिमला भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल में से एक है। शिमला साल में कभी भी जा सकते है, ये हर सीजन में सुंदर लगता है। इसलिए यह जगह भारत के सुंदर शहर की सूची में शामिल हैं।

4. लेह

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

लद्दाख का नाम आते ही हमारी आंखों के सामने बर्फ, दर्रे और शांत वादियां तैर उठती हैं। हों भी क्यों न यह दुनिया के सर्वाधिक ऊंचे पर्यटन स्थलों में से एक है। लेह शहर यहाँ स्थित अपने आकर्षक मठों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों और शानदार बाजारों की वजह से पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। लेह लद्दाख अपने कठिन रास्तों, खूबसूरत बर्फबारी और कई साहसिक गतिविधियों की वजह से भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लद्दाख जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के मौसम में अप्रैल से जुलाई के बीच होता है। इस दौरान लद्दाख का तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसके अलावा आप सितंबर से अक्टूबर के बीच भी यहाँ जा सकते हैं।

5. उदयपुर

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

देश का राजस्थान राज्य अपने संस्कृति और रंगीले कल्चर के लिए काफी फेमस है। इस राज्य के हर शहर का अलग इतिहास है। लेकिन उदयपुर का इतिहास इन सभी में से खास है। इस खूबसूरत और शांत शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। ये शहर अपने रोचक इतिहास के अलावा दर्शनीय स्थलों और महलों के लिए जाना जाता है। उदयपुर सात झीलों से घिरा हुआ है। इन झीलों में से पांच सबसे प्रसिद्ध हैं फतेहसागर झील, पिछोला झील, स्वरूपसागर झील, रंगसागर और दूध तलाई झील। उदयपुर अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है जो इसे थार के रेगिस्तान से अलग करती है। इस शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक है।

6. मैक्‍लोडगंज

Photo of भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाने के बाद नहीं करेगा आने का मन। by Smita Yadav

चारों ओर पहाड़ियों से घिरा मैक्लोडगंज अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मैक्लोडगंज किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसे में हर साल यहाँ लाखों के तदाद में पर्यटक घूमने आते रहते हैं। यह प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण भी यर जगह लोकप्रिय है। भारत में सबसे प्रसिद्ध और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मठों में से कुछ मैकलोडगंज में स्थित हैं, जिनमें नामग्याल मठ और त्सुगलाखंग शामिल हैं। मैक्लोडगंज घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच या सर्दियों के मौसम और मार्च और जून के बीच या गर्मी के मौसम के बीच होता है।

क्या आपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads