![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566494629_2.jpg)
मेरा मानना है कि हमारी दो जिंदगियाँ होती हैं। एक जो हम ना चाहते हुए भी जीते हैं और दूसरी वो जो हम हर दिन जीना चाहते हैं। मेरी दूसरी जिंदगी घुमक्कड़ी है। मैं हर रोज बस घूमने के बारे में ही सोचता रहता हूँ। एक बेहतरीन ट्रिप के बाद भी ये सवाल हमेशा दिमाग में रहता है, अब आगे क्या? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी चढ़ाई की है, ट्रेक किया है। अगर आप एडवेंचर पसंद शख्स हो तो आपको अपनी सीमाओं से, कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ेगा। अगर आप इसमें ढल जाते हैं तो ये वो भूख है जो कभी नहीं मरती।
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 1/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566494510_1.png)
ऐसे ही कुछ बेहतरीन एडवेंचर जो आपका दिन बना दे। लोग इन सबके लिए जाने कहाँ-कहाँ भागते हैं। शायद उन लोगों को मालूम नहीं है कि मुंबई से मात्र 200 कि.मी. दूर आप ऐसे ही एक एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं। वो एडवेंचर है क्लिफ हैंगिंग टेंट। शायद आपने इसके बारे में नहीं सुना हो। लेकिन ये सच है कि यहाँ टेंट हवा में लटके रहते हैं और आप वहाँ से आसमान को निहार सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको हिमालय के किसी दूरदराज गाँव की कठिन और थकाऊ यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। तो मुंबई वालों आप अब भी किसका इंतज़ा कर रहे हैं? आप आसमान और धरती के बीच एक इस एडवेंचर के लिए तैयार हैं ना।
क्या है क्लिफ हैंगिंग टेंट?
क्लिफ हैंगिंग टेंट को पोर्टलेडेज भी कहा जाता है। एडवेंचर टूरिज्म की दुनिया में ये एक नई चीज़ है और इसका अनुभव हर कोई करना चाहेगा। हैंगिंग टेंट सिस्टम मूल रूप से पर्वतारोहियों के लिए डिजाइन किया गया था जो बहुत दिनों तक पहाड़ों में घूमते-रहते हैं। तब क्लिफ हैंगिंग टैंट उनको ठहरने और आराम करने का एकमात्र सहारा होता है। पोर्टलेडेज अब उन लोगों के लिए एक छुट्टी वाला अनुभव को लेने के लिए पहचाना जाने लगा है जो रोमांच और ठंड की जिंदगी जीते हैं।
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 2/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566494629_2.jpg)
सांधन घाटी में ये हैंगिंग टैंट दुनिया भर की अन्य जगहों की तरह ही पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसमें एक एल्यूमीनियम फ्रेम का मजबूत बेस दिया जाता है जिससे ये पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इस टेंट को मजबूत रस्सियों से एक बड़ी चट्टान पर बांध दिया जाता है। जो लगभग 600 किलो का वज़न बड़े आराम से ले सकती है। पूरी सुरक्षा होने के बावजूद आपको बीच-बीच में रस्सी से हिलाकर परेशान किया जाता रहेगा। भले ही आप उस समय टेंट के अंदर आराम से सो रहे हों।
कैसे ले सकते हैं इसका अनुभव?
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 3/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566494732_3.png)
वो डेस्टिनेशन जो हर एक एडवेंचर प्रेमी के सपने को पूरा करता है। ये उड़नखटोले की दुनिया सांधन घाटी में है, जो भारत की सबसे बड़ी घाटियों में से एक है। ये घाटी सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के बीचों-बीच स्थित है। हज़ारों साल में बनी ये घाटी 200 फीट गहरी और लगभग 2.5 कि.मी. लंबी है। सांधन वैली के आसपास खूबसूरती पसरी हुई है। चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ और हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
इस इलाके में सभी एडवेंचर ऑर्गनाइज करने वाले लोग एक तरह का एडवेंचर प्लान करते हैं जिसे वे सांधन वैली हैंगिंग टेंट ट्रेक कहते हैं। इस अनुभव की शुरूआत होती है कसारा रेलवे स्टेशन से, जो एक ऐसी जगह है जहाँ से सभी एडवेंचर प्लानर लोगों को ले जाते हैं। जो हैंगिंग टेंट करना चाहते हैं वो भी इसी जगह पर अपनी सुविधानुसार एडवेंचर चुन लेते हैं। यहाँ से आप अहमदनगर के समरद गाँव में जाते हैं, जो ट्रेक का बेस कैंप है।
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 4/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566494893_4.png)
क्लिफ तक पहुँचने पर गाइड आपको सुरक्षा उपकरणों से जोड़ देंगे। जिसके बाद रस्सी की सीढ़ी से आप हैंगिंग टैंट में पहुँच सकते हैं। आप उस टेंट में ज्यादा से ज्यादा एक घंटे गुजारते हैं। आप आसपास के नजारों को देखते हैं, खूबसूरत नजारों को सहेजते है। और उस शांत परिदृश्य का अनुभव भी कर सकते हैं। एक घंटे के अनुभव के बाद आप वापस आ जाते हैं। इसके अलावा आप यहाँ घाटी में कुछ रैपलिंग या जिप-लाइन भी कर सकते हैं।
कैसे करें बुक?
यहाँ कई एडवेंचर प्लानर हैं जो सांधन वैली में क्लिफ हैंगिंग टेंट ऑर्गनाईज करते हैं। यहाँ कुछ आप अपने लिए कुछ जगह बुक करने के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
1. फीनिक्स एक्सपेडिशन्स
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 5/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495021_5.png)
फीसः ₹3,500 प्रति व्यक्ति।
पैकेज में शामिल: कसार रेलवे स्टेशन से सांधन घाटी तक आना-जाना, टेंट, टेक्नीकल गियर, उपकरण और विशेषज्ञ।
अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 07567235577 पर फीनिक्स एक्सपेडिशंस से संपर्क करें या उनके फेसबुक पेज पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।
2. ट्रेक एंड ट्रेल्स
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 6/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495181_6.jpg)
फीसः ₹3,750 प्रति व्यक्ति।
पैकेज में शामिल: कसारा रेलवे स्टेशन से सांधन घाटी और फिर वापसी, पूरा भोजन, टेंट, टेक्नीकल गियर, उपकरण और विशेषज्ञ गाइड।
अधिक जानकारी के लिए उन्हें 08828004949 पर संपर्क करें या उनकी वेबसाइट पर जाएँ।
3. ट्रेक मेट्स इंडिया
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 7/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495344_7.png)
फीसः ₹3,750 रुपए प्रति व्यक्ति।
पैकेज में शामिलः कसार से सांधन वैली तक नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना, टेंट में रहना, तकनीकी गियर और विशेषज्ञ गाइड।
अधिक जानकारी के लिए, 08422888006 पर कॉल करें या उनके फेसबुक पेज पर जाएं।
कब जाएँ?
मौसम ठंडा होने पर ये जगह और भी खूबसूरत लगने लगती है। इसलिए यहाँ आने का सबसे बेस्ट समय है, नवंबर से फरवरी के महीनों का। तब आप हैंगिंग टैंट का अनुभव भी अच्छे से ले पाएँगे और ट्रेंकिंग करने में भी मज़ा आएगा। सांधन घाटी भी खूबसूरत और सुहानी होती है। बारिश के समय यहाँ आना सबसे खराब समय माना जाता है। बारिश की वजह से घाटी पूरी तरह से कठिनाईयों में तब्दील हो जाती है। इसलिए मई से अगस्त के बीच यहाँ आने से बचें। यहाँ आने से पहलें यहाँ के बारे में कन्फर्म कर लें और एडवेंचर प्लानर से पहले से पता कर लें कि कैंप कब लगाया जा रहा है? उसी हिसाब से अपने सफर की योजना बनाइए।
कहाँ ठहरें?
सांधन घाटी छोटे शहरों और गाँवों से घिरी हुई है। जिसका मतलब है कि आसपास ठहरने के लिए कोई होटल नहीं हैं। हालांकि, पास में ही इगतपुरी है जहाँ आप जा सकते हैं। इगतपुरी एक फेमस हिल स्टेशन है जो सांधन वैली से 60 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इगतपुरी में ठहरने के लिए बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट हैं।
ट्रिपिक्ल रिट्रीट लक्जरी स्पा एंड रिजाॅर्ट
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 8/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495528_8.jpg)
यहाँ ठहरने के लिए एक रात के लिए कमरा ₹6,500 से शुरू होता है। जिसमें मेहमानों के लिए पूरा अंग्रेजी ब्रेकफास्ट दिया जाता है।
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 9/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495803_9.jpg)
यहाँ एक रात के लिए रूम ₹3,800 से शुरू होता है और इसमें कोई भी भोजन शामिल नहीं होता है। अगर आप एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट चाहते हैं तो उसके लिए अलग से ₹400 का भुगतान करना होगा।
बोध वैली
![Photo of पहाड़ से लटके टेंट पर रहना चाहोगे? संधन वैली में उठाओ इस रोमांच का मज़ा! 10/10 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1566495901_10.jpg)
यहाँ एक रात के लिए रूम ₹1,700 से शुरू होता है और मेहमान ब्रेकफास्ट के लिए अलग से ₹200 का भुगतान करते हैं।
कैसे पहुँचे सांधन वैली?
सांधन घाटी आप रेल और हवाई दोनों मार्ग से पहुँच सकते हैं। यहाँ बताया गया है कि आप नई दिल्ली से सांधन घाटी कैसे पहुँच सकते हैंः
हवाई मार्गः सांधन वैली से सबसे नज़दीक एयरपोर्ट मुंबई में है। दिल्ली और मुंबई आपस में ₹3,500 से शुरू होने वाली कई दैनिक उड़ानों से जुड़े हुए हैं। एडवेंचर साइट मुंबई एयरपोर्ट से 200 कि.मी. की दूरी पर है। ये 200 कि.मी. की दूरी सड़क मार्ग से 4 घंटे में कवर की जा सकती है।
ट्रेन सेः अगर आप टेन से आने की सोच रहे हैं तो आप नई दिल्ली से इगतपुरी जाने के लिए लगभग 17-20 घंटे में एक सीधी ट्रेन ले सकते हैं। एक बार जब आप इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं, तो वहाँ से सांधन घाटी की दूरी 60 कि.मी. है। इस 60 कि.मी. की दूरी एक से डेढ़ घंटे में कवर की जा सकती है। इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन से लोकल टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा।
क्या आप इस रोमांच पर जाना पसंद करेंगे? हमें कॉमेंट्स में लिखकर बताएँ या अपने अनुभव Tripoto पर लिखें।
रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।