प्यार में चाँद तक ले जाने के वादे तो हर कोई कर देता है, अब चाहे वो आम आदमी हो या पहाड़ों के बैकग्राउंड में कस्में खाते फिल्मी किरदार। लेकिन जापान के बिलियनेयर, युसाकु मीज़ावा इस वादे को सच कर दिखाने की पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। युसाकु मीज़ावा इलॉन मस्क के स्पेस X प्रोग्राम के पहले पैसेंजर होने वाले हैं जो 2023 में चाँद का चक्कर लगाएँगे। लेकिन इस सफर में कमी हैं तो एक पार्टनर की और वो पार्टनर आप हो सकती हैं।
दरअसल युसाकु का कुछ वक्त पहले ही ब्रेकअप हुआ है और उन्हें अपना टूटा दिल जोड़ने के लिए किसी साथ की ज़रूरत है। वो एक ऐसा पार्टनर ढूँढ रहे हैं जो उन्हें प्रेरित करे और वो अपनी ज़िन्दगी की फिर से नई शुरुआत कर पाएँ।
इस ट्रिप के लिए कैसे करें आवेदन
इसके लिए आपको एक गूगल फॉर्म भरना है। लिंक ये रहा। इस गूगल फॉर्म में आपकी रुचियाँ, आपकी ख़ासियत, और आप युसाकु के बारे में क्या सोचती हैं। इसके साथ ही आपको अपनी कुछ सबसे बढ़िया सेल्फ़ी भी भेजनी होंगी।
लड़की में क्या-क्या ख़ास बातें होनी चाहिए?
इतने बड़े मिशन पर जा रहे हैं तो डिमांड भी बड़ी होनी चाहिए। लेकिन ऐसा है नहीं है, लड़की की उम्र 20 से ज़्यादा होने के साथ साथ उसकी दो ख़ासियत होनी चाहिए। बहुत आकर्षक और आत्मविश्वासी। अपनी ज़िन्दगी को खुल के जीने वाली, हमेशा ख़ुश रहने वाली। स्पेस की थोड़ी बहुत जानकारी हो, उसके साथ और जानने की जिज्ञासा भी।
तुरन्त भर दो फॉर्म, आख़िरी तारीख़ दूर नहीं
इस फॉर्म को भरने की आख़िरी तारीख़ जनवरी 17 तक ही है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
टीवी पर कभी एक प्रोग्राम आता था, जिसमें राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन ने शादी की थी, याद होगा। उसमें कई सारी स्टेज होती थीं। जब लड़कियाँ चयनित हो जाती थीं, तो उनको स्वयंवर के लिए बुलाया जाता था। फिर आगे एक एक करके लड़कियाँ आउट होती जाती थीं और फिर किसी एक लड़की की क़िस्मत खुलती थी। यहाँ भी कुछ ऐसा ही सीन है। फ़रवरी तक उन लड़कियों का चयन होगा। और इसी महीने में उनकी फ़ाइनल राउंड की मीटिंग होगी। फिर कुछ लड़कियाँ चयनित होने के बाद युसाकु उनके साथ मार्च के महीने में डेट पर जाएँगे। फिर किसी एक लड़की को मौक़ा मिलेगा उनके साथ चाँद की सैर करने का।
तो क्या आप चाँद पर जाना चाहेंगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।