पहाड़ों से घिरी लाहौल स्पीति की बेहद शानदार झीलें, देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे

Tripoto
Photo of पहाड़ों से घिरी लाहौल स्पीति की बेहद शानदार झीलें, देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे by Rishabh Dev

कई बार-बार घूमते हुए ऐसी जगह पहुँच जाते हैं जहाँ का नजारा देखकर आप चकाचौंध हो जाते हैं। बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच में बनी झील का नजारा बेहद शानदार होता है। हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति ऐसी ही शानदार झीलों के लिए जाना जाता है। इन झीलों तक पहुँचना आसान नहीं होता है लेकिन सबसे शानदार नजारे एक कठिन यात्रा के बाद ही देखने को मिलते हैं। हम आपको लाहौल स्पीति की कुछ ऐसी ही झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ हर इंसान जाना चाहेगा।

लाहौल स्पीति की चुनिंदा खूबसूरत झील:

1- चन्द्रताल

चन्द्रताल लेक हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। चन्द्रताल लेक लाहौल वैली में स्थित है ना कि स्पीति वैली में। चन्द्रताल लेक को त्सो चिकग्मा के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से 14,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ये लेक देखने लायक है। यहाँ साल भर मौसम सर्द बना रहता है। यहाँ आप रात में कैंप में ठहर भी सकते हैं। लाहौल स्पीति आएँ तो इन झील को देखना ना भूलें।

2- सूरज ताल

हिमाचल प्रदेश के केलांग से 82 किमी. की दूरी पर एक बेहद सुंदर झील है जिसे सूरज ताल के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से 16,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित सूरज ताल को त्सो कामत्सी के नाम से भी जाना जाता है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा सूरज ताल साल के 7 महीने बर्फ से जमा रहता है। गर्मियों में आप इस लेक को पानी से भरा पाएँगे। यहाँ ठहरने के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ देर इस लेक को देखिए और आगे बढ़ जाइए। सूरज ताल की यात्रा के दौरान आप बारालाचा ला को भी देख सकते हैं।

3- दीपक ताल

लाहौल वैली में कई शानदार झीलें हैं उन्हीं में से एक है, दीपक ताल। दारचा से सिर्फ 4 किमी. की दूरी पर स्थित है, दीपक ताल। लाहौल की बाकी झीलों की तुलना में दीपक ताल काफी छोटी लेक है लेकिन सुंदरता के मामले में ये भी किसी से कम नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो दीपक ताल अच्छी जगह है। पहाड़ों से घिरी इस झील की सूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देगी। आपका इस जगह से लौटने का मन नहीं करेगा।

4- नीलकंठ लेक

लाहौल स्पीति की ज्यादातर झीलें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं लेकिन कुछ लेक ऐसी हैं जिनके बारे में कम लोगों को पता है। ऐसी ही एक झील नीलकंठ महादेव लेक है। नीलकंठ लेक नीलकंठ पर्वत के नीचे स्थित है। समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस झील तक पहुँचने के लिए 15 किमी. का ट्रेक करना पड़ता है। ऐसी शानदार जगह पर हर कोई जाना चाहता है। अगर आपके अंदर घुमक्कड़ी का कीड़ा है तो नीलकंठ लेक को देखने जरूर जाएँ।

5- धनकर लेक

स्पीति वैली की धनकर लेक काफी फेमस है। समुद्र तल से 13,570 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस झील को सर कुंड लेक के नाम से भी जाना जाता है। धनकर गांव से इस झील तक पहुँचने के लिए आपको 1 घंटे का ट्रेक करना पड़ेगा। बड़ी संख्या में इस झील को देखने के लिए लोग आते हैं। इस झील का नजारा बेहद खूबसूरत है। यहाँ से हिमालय की कई शानदार चोटियां देखने को मिलती हैं।

6- सिस्सु लेक

सिस्सु हिमाचल प्रदेश के लाहौल वैली का एक छोटा-सा कस्बा है। मनाली से सिस्सू सिर्फ 30 किमी. की दूरी पर है। इस कस्बे में एक छोटी-सी झील भी है। ये कोई कुदरती झील नहीं है, इस लेक को यहाँ के लोगों ने बनाया है। चारों तरफ से पहाड़ और हरियाली से घिरी ये झील वाकई में बेहद सुंदर है। जो भी सिस्सू आता है वो लेक को देखने भी जाता है। आपको भी एक बार इस झील को अपनी आंखों से देखना चाहिए।

क्या आपने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads