कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें

Tripoto
9th Dec 2020
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Day 1

दोस्तो! आज मैं आपको बताऊंगी खूबसूरत राज्य केरल की जिसे हम सभी “गॉड्स ऑन कंट्री” के नाम से भी जानते हैं। “गॉड्स ऑन कंट्री” के नाम से मशहूर केरला ऐसा राज्य है जो पिछले कई वर्षों से अपनी सुंदरता और अनूठी सभ्यता के चलते देश के अलावा विदेशों के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही यहां कुमारकोम जगह है जो हनीमून मनाने के लिए बहुत ही खुबसूरत जगह है।

यदि आप इस राज्य को देखें तो पाएंगे कि यहां मौजूद हरियाली, तटों पर दूर तक फैले नारियल के पेड़, बैकवॉटर पर चलती हाउसबोट, दुर्बल झीलें, आयुर्वेद की सुंगध और वास्तुकला से सुसज्जित मंदिर तो आइये जानते हैं “गॉड्स ऑन कंट्री” की गोद में छिपे हुए खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन कुमारकोम के बारे में।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

कुमारकोम केरल का एक छोटा सा शानदार शहर :-

कुमारकोम केरल का एक छोटा-सा शानदार नगर है। यह सुंदर नगर बेम्बानद नामक झील के किनारे स्थित है। यह नगर कोट्टायम से 14 कि.मी. दूर कुट्टानद क्षेत्र में स्थित है। आज यह स्थान एक पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित हो चुका है, जबकि इससे पहले यह स्थान रबड़ प्लांटेशन के लिए विख्यात था। पक्षियों के विषय में अनुसंधान आदि कार्य करने के लिए कुमारकोम बेहतरीन स्थान है।यहां हमेशा देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

वेम्बनाड झील :-

वेम्बनाड देश की सबसे लंबी और केरल में सबसे बड़ी झील है। इसका विस्तार उत्तर में कोच्चि से लेकर दक्षिण में एलेप्पी तक है। इस विशाल झील को वेम्बनाड कायल के नाम से भी जाना जाता है। कुमारकोम का मुख्य आकर्षण यह झील जलीय खूबसूरती के साथ पक्षी विहार के लिए एक आदर्श विकल्प है। यहां दुनिया के कई बड़े हिस्सों से प्रवासी पक्षी उड़ कर आते हैं। यह झील तीन नदियों का संगम स्थल भी है। कुमारकोम की खूबसूरती को और करीब से जानने के लिए आप यहां एक बोट किराए पर ले सकते हैं। वेम्बनाड 150 से अधिक विभिन्न प्रकार की मछली प्रजाति के साथ समृद्ध झील है।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

खूबसूरत झरने :-

झील के अलावा आप यहां के खूबसूरत खूबसूरत झरने की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। कोट्टायम से 18 किमी की दूरी पर स्थित अरूवीक्कुज़ही जलप्रपात एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झरने से पानी के तेज धारा 100 फीट की ऊंचाई से गिरती है। प्राकृतिक खूबसूरती से सजा यह झरना एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉर्ट भी है। रबड़ के बागानों के बीच स्थित बहने वाली धाराएं इसे कुमारकोम का मुख्य आकर्षणों में शामिल करती है। अगर आप ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि के शौकीन हैं तो आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

कुमारकोम पक्षी अभयारण्य :-

कुमारकोम पक्षी अभयारण्य कुमारकोम में लगभग 14 एकड़ में फैला पक्षी अभयारण्य दुनिया के लगभग सभी हिस्सों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा स्थान है। यह अभयारण्य वेम्बनाड झील के तट पर स्थित है। यहां पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला है जिसमें आप कोयल, पानी के बत्तख, उल्लू, किंगफिशर आदि को देख सकते हैं। सैलानियों का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रवासी पक्षियों में आप साइबेरियन क्रेन, स्टील, वुड बीटल को देख सकते हैं। यह जगह पक्षियों के शौकिनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। आप हाउसबोट और मोटरबोट कि जरिए इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

कुमारकोम बीच :-

कुमारकोम बीच एक शानदार अवकाश के लिए यह स्थान पूरी तरह से उपयुक्त है। अन्य प्राकृतिक आकर्षणों के साथ आप यहां के रेतीले किनारों और शांत तटीय रेखाओं की सैर का प्लान बना सकते हैं। मानसिक और आत्मिक शांति के लिए यह एक शांत स्थल है। इसके अलावा आप यहां विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। आप यहां तैराकी, नौकायन,वींड सर्फिंग, स्कीइंग और पैरासेलिंग जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं। अगर आपकी सिर्फ भ्रमण की इच्छा है तो आप हाउसबोट क्रूज़ का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के रिसॉर्ट्स में आप आयुर्वेदिक मालिश का लग्जरी अनुभव भी ले सकते हैं।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

कुमारकोम बैकवॉटर की खूबसूरत :-

कुमारकोम बैकवॉटर उपरोक्त स्थानों के अलावा आप कुमारकोम बैकवॉटर की खूबसूरत का आनंद भी ले सकते हैं। यह स्थान विभिन्न वनस्पति और जीवों का निवास स्थान है। अगर आप जी भरकर कुमारकोम बैकवॉटर की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो आप हाउसबोट का सहारा लें, जो आपको विभिन्न नहरों, झीलों और नदी के आसपास भ्रमण कराएगा। हाउसबोट आपको जल यात्रा के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करता है। आप यहां स्कीइंग जैसे जल एडवेंचर का भी अनुभव ले सकते हैं।

Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav
Photo of कुमारकोम : यहां है देश की सबसे लंबी और बड़ी झील, जानिए खासियतें by Smita Yadav

कैसे पहुंचे :-

हवाई मार्ग:- कुमारकोम कोच्चि विमानक्षेत्र से 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। भारत के प्रमुख शहरों और विदेशों से यहां के लिए सीधी फ्लाइट हैं। कोच्चि एयरपोर्ट से बस या टैक्सी के माध्यम से कुमारकोम पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग:- कोट्टायम नजदीकी रेलवे स्टेशन है। कुमारकोम से कोट्टायम की दूरी 14 कि.मी. है।

सड़क मार्ग:- कुमारकोम के निकट कोट्टायम विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा राज्य के प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

बेस्ट एक्सपीरियंस : बांध, वेम्बनाड झील, पक्षी अभयारण्य

हनीमून के लिए भूमि पैकेज: 7,000 रु प्रति व्यक्ति से शुरू।

हनीमून अवधि: 4 से 5 दिन

हनीमून के लिए जाने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से फरवरी

बेस्ट होटल या के लिए हनीमून रिसॉर्ट्स: जूरी कुमारकोम, कुमारकोम लेक रिजॉर्ट, नारियल लैगून, आराम अवकाश गोल्टफिल्ड झील रिज़ॉर्ट, झील रिज़ॉर्ट सबसे अच्छा हनीमून स्थानों में से एक में रहने के लिए आदर्श हैं

कुमारकोम में प्रसिद्ध रेस्तरां: किलिक्कुडु टोडी शॉप, थरवाडु परिवार रेस्तरां

प्रसिद्ध बाजार: परिवार मार्ट सुपर मार्केट, कुमारकोम फिश मार्केट

टिप्स: कुमारकोम, वेम्बनाड झील पर बैकवॉटर क्रूज में कुमारकोम पक्षी अभयारण्य के अंदर एक यात्रा सहित काफी गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

क्या आपने कुमारकोम की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads