मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा

Tripoto
28th Dec 2022
Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, मकर संक्रांति के त्यौहार को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं। यह त्यौहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता हैं। यह त्यौहार उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम भारत में भी खास त्यौहारों में से एक माना जाता है। और इस त्यौहार को हर जगह अलग-अलग नाम से जाना जाता हैं जैसे कि पंजाब में इसे 'माघी', राजस्थान में 'संक्रात', असम में 'माघ बिहू', कुमांऊ में 'घुघुतिया', उड़ीसा, बिहार और झारखंड में 'मकर संक्रांति' है। इस त्यौहार के अलग-अलग नाम की तरह ही, हर जगह इस दिन अलग-अलग तरह के पकवान भी बनाएं जाते हैं। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। तो आइए जानते हैं वो फेमस स्वादिष्ट व्यंजन कौन से हैं।

1. तिल के लड्डू

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

मकर संक्रांति के अवसर पर एक चीज है जो पूरे देश में फेमस है और वह है तिल और तिल का लड्डू। लोग इस दिन बहुत ही श्रद्धा और भक्ति भाव से तिल के लड्डू बनाते हैं और सूर्य देव सहित भगवान विष्णु और कुल देवी देवता को इसे भेंट करते हैं। मकर सक्रांति के मौके पर ही तिल के लड्डुओं का असली स्वाद चखने को मिलता हैं। इस दौरान पूरे बिहार और झारखंड की गलियां इससे महकती रहती हैं। कुछ जगहों पर तिल को चाशनी और कुछ जगहों पर गुड़ के पाक के साथ इन लड्डुओं को तैयार किया जाता है। जो खानें में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आप संक्रांति के मौके पर बिहार या झारखंड की तरफ जाएं तो इन बेहतरीन लड्डुओं का स्वाद चखना न भूलें।

2. दही-चूड़ा

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

भारत के सभी पूर्वी राज्यों में मकर सक्रांति के त्यौहार पर दही-चूड़ा और सीज़नल सब्जियों के साथ बनने वाली खिचड़ी खाने की परंपरा काफी समय से चलती आ रही है। खिचड़ी और दही-चूड़ा का स्वाद आपको इस त्यौहार में हर एक घर में चखने को मिलेगा। और यकीन मानिए पूर्वी राज्यों में खाया जाने वाला यह डिश आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।

3. गन्ने के रस की खीर

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

दोस्तों, लोहड़ी या मकर संक्रांति का पंजाबी उत्सव, इस डिश के बिना अधूरा है। पंजाब की सबसे व्यापक रूप से उगाई जाने वाली फसलों में से एक, गन्ने का उपयोग करके गन्ने के रस को बाजरा और दूध के साथ मिलाकर खीर तैयार की जाती है और भुने हुए सूखे मेवों से गार्निश की जाती है।

4. घेवर

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

राजस्थान में संक्रांति के अवसर पर घी, मैदे और चीनी से बनी मिठाई घेवर की खूब बिक्री होती है। तैयार किया गया घेवर चाशनी में डुबोया जाता है, ड्रायफ्रूट्स से सजाया जाता है और सर्व किया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। तो इस संक्रांति आप इस डिश को ज़रूर ट्राई करें।

5. मुरुक्कू

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

दोस्तों, दक्षिण भारत में, मुरुक्कू चावल के आटे से बना एक बहुत ही लोकप्रिय स्नैक आइटम है और इसे खासकर अक्सर संक्रांति पर तैयार किया जाता है। राइस मुरुक्कू साउथ इंडियन स्नैक्स है जिसे चकली भी कहा जाता है। तमिलनाडु, केरल और आंध्रप्रदेश का यह लोकप्रिय नाश्ता है। यह चावल के आटे से बना क्रिस्पी स्नैक्स है जिसे आप किसी भी राज्य में रहकर बना सकते हैं और कहीं भी इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

6. तिल गुल पोली

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के मौके पर विशेष रूप से तिल गुल पोली बनाई जाती है। तिल गुल पोली का स्वाद लेना हो तो मकर सक्रांति के मौके पर महाराष्ट्र आने का प्लान बनाएं। इस बेहतरीन व्यंजन को बनाने के लिए चना दाल और गुड़ को आटे में भरकर रोटी की तरह बेलकर घी के साथ पकाते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाली ये डिश यहाँ के लोगों की पसंदीदा डिशों में से एक है।

7. घुंघूटे

Photo of मकर संक्रांति पर लें अलग-अलग जगहों के इन फेमस स्वादिष्ट व्यंजनों का मज़ा by Smita Yadav

उत्तराखंड के कुमाऊंनी में मकर सक्रांति को घुंघटिया के नाम से जाना जाता है और मकर संक्रांति या घुंघटिया पर घुंघटे डिश तैयार की जाती है। गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार की जाने वाले इस डिश को अलग-अलग ही आकार दिया जाता है जो देखने में काफी आकर्षक भी लगता है। इस डिश को तेल में फ्राई करके बनाया जाता हैं। फिर इसका हार बनाया जाता है। छोटे बच्चे इसे पहनकर पक्षियों को खिलाते हैं। ऐसा भी कहा जाता हैं कि कुमाऊंनी लोग माइग्रेटरी बर्ड्स का स्वागत करने के लिए ऐसा करते हैं।

तो इस मकर संक्रांति पर आप भी इन बेहतरीन व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। और अलग अलग राज्यों में बनने वाले इन बेहतरीन व्यंजनों के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाएं।

मुफ्त में यात्रा करने के लिए तैयार हैं? क्रेडिट कमाएं और ट्रिपोटो के वीकेंड गेटवे, होटल में ठहरने और वेकेशन पैकेज पर उन्हें रिडीम करें!

Youtube पर Tripoto के साथ यात्रा की कहानियों को जीवंत होते देखें!

Further Reads