कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार

Tripoto
Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

मैकलोडगंज एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां बहुत से लोग जाना पसंद करते हैं क्योंकि प्राकृतिक ख़ूबसूरती ने इस जगह को अपने आप में बहुत समृद्ध बना रखा है। मैकलोडगंज में तिब्बती संस्कृति के नमूने भी देखने को मिलते हैं, जो कि मन को बहुत ही रास आते हैं। यदि आपका बजट बहुत अधिक नहीं है तब भी मैकलोडगंज की एक से बढ़कर एक जगहों को आप आराम से बहुत ही कम दामों में देखकर आ सकते हैं। यहां पर्यटकों की चहल- पहल के बावजूद भी बहुत हद तक लोगों को सुकून मिलता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि कम से कम बजट में मैक्लोडगंज की किन जगहों को आसानी से घूमा जा सकता है।

त्रिउंड मैक्लोडगंज

मैकलोडगंज से लगभग 9 किमी की दूरी पर त्रिउंड नामक एक बेहद लोकप्रिय ट्रेक है। यह जगह बहुत ऊंचाई पर स्थित है। ट्रायंड जाकर आसानी से एक से बढ़कर एक दृश्य देख सकते हैं। यहां जाने पर हिमालय जैसी ट्रेकिंग का अनुभव होने लगता है इसलिए अधिकांश लोग यहां ट्रेकिंग के लिए जाना बहुत पसंद करते हैं। यहां से पहाड़ बहुत सुंदर दिखाई देते हैं और सब तरफ सिर्फ़ और सिर्फ़ हरियाली नज़र आती है।

भागसू नाग मंदिर

मैकलोडगंज जाने वाले लोग भागसू नाग मंदिर भी जरूर जाते हैं। यह एक प्राचीन मंदिर है, जो कि मैकलोडगंज से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। इस मंदिर का निर्माण भागसू राजा ने करवाया था। मंदिर समुद्र तल से लगभग 1770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर पर्यटकों को बहुत सुकून मिलता है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते ही रहते हैं। यहां पर सुंदर सा ताल भी है, जिसके आस-पास खड़े रहकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

डल झील

कश्मीर की डल झील यदि नहीं देखने जा पा रहे हैं तो मैकलोडगंज की ही डल झील देख आएं। यह झील कांगड़ा जिले में समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंंचाई पर स्थित है। झील के आस- पास कई सारे देवदार के पेड़ और छोटे- मोटे पहाड़ भी हैं। झील के पास ही एक शिव जी का मंदिर भी है। झील एकदम शांत है, पहाड़ों की परछाईं इसमें जब पड़ती है, तो झील और भी लाजवाब दिखने लगती है।

भागसू फॉल

भागसू फॉल्स मैकलॉडगंज में बहुत ही जानी- मानी जगह है। प्रकृति- प्रेमी पर्यटकों का तो यहां आना लगा ही रहता है। यहां से प्रकृति के एक से बढ़कर एक नजारे दिखाई पड़ते हैं। भागसू झरना मैकलोडगंज और धर्मशाला को जोने वाली सड़क पर ही स्थित है। प्राकृतिक शांति के साथ ही यदि आप घूमने- फिरने के लिए कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां आपको सुकून भी मिले तो भागसू फॉल देखने जाना तो आपका बनता है।

भागसू नाग के रास्ते, सुकून के पल

Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

ऊंचे-ऊंचे दरख़्त

Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

मैक्लोडगंज के मेघ

Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

भागसू नाग फॉल

Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

ख़ूबसूरत मैक्लोडगंज

त्रिउंड ट्रेक

Photo of कम बजट में घूमें मैकलोडगंज की ये ख़ास जगहें, होगा सुंदर नज़ारों का दीदार by Tejasvee Mehta

Further Reads