बेहतरीन नजारों वाली कारगिल की वो जगहें, जिनके बारे में लोकल भी नहीं जानते

Tripoto
Photo of बेहतरीन नजारों वाली कारगिल की वो जगहें, जिनके बारे में लोकल भी नहीं जानते by Rishabh Dev

लद्दाख को ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है जो इसे और भी खास बनाता है। यहाँ की हवाएं और खूबसूरती के लिए लोग लद्दाख केे सफर पर जाना चाहते हैं। फिर ऐसा क्यों होता है कि लद्दाख को उपर-उपर से देखकर चले जाते हैं। असली घुमक्कड़ी तो वही है न कि किसी जगह पर कुछ नया देखा जाए। जिनके बारे में लोगों को नहीं पता, ऐसी जगहों पर जाया जाए। लद्दाख के कारगिल में ढेरों ऐसी अनछुई जगहें हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोकल भी नहीं जाते।

Photo of बेहतरीन नजारों वाली कारगिल की वो जगहें, जिनके बारे में लोकल भी नहीं जानते 1/2 by Rishabh Dev

कारगिल को हम लोग भारत-पाकिस्तान की जंग के लिए जानते हैं। ज्यादातर लोग यहाँ के वाॅर मेमोरियल को देखने भी आते हैं लेकिन इसके अलावा भी कारगिल में बहुत कुछ है। ऊँचे-ऊँचे पहाड़, झील, ग्लेशियर और खूबसूरत नजारे आपके होशा उड़ा देंगे। हम आपको कारगिल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आपका भी इन जगहों पर जाने का मन हो उठेगा।

1. मनमन टॉप

द्रास कारगिल की सबसे फेमस और ठंडी जगहों में से एक है। द्रास से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मनमन पास है। इस ऊँचाई से आपको चारों तरफ बर्फ से ढंकी पहाड़ दिखाई देते हैं। समुद्र तल से 4,260 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मनमन टॉप तक बहुत कम लोग ही जाते हैं। इस जगह पर ठंडी हवा बहुत तेज होती है। यहाँ तक जाने के लिए आपको गाड़ी बुक करनी होगी। इस जगह पर आप कुछ देर ठहरकर या चलकर चारों तरफ के नजारों को देख सकते हैं। कारगिल की ऐसी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। कारगिल जाएं तो इस जगह पर जाना न भूलें।

2. मुशकोह वैली

Photo of बेहतरीन नजारों वाली कारगिल की वो जगहें, जिनके बारे में लोकल भी नहीं जानते 2/2 by Rishabh Dev

द्रास को गेटवे ऑफ लद्दाख भी कहा जाता है। इसी द्रास से लगभग 8 किमी. की दूरी पर मुशकोह वैली है। ये घाटी कागिल की सबसे कलरफुल वैली है। इस घाटी से खूबसूरत नदी भी बहती है जो इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है। चारों तरफ हरियाली और दूर तलक बर्फ से ढंके पहाड़। ऐसी प्यारी जगह पर कौन नहीं आना चाहेगा? मुशकोह वैली में आप खूबसूरत सनसेट और सनराइज देख सकते हैं। ये घाटी आपकी कारगिल यात्रा को खूबसूरत बना देगा।

3. मिनामार्ग

द्रास से लगभग 30 किमी. की दूरी पर एक और खूबसूरत जगह है, मिनामार्ग। जिसे आपको एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। हरे-बुग्याल, आसमान में तैरते बादल और खूबसूरत पहाड़ के नजारे आपको मिनामार्ग में मिलेंगे। ये घाटी मचोई ग्लेशियर से घिरी हुई है। मचोई ग्लेशियर वही जगह है, जहाँ से द्रास नदी का उद्गम होता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको ये जगह जरूर पसंद आएगी।

4. सुरू घाटी

कारगिल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक जन्नत जैसी जगह है, सुरू वैली। सुरू वैली कारगिल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पहाड़ों के बीच से बहती नदी की आवाज और तेज ठंडी हवा किसी को भी सुकून देने का काम करेगी। यहाँ से आप नुन कुन माउंटैन को देख सकते हैं। आप संकू कस्बा और कुछ मोनेस्ट्रीज हैं, जिनको आप देख सकते हैं। कुछ खूबसूरत गाँव हैं जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। कारगिल में आपको ऐसी खूबसूरत जगह और कहीं भी नहीं मिलेगी।

5. सापी लेक

वो झील कितनी खूबसूरत होगी, जिसके चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ हैं। कारगिल से कुछ ही दूर पहाड़ों के बीच सापी लेक है। समुद्र तल से 4,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस लेक तक पहुँचने के लिए सापी गाँव से हाइक करना होगा। हाइक में 4-5 घंटे लग सकते हैं इसलिए सुबह-सुबह सापी गाँव से ट्रेक करना शुरू कर दीजिए। जिससे दोपहर तक सापी झील तक पहुँच जाओगे और शाम तक लौट भी आओगे। सापी लेक कारगिल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सर्दियों में ये झील जम जाती है तो गर्मियों में यहाँ आने का प्लान बनाएं।

6. द्रौपदी कुंड

कारगिल से 75 किमी. और द्रास से सिर्फ 18 किमी. की दूरी पर स्थित है खूबसूरत द्रौपदी कुंड। कहा जाता है कि पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने आखिरी बार इसी कुंड में डुबकी लगाई थी। बर्फ के पहाड़ों से घिरा ये कुंड और आसपास के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। यहाँ आपको सिर्फ और सिर्फ हवा की आवाज सुनाई देगी। यकीन मानिए यहाँ आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

7. लासेर ला

द्रास से 14 किमी. की दूरी पर एक और अनछुई जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। लासेर ला के बारे में आपको इंटरनेट पर भी बहुत कुछ नहीं मिलेगा। लासेर ला ग्लेशियर कारगिल की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। सामने दिखता ग्लेशियर, चारों तरफ बर्फ की चादर से ढंके पहाड़ और आसमान में तैरते बादल और क्या चाहिए जिंदगी में? इसके अलावा भी कारगिल में बहुत सारी जगहें हैं जिनको एक्सप्लोर किया जा सकता है।

क्या आपने कारगिल की इन जगहों की यात्रा की है? अपनी कहानी को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads