कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं ये घटियाँ, जिन्हें कहा जाता है जन्नत का दरवाजा

Tripoto
Photo of कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं ये घटियाँ, जिन्हें कहा जाता है जन्नत का दरवाजा by Deeksha

कश्मीर की घाटियाँ लंबे समय से अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। 'पृथ्वी पर स्वर्ग' के नाम से मशहूर, कश्मीर किसी परी कथा से बाहर आई एक जगह की तरह लगता है जिसमें घास के मैदान, बर्फीले पहाड़ और लुभावनी घाटियाँ हैं। धरती पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर हमेशा से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार रहता है। हिमालय और काराकोरम पर्वतमाला, पहाड़ी ढलाने, नदियों की अंतहीन धाराएँ, और विशाल झरने जो अपने स्वयं के अनूठे वनस्पतियों और जीवों से परिपूर्ण हैं, कश्मीर में घाटियाँ सहजता से अपने राजसी रुख का प्रदर्शन करती हैं और तुरंत आपको प्यार में पड़ जाने के लिए मजबूर कर देती है।

आइए हम आपको कश्मीर की कुछ ऐसी घाटियों की यात्रा पर ले चलते हैं जिन्हें आप अपनी अगली कश्मीर यात्रा में शामिल कर सकते हैं।

1. सिंध घाटी

प्राचीन समय के सिल्क रूट का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण सिंध घाटी कश्मीर की सबसे खूबसूरत घाटियों में से है। ये घाटी भारत और चीन के बीच एक सेतु का काम भी करती है। सिंध घाटी में आपको इस्लाम और बौद्ध धर्म का बेहतरीन संगम देखने के लिए मिलेगा। घने देवदार के जंगलों और अल्पाइन घास के मैदानों के लिए फेमस, सिंध घाटी राज्य के लिए जलविद्युत शक्ति का एक प्रमुख स्रोत है। ये घाटी सिंचाई के लिए पानी भी प्रदान करती है। यदि किस्मत ने साथ दिया, तो आप घाटी में अपनी यात्रा के दौरान आईबेक्स और मार्खोर जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं।

2. पुंछ घाटी

भारत-पाक सीमा के सबसे आकर्षक स्थान पर स्थित, पुंछ घाटी दुनिया भर के पर्यटकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से घिरी, घाटी हरी घास के मैदानों, सुंदर प्राकृतिक झीलों और अल्पाइन पहाड़ों से भरी हुई है। घाटी सात झीलों और झरनों का घर है। इस घाटी में सुरनकोट और मंडी के छोटे-छोटे गाँवों के साथ 18 वीं शताब्दी का किला भी है। ये कश्मीर की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है।

3. बेताब घाटी

इस घाटी को नाम सनी देओल और अमृता सिंह की पहली फिल्म बेताब से मिला है। बर्फ से ढके पहाड़ों और घनी वनस्पतियों से भरी ये घाटी अमरनाथ के एक गुफा मंदिर के रास्ते में है। घाटी के नजदीक बैसरन और टुलियन की झीलें हैं जो खासतौर से बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाले शीतल ठंडे पानी के कारण है। बेताब घाटी कश्मीर की सबसे शांत घाटियों में से एक है।

4. नागिन घाटी

ये घाटी खासतौर से हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी होने के लिए जानी जाती है जिसमें अल्पाइन और देवदार के पेड़ शामिल हैं। कुछ सालों पहले तक किसी को इस घाटी तक आने की इजाजत नहीं थी। लेकिन हाल के कुछ सालों में इस घाटी में भी अच्छा खासा पर्यटन देखा जाता है। इस घाटी के हर कोने में प्राकृतिक सुंदरता से पूरी तरह से भरी हुई है। नागिन घाटी भारत-पाक सीमा के पास स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बेहतरीन नजारों से भरी ये घाटी, सभी के बीच एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।

5. युसमर्ग घाटी

एक एकड़ घास के मैदान और बर्फीले पहाड़ों से घिरी युसमर्ग घाटी पर्यटकों के लिए बढ़िया जगह है। इस घाटी की खूबसूरती यहाँ बहने वाली नदी और उसके तट पर लगे फूलों से लदी घास के मैदानों से आती है। इस कारण ये घाटी टहलने के लिए भारत के सबसे सुंदर रास्तों में से है। नदी अपनी भव्यता से सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। घाटी की सुंदरता और विचित्रता आपको घाटी से प्यार करने लगती है।

6. लोलाब घाटी

कुपवाड़ा के उत्तरी जिले में स्थित लोलाब घाटी, प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मेहमाननवाज स्थानीय लोगों से भरी हुई है। कश्मीर का ये हिस्सा प्रदूषण से एकदम दूर है जिसके कारण यहाँ आपको प्रकृति के सबसे मोहक रंग देखने के लिए मिलेंगे। ये घाटी कश्मीर के ग्रामीण लोगों के बीच गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। लकड़ी से बने घर और टिन की छतों से घिरी इस घाटी में बड़े पैमाने पर चावल के खेत हैं। सामने चावल के खेत और पीछे देवदार के जंगल, लोलब को सभी का पसंदीदा स्थल बनाते हैं।

कश्मीर की घाटियाँ प्रकृति की परम सुंदरता से घिरी हुई हैं। पहाड़ी खूबसूरती का दीदार करने के लिए आपको कश्मीर जरूर आना चाहिए जो आपको व्यस्त जिंदगी से राहत देने के लिए काफी है।

क्या आपने इनमें से किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads