हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना

Tripoto
8th Sep 2021
Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav
Day 1

पूर्वोत्तर भारत पर्यटन के मामले में देश का एक समद्ध क्षेत्र है, जो विभिन्न प्रकार के प्रकृति आकर्षणों का घर माना जाता है। नदी, पहाड़, झरने, घाटियां, झील, वन्यजीव अभयारण्य, मंदिर और प्राचीन स्थलों के साथ यह स्थल विश्व भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को करीब से देखना और महसूस करना चाहते हैं तो आपको पूर्वोत्तर भारत की सैर जरूर करनी चाहिए। यहाँ की पहाड़ी घाटियां और ग्लेशियर से ढकी चोटियां आनंद के साथ-साथ आपको काफी ज्यादा रोमांचित करेंगी। सात राज्यों के बना यह पूरा भूखंड पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यह काफी ज्यादा मायने रखता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट के चुनिंदा कुछ पहाड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी अद्भुत सौंदर्यता के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं ये पहाड़ आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं। जहाँ आप एक बार घूमने के बाद घर वापिस आना तक भूल जाएंगे।

माउंट पन्दिम

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं सिक्किम में मौजूद माउन्ट पन्दिम पहाड़ से। पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पहाड़ों में शुमार माउन्ट पन्दिम एक हिमालय पर्वत है। लगभग 6 हज़ार में भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये पहाड़ कई अद्भुत नज़रों को प्रस्तुत करता है। बर्फ से ढंका हुआ माउन्ट पन्दिम पहाड़ पर्यटकों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर ये पहाड़ सैलानियों के बीच ट्रेकिंग के लिए बेहद ही प्रचलित है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि माउन्ट पन्दिम पहाड़ देश के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से भी एक है।

काब्रु

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ों की श्रृंखला में आप काब्रु की सैर का प्लान बना सकते हैं। काब्रु नॉर्थ ईस्ट का एक अद्भुत पहाड़ है जो ट्रैवलर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने की क्षमता रखता है। यह पहाड़ा भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित है, जो सिक्किम के जोंगरी से साफ देखा जा सकता है। सिक्किम हिमालयी क्षेत्र के काफी नजदीक स्थित है, इसलिए आप यहाँ से कई शानदार पर्वतों के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। समुद्र तल से काब्रु की 25000 फीट की ऊंचाई से भारत के चुनिंदा सबसे ऊंचे पहाडों में शामिल करती है। एक रोमांचक ट्रिप के लिए आप यहाँ आ सकते हैं। काब्रु, काब्रु उत्तर, काब्रु दक्षिण और तालुंग भागों में बटा हुआ है।

पुहुन्द्री

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

पुहुन्द्री पहाड़ जिसे स्थानीय भाषा में कई लोग पुहनुरी पर्वत के नाम से भी जानते हैं। पूर्वी हिमालय में 7,128 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पुहुन्द्री भारत के सबसे विशाल और सुंदर पहाड़ो में से एक है जो तीस्ता नदी की उत्पत्ति का प्रतीक भी है। पुहुन्द्री पर्वत पर्यटकों के लिए मंत्रमुग्ध करने वाली सुन्दरता की पेशकश करता है और यह पर्वत भारत और चीन के साथ अपनी सीमा को साझा करता है। इस पर्वत पर पहली बार सन 1911 अलेक्जेंडर मिशेल कैलस द्वारा चढ़ाई की गयी थी।

जिमिगेला चूली

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

जिमिगेला चूली पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ो में से एक है जिसे प्रसिद्ध रूप से द ट्विंस के रूप में भी जाना जाता है। जिमिगेला चूली कंचनजंगा के आसपास के क्षेत्र में स्थित है और सिक्किम से जिमिगेला चूली के मनमोहक नजारों को आसानी से देखा जा सकता है। जिमिगेला चूली पर्वत पर पहली बार बर्ष 1995 में तीन पर्वतारोहियों द्वारा चढ़ाई गई थी, जो एक साल पहले किए गए अपने अभियान में असफल रहे थे। अगर आप भी जिमिगेला चूली पर्वत की ट्रेकिंग करना चाहते है तो मैं आपको बता दूं जिमिगेला चूली पर्वत की यात्रा में आपको सुन्दरता और रोमांच के साथ साथ खतरों का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हिमस्खलन के कारण यहाँ अनेको मौतों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसीलिए जिमिगेला चूली की यात्रा के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।

किरत चुली

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

समुद्र तल से लगभग 24000 फीट की ऊंचाई पर स्थित किरत चुली नार्थ ईस्ट के सबसे सुंदर और सबसे बड़े पहाड़ो में से एक है जिसे टेंट पीक के नाम से भी जाना जाता है। किरत चुली हिमालय के जातीय समूह के बीच धार्मिक महत्व भी रखता है जिसे उनकी सर्वशक्तिमान देवी यूमा सम्मंग का निवास माना जाता है। इसी बजह से इस पर्वत को हिमालय के सबसे पवित्र पहाड़ो में से एक माना जाता है और यह पर्वत भारत के साथ साथ नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

सिनिओलचु

Photo of हिमाचल या उतराखंड नहीं बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

सिनिओलचु पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ो में से एक है जो फोटोग्राफर और नेचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। आपको बता दूं सिनिओलचु अपनी अविश्वसनीय पर्वत वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है जिसे दुनिया में कहीं और नहीं देखा जा सकता है, और इसे दुनिया में सबसे सुंदर बर्फ पहाड़ के रूप में घोषित किया गया है। सिनिओलचु पर्वत समुद्र तल से लगभग 23000 फीट की ऊंचाई के साथ सिक्किम राज्य में स्थित है। सिनिओलचु भारत की आकर्षक पहाडियों में से एक है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है और पर्यटकों के साथ साथ बड़ी मात्रा में फोटोग्राफर भी सुंदर जगह के दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए इस आकर्षक जगह का दौरा करते है।

क्या आपने भी पूर्वोत्तर भारत के इन खूबसूरत पहाड़ो में से किसी पहाड़ की यात्रा की हैं अपनें अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads