महाराष्ट्र की ये ऑफबीट जगहें जिसके बारे में हर घुमक्कड़ को पता होना चाहिए

Tripoto
Photo of महाराष्ट्र की ये ऑफबीट जगहें जिसके बारे में हर घुमक्कड़ को पता होना चाहिए by Rishabh Dev

भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहाँ का हर राज्य अपनी अलग खासियत लिए बैठा है। कहीं का इतिहास बहुत गौरवशाली है तो कुछ की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। इनमें कुछ ही राज्य हैं जहाँ का इतिहास भी बहुत रिच है और कुदरती सौंदर्य भी है। इन्हीं में से एक राज्य है, महाराष्ट्र । महाराष्ट्र बेहद खूबसूरत है और शहरी भी है। आप महाराष्ट्र को कैसे देखते हैं, ये आप पर निर्भर करते हैं। कहते हैं न कि नजरिया बदलने से नजारे बदल जाते हैं। महाराष्ट्र के खूबसूरत नजारे देखकर आपको नजरिया बदल जाएगा। यहाँ वो जगहें भी हैं जहाँ पहाड़, हरियाली और झरने भी हैं। अभी भी बहुत सारी जगहें हैं जहाँ औद्योगिकरण नहीं पहुँच पाया है। शायद यही वजह है कि ये जगह अभी भी लोगों की नजरों से दूर हैं। अगर आपके अंदर घुमक्कड़ी का कीड़ा है तो महाराष्ट्र की इन ऑफबीट जगहों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

1- भंडारदरा

अगर आप महाराष्ट्र की किसी छिपी हुई जगह की तलाश में हैं तो आपको भंडारदरा गाँव जरूर आना चाहिए। महाराष्ट्र के वेस्टर्न घाट पर बसा ये छोटा-सा गाँव चारों तरफ से पहाड़ और हरियाली से घिरा हुआ है। अगर आपको शांति और सुकून पसंद है तो ये जगह आपको निराश नहीं करेगी। भंडारदरा मुंबई से 160 किमी. और इगतपुरी हिल स्टेशन से लगभग 42 किमी. की दूरी पर है। आप यहाँ पर आरथुर झील, रंधा वाटरफाॅल, अंब्रेला फाॅल्स, विल्सन डैम और संधन वैली को देख सकते हैं। इसके अलावा भंडारदरा से 12 किमी. की दूरी पर रतनगढ़ किला है जिसे आप देख सकते हैं। इस जगह पर पर अपना वीकेंड अच्छे-से मना सकते हैं। यकीन मानिए ये गाँव आपको जरूर भाएगा।

2- कोल्हापुर

शायद ही कोई होगा जिसने कोल्हापुर का नाम सुना होगा। फिर भी कोल्हापुर महाराष्ट्र की अनछुई जगहों में क्यों है? इसकी वजह है कि हम सब कोल्हापुर को वहाँ की चप्पलों के लिए जानते हैं। वहाँ देखने को भी बहुत कुछ है इस बारे में बहुत कम लोगो को पता होगा। अगर आपको पुराने आर्किटेक्चर और कल्चर को देखना पसंद है तो इसके लिए कोल्हापुर बढ़िया जगह है। आप यहाँ कोल्हापुर की चप्पलों को बनते देख सकते हैं। इसके अलावा बेहतरीन पन्हाला किला और रंकला झील को जरूर देखना चाहिए। कोल्हापुर जाएं तो यहाँ के स्थानीय फूड का मजा जरूर लें। आपको एक बार जरूर इस कस्बे की सैर करनी चाहिए।

3- नान्देड़

महाराष्ट्र का नांदेड़ उन दुर्लभ जगहों में से एक है जहाँ कई शानदार किले हैं। इसके अलावा यहाँ मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे हैं। यहाँ सचखंड गुरुद्वारा है जिसे सिखों के आखिरी गुरु गोबिंद सिंह के निधन के बाद बनवाया था। इसी वजह से नांदेड़ महाराष्ट्र का नहीं भारत का सबसे पवित्र शहर है। यहाँ पर बिहोली मस्जिद और ईसापुर डैम भी है जो शहर से 100 किमी. दूर है। इस शहर को देखें तो पैदल देखें, तब आपको ये खूबसूरत शहर अच्छे-से समझ आएगा। ये शहर खुली हवा में साँस लेना सिखाता है। सर्दियों में ये जगह कुछ अलग ही निखरकर आती है। अगर आप महाराष्ट्र जाएं तो नांदेड़ जाना न भूलें।

4- चिखलदरा

महाराष्ट्र के सापुतारा पहाड़ी के निकटएक खूबसूरत और सीक्रेट कस्बा है, चिखलदरा। अगर आप महाराष्ट्र के नहीं हैं तो शायद ही आपको इस जगह के बारे में पता होगा। चिखलदरा इतिहास, प्रकृति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। यहाँ आप मंदिरों से लेकर, बेहतरीन बनावट के किले, पहाड़, जंगल और कई सुंदर झीलों को देखने को मिलेंगी। नागपुर से 220 किमी. दूर इस ऑफबीट जगह पर आप शक्कर झील, गविलघुर किला, कालापानी झील, भीमकुंड, महादेव मंदिर, देवी प्वाइंट, सनसेट प्वाइंट और मेलघाट टाइगर रिजर्व को देख सकते हैं। अगर आप वाकई महाराष्ट्र की सौंदर्य से रूबरू होना चाहते हैं तो आप चिखनदरा चले आईए। ये जगह आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी।

5- तारकरली

अगर आपको बीच पर जाना पसंद है तो महाराष्ट्र के तारकरली गाँव आना चाहिए। यहाँ आप घंटो बैठ रहे सकते हैं। इस बीच पर शोर और भीड़ नहीं हैं, यहाँ सफाई भी बहुत है। जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। यहाँ बनी झोपड़ियाँ आपको बेहद पसंद आएंगी। यहाँ साल भर मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। आप मछली पकड़ते मछुआरों को देख सकते हैं। इसके अलावा समुद्र में अठखेलियाँ करती डाॅल्फिन भी आपको दिखाई देंगी। इसके अलावा पास में ही छत्रपति शिवाजी का बनवाया सिंधु दुर्ग को भी आप देख सकते हैं। यहाँ देखने को बहुत कुछ है। महाराष्ट्र की इस छिपी लेकिन सुंदर जगह पर आप जरूर आएं।

6- तोरणमल हिल स्टेशन

जहाँ आकर आपको सुकून मिले, जिस जगह पर आकर आपका दिल खुश हो जाए। ऐसी ही खूबसूरत जगह है, तोरणमल हिल स्टेशन। तोरणमल महाराष्ट्र के नांदुरबार जिले को एक प्राचीन हिल स्टेशन है। ये अनछुई जगहें खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी है। दिलचस्प बात ये है कि यहाँ एक हिन्दू तीर्थस्थल है जो गोरखनाथ मंदिर के लिए फेमस है। तोरणमल हिल स्टेशन, सूरत से लगभग 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। तोरणमल हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और एक बड़ी झील से घिरा हुआ है। यहाँ की कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ जाना आप बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए जैसे कि खड़की प्वाइंट, सीता खाई वाटरफाॅल, गोरखनाथ मंदिर, यशवंत झील और सनसेट प्वाइंट को देख सकते हैं। आपको इस हिल स्टेशन को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ लेना चाहिए।

7- टपोला

हर घुमक्कड़ कश्मीर जरूर जाना चाहता है लेकिन क्या आपको पता है कि महाराष्ट्र में भी एक कश्मीर है। महाराष्ट्र में एक जगह है, टपोला। जिसकी खूबसूरती की वजह से इसे मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। टपोला एक छोटा-सा गाँव है लेकिन सुंदरता में इस जगह का कोई सानी नहीं है। यहाँ आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और कैपिंग भी कर सकते हैं। अगर आप बड़े और भीड़ वाले हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं तो आपको टपोला आना चाहिए। इस जगह के बारे में बहुत कम लोगों को पता है इसलिए आपको यहाँ ज्यादा लोग नहीं मिलेंगे। टपोला गांव महाबलेश्वर से 28 किमी. और मुंबई से 250 किमी. की दूरी पर है। यहाँ की शिवसागर झील का शानदार नजारा आपको हैरान कर देगा। महाराष्ट्र आएं तो टपोला जाना न भूलें।

क्या आपने महाराष्ट्र की इन जगहों की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads