
कोंकण रेलवे 741 कि.मी. लंबा रेल मार्ग है जो महाराष्ट्र में मुंबई से, गोआ के ज़रिए कर्नाटक के मैंगलोर से जोड़ता है।
ये रेल मार्ग अरब सागर के साथ चलता हुआ पश्चिमी घाट में घने जंगलों से होकर गुज़रता है।
इस रेल मार्ग पर कुल 92 सुरंगें और 179 अहम पुल हैं। कारबुडे मार्ग पर सबसे लंबी सुरंग है जिसकी लंबाई 6.5 कि.मी. है।
कोंकण रेल मार्ग कि एक अहम उबलब्धि ये भी है कि इसे बेहद मुश्किल भूभाग, जहाँ भारी बारिश और भूस्खलन का डर बना रहता है, ऐसे रास्ते पर बड़ी कुशलता से बनाया गया है।
हालांकि, यही खतरनाक इलाका दिखने में बेहद खूबसूरत भी है।
क्या आप इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे?
क्या आपने सुंदर कोंकण रेलवे के माध्यम से यात्रा की है? Tripoto समुदाय के साथ अपना अनुभव साझा करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।