कजर्त ट्रेवल गाइड: इस तरह करे महाराष्ट्र की प्रकृतिक सुन्दरता की यात्रा, जानिए सब कुछ।

Tripoto
Photo of कजर्त ट्रेवल गाइड: इस तरह करे महाराष्ट्र की प्रकृतिक सुन्दरता की यात्रा, जानिए सब कुछ। by Ankit Kumar

मुम्बई और इसके आस-पास के इलाके में जब भी किसी को वीकेंड पर कहीं जाना होता है तो वो लोग प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में बैठे महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर ‘कजर्त’ के लिए निकल जाते हैं। आज के भागदौड़ वाले समय में किसको नहीं पसन्द किसी शान्त जगह पर प्रकृति के पास बसे हिल स्टेशन जाना। कजर्त उनमें से ही एक जगह है जहाँ पर पहाड़, जंगल, नदी, झील सब देखने को मिलता है। महाराष्ट्र के इस छोटे से नगर में पर्यटकों का आना जाना लगा ही रहता है। पर आपको इस जगह क्यों जाना चाहिए? मैं आपको इस आर्टिकल में गाइड करूँगा।

क्यों घूमे?

वैसे तो किसी भी जगह घूमने के लिए कोई कारण नहीं होना चाहिए बस सबसे पहले आपका मन होना चाहिए फ़िर क्या है?, उठाओ अपना बस्ता और निकल पड़ो जहाँ मन हो वहाँ!

1. कोंडाना गुफाएँ

कर्जत जा रहे हो एडवेंचर करने न मिले तो क्या ही फ़ायदा! इसलिए आपको बता दूँ, कजर्त से 7 किलोमीटर दूर स्थित रॉक कट गुफाओं के समूह का एक हिस्सा जिसको कोंडाना गुफाएँ कहाँ जाता है। ये प्राचीन बौद्ध गुफ़ाएँ हैं, इन्हें अपनी मन मोहने वाली सुन्दरता और चुनौतीपूर्ण ट्रेक के लिए जानते हैं। इस हरे-भरे सौंदर्य से घिरी पहाड़ियों में बौद्ध मूर्तियों और स्तूपों के साथ अविश्वसनीय गुफ़ा स्थित होने के कारण यहाँ आने वाले यात्री चकित हो जाते हैं।

2. भोर घाट

कजर्त में भोर घाट नामक एक पहाड़ी दर्रा है जो मुम्बई शहर को दक्कन के पठार से जोड़ती है। ये दर्रा खोपोली और खंडाला के बीच में 18 किमी तक फैली है। ऐसा माना जाता है कि यह 1818 में अंग्रेजों द्वारा बनाई गई थी और यह भारत के सबसे पुराने पहाड़ी दर्रों में से एक है। भोर घाट भारत के सबसे सुन्दर मार्गों में से एक है, इसकी घुमावदार सड़कों और मन को लुभावने वाले दृश्य आप कभी नहीं भूलेंगे। देखने और फ़ोटो लेने के लिए यहाँ बहुत से दृश्य है। और रास्ते में कई ऐतिहासिक स्थल भी देखने मिलेंगे।

Photo of कजर्त ट्रेवल गाइड: इस तरह करे महाराष्ट्र की प्रकृतिक सुन्दरता की यात्रा, जानिए सब कुछ। by Ankit Kumar

3. कजर्त में ख़रीदारी

आप कजर्त में शॉपिंग करना चाह रहे हैं तो पीटा पथ से थोड़ा दूर जाएँ। महाराष्ट्र का यह छोटा-सा शहर कई अनूठी और अनोखी दुकानों और बाजारों का घर है। यहाँ पर पारम्परिक भारतीय हस्तशिल्प से लेकर हस्तनिर्मित आभूषण तक, सब कुछ मिलता है।

4. जेनिथ झरना

कजर्त के केंद्र से 2 किलोमीटर दूर यानी 10 से 15 मिनट के सफ़र से आप एक ऐसे अद्धभुत जेनिथ नामक झरने पर पहुचेंगे, जो एक वन क्षेत्र में स्थित है यहाँ जाने के लिए एक छोटा रास्ता है। केयोई पक्का रास्ता न होने के कारण रास्ता ढूॅंढ़ना काफ़ी कठीन है। और झरने को ढूॅंढ़ने में जो प्रयास लगेगा वो आप झरने को देखने के बाद बिल्कुल भूल जाएँगे।

5. बेकारे जलप्रपात

बेकारे झरना कर्जत में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं। झरना बेकारे शहर के पास स्थित है। अगर आप गर्मी में ठंडक चाह रहे तो ये स्थान आप के लिए है। यहाँ झरने में खेलने के लिए कई पानी के खेल उपलब्ध है। यह अद्भुत जलप्रपात आपको स्नान करने का अवसर भी प्रदान करता है।

कब जाएँ?

कजर्त जाने के लिए वैसे तो साल का कोई भी महीना चुन सकते हैं पर मेरी मानें तो मार्च से अक्टूबर के महीने में हो आएँ। तब आप कजर्त की असली प्राकृतिक सुन्दरता को देख सकेंगे।

कैसे जाएँ ?

कजर्त जैसी ख़ूबसूरत जगह जाने के लिए आपको सबसे पहले सपनों के शहर मुम्बई पहुँचना होगा।

कार से सफ़र आपको केवल 62.5 किलोमीटर का होगा जिसको 1 घण्टे 30 मिनट में पूरा कर सकते हैं। आप जीजाबाई भोसले मार्ग, सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे से होते हुए पनवेल बाईपास रोड से NH4 लेकर अपनी मन्जिल की ओर जा सकते हैं।

बस से जाना चाह रहे तो नवीं मुम्बई से बहुत सी बस आए दिन कजर्त जाती है, कोई भी पकड़ कर निकल पड़े।

Further Reads