कुछ लोग घूमने एक डर की वजह से भी नहीं जाते हैं। ऐसे लोग सोचते हैं कि घर जैसी सहुलियत और सुविधाएं घूमने में नहीं मिलेंगी। इस एक डर की वजह से वे खूबसूरत जगहों पर जाने की भी नहीं सोचते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप इस गर्मियों मे हिमाचल प्रदेश के कसौली में ये दिक्कत नहीं आएगी। कसौली शहर के बाहरी इलाके में एक इको-फ्रेंडली होमस्टे है जो आपके सारे सपनों पूरा कर देगा। इस होमस्टे में आपको घर का बना हुआ खाना मिलेगा और यहां का स्टाॅफ भी बहुत हेल्पफुल है। यहां का कमरा आपको अपने घर के बेडरूम की याद दिला देगा। कसौली में आपको ये सारी सुविधाएं और खूबसूरत नजारों को दिखाता है, ला पाइनकोनेज होमस्टे।
ला पाइनकोनेज कपल्स और सोलो ट्रेवलर्स के लिए अच्छी जगह है। अगर आप शांत और सुकून वाली जगह पर रहना पसंद करते हैं तो आपको भी ये जगह अच्छी लगेगी। ये होमस्टे नेचर से प्यार करने वाले लोगों और घुमक्कड़ों को यहां आने के लिए आमंत्रित करता है।
होमस्टे के बारे में
ला पाइनकोनेज कुसोविले समुद्र तल से लगभग 6,300 फीट की ऊंचाई पर है। ये होमस्टे दावा करता है कि अन्य जगहों की तुलना में यहां आपको सुकून और शांति का एहसास होगा। यही इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। हिमाचल प्रदेश के कसौली शहर से 5 किमी. दूर एक छोटा-सा कस्बा है, गरखल। वहीं पर ये इको-फ्रेंडली होमस्टे है। ला पाइनकोनेज यहां आने वाले लोगों को हिमाचल के छोटे-सी जगह के जीवन का अनुभव करने का मौका देते हैं। होमस्टे के लोग यहां के टूरिज्म को प्रमोट करते हैं। पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखते हैं। ला पाइनकोनेज अपने काम के लिए खुद सोलर एनर्जी प्रोड्यूस करता है और कचरे से पौधे के लिए खाद बनाता है।
होमस्टे में देवदार की लकड़ी से कुछ साज-सज्जा की है। जिसको देखकर आप समझ जाएंगे कि आप पहाड़ के पारंपरिक घर में आ चुके हैं। इस जगह को खूबसूरत बनाती हैं यहां के स्थानीय और पारंपरिक कलाकृति की वस्तुएं। इको-फ्रेंडली होने के बावजूद आराम और सुविधाओं के मामले में आपको कोई कमी नहीं मिलेगी। जो सुविधाएं बाकी जगह होती हैं, वो आपको यहां भी मिलेंगी। इसमें बेड, वार्डरोब, इाइनिंग एरिया, टीवी और बाथरूम जैसी सुविधाएं हैं।
इस होमस्टे में सबसे अच्छी जगह वो है जहां हर कोई आउटडोर में बैठता है। कोई कुर्सी पर बैठकर घाटी का नजारा देखना पसंद करता है तो कोई झूला पर बैठकर इन नजारों का लुत्फ उठाता है। होमस्टे में कई कलरफुल फूल लगे हुए हैं जो इस जगह को और खूबसूरत बनाता है।
फूड
यहां सादगी कितनी है ये आपको यहां के खाने की समय ही पता चल जाएगा। इस होमस्टे का एक लिमिटेड मेनू है जिसमें नाॅर्थ-इंडिया का खाना होता है। यहां का फूड बहुत फ्रेश होता है जिसका स्वाद बेहद लजीज होता है। यहां का खाना खाकर आपको घर की याद जरूर आएगी। आप यहां जाएं तो परांठा, पीली दाल और मिक्स वेज जरूर लें।
ल पाइनकोनेज में खाना खाने की सबसे अच्छी जगह है, मचान। जो होमस्टे के बाहर कई पेड़ों की उंचाई पर बनाया गया है। आपको खाना तो अच्छा लगेगा और उससे भी ज्यादा होगी इस नजारे की। ऐसी जगह और कहां? जो आपके भोजन को भी यादगार बना दे।
लागत
ला पाइनकोनेज में ठहरने के लिए आपको एक रात के 2,500 रुपए खर्च करने होंगे। इस लागत में केवल रहने की सुविधा मिलेगी। इसमें किसी भी तरह का खाना शामिल नहीं है।
जाने का बेस्ट टाइम
कसौली में पूरे साल ही ठंडक बनी रहती है। यदि आप गर्मियों से बचना चाहते हैं तो यहां आने के लिए अप्रैल से जून तक का समय बेस्ट है। अगर आप सर्दियां को एंजाॅय करना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के बीच कसौली आने का प्लान बनाएं।
होमस्टे के आसपास
1. ऊपरी मॉल रोड का तिब्बती जायका
कसौली में घूमने के अलावा खाने का शौक रखने के लिए भी बहुत कुछ है। यहां आपको कई कैफे और लोकल फूड के लिए कई जगहें मिल जाएंगी। माॅल रोड पर एक छोटा कैफे है जिसका केक बहुत फेमस है। जिसको खाकर आप मिठास से भर जाएंगे। यहां काफी भीड़ होती है। कई बार तो ऐसा होगा कि इन रेस्टोरेंट का नाम भी नहीं होगा। ऐसे में आप किसी से पूछ लें तो सही जगह के बारे में बता देगा। पहाड़ आओ और गर्म मोमोस, स्वादिष्ट थुकपाओं का स्वाद ल लिया जाए तो यहां आना कुछ अधूरा-सा रह जाएगा।
2. हेरिटेज मार्केट में शाॅपिंग
कसौली के मार्केट्स में हैंडीक्राॅफ्टस के सामान, ऊनी कपड़े और यहां के फेमस किन्नौर की शॉल की छोटी-छोटी दुकानें हैं। इसके अलावा आप यहां के हेरिटेज मार्केट में जैम, अचार और मुरब्बा खरीद सकते हैं। इसको यहां के फलों से बनाया जाता है। ये चीजें आपके लिए यहां का अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
3. क्राइस्ट चर्च की शानदार वास्तुकला
कभी कसौली में अंग्रेजी हुकूमत थी। उस समय की वास्तुकला आज भी आपको यहां मिल जाएगी। तब की वास्तुकला देखने वाले यात्रियों के लिए कसौली अच्छी जगह है। कसौली में एक क्राइस्ट चर्च है। ये हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने चर्च में से एक है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसको 1853 में बनाया गया था। इस चर्च की कांच की खिड़कियां और फेमस क्लाॅक टाॅवर देखने लायक है।
4. गिल्बर्ट ट्रेल के घने जंगलों की सैर
यदि आप पहाड़ों में आते हैं और अनछुए रास्तों पर जाना पसंद करते हैं तो आपको कसौली अच्छा लगेगा। कसौली का गिल्बर्ट ट्रेल आपको ऐसे ही अनजान और अनछुई जगहों की सैर कराता है। डेढ़ किमी. के पगडंडी भरे इस रास्ते में आपको घने जंगलों, पेड़-पौधों और खूबसूरत नजारों से होकर गुजरेगी। कसौली में आपको ये ट्रेल जरूर करनी चाहिए। ये रास्ते जहां खत्म होता है। वहां से 300 मीटर की ट्रैकिंग है जिसे लगभग 45 मिनट में पूरा कर सकते हैं।
5. अपनी फोटोग्राफी स्किल को टेस्ट करें
कसौली की हरी-भरी पहाड़ियाँ दुनिया भर के फोटोग्राफरों को आकर्षित करती हैं। जो इस जगह के नजारों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए आते हैं। शहर में कई जगहें ऐसी हैं जो आपके कैमरे के फ्रेम के लिए बिल्कुल फिट बैठती है। यहां के फेमस मानकी प्वाइंट रोड पर स्थित एयर हाउस सनराइज देखने के लिए परफेक्ट जगह है। वहीं आप दूसरी तरफ सनसेट के शानदार नजारे को भी कैद कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे?
सड़क मार्ग सेः आप बड़ी आसानी से नई दिल्ली से कसौली के इस होमस्टे तक पहुंच सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं दिल्ली से कसौली जाने वाली बस लें। दिल्ली से कसौली की दूरी 320 किमी. है। दिल्ली से यहां पहुंचने आपको लगभग 10 घंटे लग सकते हैं।
ट्रेन सेः गरखल से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कालका है। स्टेशन से ये जगह 30 किमी. की दूरी पर है। दिल्ली से कालका के लिए हर रोज ट्रेनें चलती हैं। दिल्ली से कालका पहुंचने में 4-5 घंटे लगते हैं। कालका रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी किराए किराए पर लेकर गरखल के इस होमस्टे तक पहुंच सकते हैं।
फ्लाइट सेः आप नई दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए 2,000 रुपए से शुरू होने वाली फ्लाइट पकड़ सकते हैं। जब आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते हैं तो ला पाइनकोनेज जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। यहां से गरखल 60 किमी. की दूरी पर है। लगभग 2 घंटे में आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।