मैं शर्त लगा सकता हूं! आपको भारत के दूसरे उदयपुर के बारे में पता नहीं होगा

Tripoto
Photo of मैं शर्त लगा सकता हूं! आपको भारत के दूसरे उदयपुर के बारे में पता नहीं होगा by Rishabh Dev

हम सभी ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के बारे में जरूर सुना होगा और हर कोई यहाँ जाना भी चाहता होगा। क्या आपको पता है भारत के एक और उदयपुर के बारे में सुना है? मैं शर्त लगा सकता हूं कि आपको त्रिपुरा के उदयपुर के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं होगा। जी हाँ, भारत के नक्शे पर दो उदयपुर हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 50 किमी. दूर है ये उदयपुर। राजस्थान और त्रिपुरा के उदयपुर में एक चीज काॅमन हैं। उदयपुर अपने ऐतहासिक मंदिरों और झीलों के लिए जाना जाता है त्रिपुरा के उदयपुर के बीच से गुमटी नदी बहती है और मंदिर, झीलें इसे और भी खास बना देती हैं।

उदयपुर

त्रिपुरा का उदयपुर कई मंदिरों और झीलों का घर है। यहाँ की खूबसूरत जगहें उदयपुर के टूरिज्म को बढ़ाने का काम कर रही है। अगर आपको त्रिपुरा के उदयपुर के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है तो हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं। उदयपुर में कहाँ और कैसे घूमना चाहिए, इसकी हमने एक पूरी लिस्ट बनाई है जो आपको घूमने में मदद करेगी।

मातबरी

जब आप त्रिपुरा के उदयपुर में हों तो त्रिपुरा के सबसे फेमस मंदिर सुंदरी मंदिर जाना बिल्कुल मिस नहीं कर सकते हैं। इस प्राचीन मंदिर को मातबरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को लगभग 500 साल पहले महाराजा धन माणिक्य देव ने बनवाया था। ये मंदिर त्रिपुरा ही नहीं भारत के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के ठीक बगल में कल्या झील है। यहाँ आने वाले लोग इस लेक में डुबकी जरूर लगाते हैं। ये मंदिर सुबह 6 से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

नीरमहल

नाम से ही पता चल रहा है कि पानी पर बना हुआ महल है। उदयपुर के नीरमहल को 1939 में महाराज बिक्रम किशोर ने रुद्रसागर लेक पर बनवाया था। शाही परिवार के लिए बनवाए इस महल में 24 बड़-बड़े कमरे हैं। ये महल मुगल और पुराने आर्किटेक्चर मिला-जुला रूप है। इस खूबसूरत महल को देखने के लिए बोट से जाना पड़ता है। इस महल में जाने के लिए आपको 50 रुपए देने पड़ेंगे। उदयपुर का नीरमहल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

बिजॉय सागर

जब आप त्रिपुरा के सिटी ऑफ लेक्स में हों तो आपको बस झील ही झील मिलेगी। बिजाॅय सागर लेकर उदयपुर की सबसे बड़ी झील है। इसे बहुत पहले यहाँ के लोगों की रोज की जरूरतों के लिए बनवाया गया था। लोक लोग इसे महादेब दिघी के नाम से बुलाते हैं। 750 मीटर की ये झील चारों तरफ से हरियाली से घिरी हुई है जो इसे और खूबसूरत बनाता है। जब आप झील के बीचों बीच होंगे तो आपको ये जगह स्वर्ग से कम नहीं लगेगी।

तृष्णा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको त्रिपुरा के उदयुपर से घंटे भर की दूरी पर स्थित तृष्णा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी जरूर जाना चाहिए। ये वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में भी जानी जाती है। वर्ड वाॅचिंग और नेचर से प्यार करने वालों के लिए ये जगह बिल्कुल सही है। आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप यहाँ तेंदुए को भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ की तृष्णा लेक की सैर कर सकते हैं। जिसमें 30 मिनट की सैर के लिए 20 रुपए लगते हैं। वहीं तृष्णा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में जाने के लिए 6 रुपए देने होते हैं। ये वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

पिलक

यदि आप एतहासिक और पुरानी जगहों को देखना पसंद करते हैं तो उदयपुर का पिलक एक बढ़िया जगह है। ये एक पुरातात्विक जगह है। यहां 8वीं शताब्दी की बनी हुई चीजें हैं और टेराकोटा लेक भी है। आप त्रिपुरा के उदयपुर जाएं तो इस जगह को जरूर देखें।

फूड

त्रिपुरा जैसे खूबसूरत राज्य में जाएं और वहाँ का लोकल फूड न खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आप त्रिपुरा के उदयपुर में लोकल डिश मुई अवनद्रु, मुया बाई वहान और गुडोक ले सकते हैं। इसके अलावा चावल, सूअर का मीट और बांस ये बनने वाली डिश का स्वाद भी ले सकते हैं। आप यहां पर चाइनीज भी खा सकते हैं।

कब जाएं?

त्रिपुरा के उदयपुर की जगहों को अच्छे-से देखने के लिए अक्टूबर से मई के बीच का समय सबसे बेस्ट है। उस समय यहाँ का मौसम बेहद सुहावना रहता है।

कैसे पहुँचे?

उदयपुर त्रिपुरा का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से उदयपुर आप वाया रोड और ट्रेन से आराम से पहुँच सकते हैं।

फ्लाइट सेः अगर आप फ्लाइट से उदयपुर जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा है। नई दिल्ली से अगरतला की एक राउंड टिप की लागत 15 हजार रुपए होगी।

उदयपुर में रिक्शा सबसे सस्ता और लोगों के लिए बिल्कुल आम है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए स्थानीय लोग बस और टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं।

कहाँ ठहरें?

बजट टैवलर्सः बजट घुमक्कड़ी करने वालों के लिए गुणबती यात्री निवास एक बढ़िया ऑप्शन है। यहाँ एक रात का रूकने का किराया 900 रुपए है।

लक्जरी टैवलर्सः अच्छी सुविवधाओं वाली जगह के लिए यहाँ का इंपीरियल होटल बढ़िया जगह है। इस होटल में एक रात रूकने को किराया 2 हजार रुपए है।

क्या आपने त्रिपुरा के उदयपुर की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना व्हाट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads