क्या आपको पता है कि भारत के इन शहरों के नाम पर हैं विदेश में भी कुछ जगहें

Tripoto
Photo of क्या आपको पता है कि भारत के इन शहरों के नाम पर हैं विदेश में भी कुछ जगहें by Deeksha

भारत विविधता से भरा देश है। यहाँ की हर एक जगह ही एक अलग पहचान है जो बनती है वहाँ के इतिहास और लोगों से। जैसे दिल्ली दिल वालों की, लखनऊ नवाबों का शहर है और कोलकाता सिटी ऑफ जाॅय। इसी खासियत की वजह से हम इन फेमस शहरों को देखने जाते हैं। हम सोचते हैं कि पूरी दुनिया में दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद एक ही हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज आपकी वो गलतफहमी दूर हो जाएगी।

Photo of क्या आपको पता है कि भारत के इन शहरों के नाम पर हैं विदेश में भी कुछ जगहें 1/1 by Deeksha

घुमक्कड़ी सिर्फ नई जगहों को जानने का मौका नहीं देती हैं बल्कि वो कई बार कुछ ऐसा दिखा देती हैं। जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर मैं कहूँ कि भारत के अलावा किसी और देश में भी दिल्ली, कोच्चि और इंदौर जैसे शहर हैं तो आप यकीन करेंगे ? आप यकीन करें या न करें लेकिन ऐसा सच में है। आज आपको ऐसे ही कुछ जगहों के सफर पर ले चलते हैं जिनके नाम भारत के शहरों के नाम पर हैं।

1- दिल्ली

एक तो दिल्ली वो है जो हम सबको पता है। जो हमारे देश की राजधानी है। जहाँ कुतुबमीनार, लाल किला और इंडिया गेट है। जिस शहर में जाना हर किसी की चाहत होती है। कहते हैं ये दिल्ली दिल वालों की है लेकिन एक दिल्ली और है कनाडा में। जो भारत के दिल्ली जैसा तो बिल्कुल नहीं है। यहाँ न पुरानी दिल्ली जैसी पुरानी इमारतें हैं और न वो गलियाँ हैं जहाँ हम बेफिक्र घूमा करते हैं। बस ये शहर नाम का दिल्ली है

2- कलकत्ता

सिटी ऑफ जाॅय कहे जाने वाला कोलकाता बेहद खूबसूरत शहर है। इस शहर का पुराना नाम कलकत्ता है। जहाँ की गलियाँ देखकर लगता है कि ये शहर चल नहीं दौड़ रहा है। लेकिन बाकी बड़े शहरों से कोलकाता कुछ अलग है। इस शहर में अब भी बहुत कुछ पुरानापन है। वहीं इस नाम का दूसरा शहर अमेरिका के ओहियो राज्य में है। मगर ये कलकत्ता भारत के कलकत्ता से अलग है। यहाँ ज्यादा भीड़ नहीं है और पुरानापन तो बिल्कुल भी नहीं है।

3- लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ भारत की जान है। यहाँ का इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेजीडेंसी और पुराने लखनऊ की गलियाँ हमेशा गुलजार रहती हैं। ये शहर जितना देखने लायक है उससे कहीं ज्यादा खाने के लिए फेमस है। भारत से बाहर एक और लखनऊ है वो भी अमेरिका में। ये नवाबों का शहर तो नहीं लेकिन खूबसूरत ये भी है।

4- हैदराबाद

आंध्र प्रदेश की राजधानी जहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। ये शहर आंध्र प्रदेश के लिए दिल्ली जैसा ही है। यहाँ आधुनिकता के साथ पुरानापन दिखाई देता है। दक्षिण भारत का कल्चर इस शहर में अब भी दिखाई देता है। वहीं दूसरा हैदराबाद पाकिस्तान में है। दोनों ही शहर बेहद खूबसूरत और इतिहास के मामले में बहुत रिच हैं। मौका मिले तो आपको भारत और पाकिस्तान के हैदराबाद शहरों का जरूर देखना चाहिए।

5- इंदौर

मध्य प्रदेश का इस खूबसूरत शहर का इतिहास बेहद गौरवशाली और भव्य है। इस शहर में सर्राफा बाजार है जहाँ रात में चटपटा और लजीज खाने को मिलता है। वहीं यूनाटेड स्टेट में भी इंदौर नाम का एक शहर है। जिसका नाम हिब्रू बाइबिल से लिया गया है।

6- ढाका

ढाका, नाम सुनकर क्या जेहन में आता है, बंग्लादेश की राजधानी? अगर आप बिहार के नहीं हैं तो आपको सिर्फ बंग्लादेश के ढाका शहर के बारे में पता होगा लेकिन एक ढाका भारत में भी है। बिहार के इस ढाका का बहुत रिच इतिहास नहीं है। ये विभाजन से बिल्कुल नहीं जुड़ा लेकिन जब भारत में है तो इस शहर को आपको देख लेना चाहिए। शायद आपको यहाँ कुछ नया मिल जाए।

7- बाली

इंडोनेशिया की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। जहाँ पूरी दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। जहां पुराने-पुराने मंदिर हैं तो दूसरी तरफ बेहद खूबसूरत समुद्र बीच भी हैं। जो आपको यहां दीवाना बना देंगे। एक बाली भारत के राजस्थान में हैं। राजस्थान जो अपने इतिहास, महल, हवेलियों और किलों के लिए जाना जाता है लेकिन बाली बहुत फेमस नहीं हैं। यहाँ आपको टूरिस्ट नहीं मिलेंगे। ये राजस्थान के बाकी शहरों की तरह बहुत खूबसूरत भी नहीं है। राजस्थान जाएं तो इस शहर के बारे में भी जानने की कोशिश करें।

8- कोच्चि

कोच्चि केरल के उन शहरों में आता है जो भारत के बड़े और मुख्य बंदरगाहों में से एक है। ये शहर एर्नाकुलम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा ये अरब सागर की रानी के नाम से भी फेमस है। आपको पता है इस दुनिया में एक और कोच्चि है। जापान और भारत के कोच्चि में बस इतनी सी समानता है कि दोनों समुद्र किनारे हैं।

क्या आपने कभी भारत के इन शहरों के नाम के ही विदेश की इन जगहों की यात्रा की है? अपने सफर का अनुभव यहाँ लिखें।

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads