![Photo of कमलेश्वर महादेव मंदिर, गोवा में स्थित एक मात्र शिव मंदिर by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/TripDocument/1701696061_1701696009460.jpg)
गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र हैं। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। गोवा अपने खूबसूरत बीच के साथ साथ अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। जहां एक ओर गोवा अपनी नाइट लाइफ और पार्टी के लिए जाना जाता हैं, वहीं एक ओर यह जगह आस्था का भी केंद हैं। भारत देश को मंदिरों का देश कहा जाता हैं। भारत देश में हर एक राज्य के हर एक शहर के हर एक गली में आपको एक मंदिर जरूर मिल जायेगा, गोवा भी उन में से एक हैं। गोवा अपनी नाइट पार्टी और बीच के साथ साथ यहां के मंदिरों के लिए भी जाना जाता हैं। आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आपको गोवा के एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताएंगे , जिसे गोवा का एक मात्र शिव मंदिर कहा जाता हैं।
![Photo of कमलेश्वर महादेव मंदिर, गोवा में स्थित एक मात्र शिव मंदिर by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/SpotDocument/1701696187_1701696180525.jpg.webp)
कमलेश्वर महादेव मंदिर
गोवा में पेरनेम के कोरगाओ में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। पेरनेम के कोरगाओ गोवा का सबसे उत्तरी तालुका है। यह मंदिर इस इलाके का एक मात्र शिव मंदिर हैं। यह मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना हैंऔर गोवा का एकमात्र मंदिर है जिसमें शिव के अवशेष, नंदी के पत्थर की एक मूर्तियाँ हैं।
मंदिर का इतिहास
ऐसा माना जाता हैं कि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण रानी कमला देवी ने करवाया था, जो रेवतीद्वीप से गोवा पर शासन करती थी। मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। यह इस तालुका का एक मात्र शिव मंदिर हैं इसलिए इस मंदिर की मान्यता बहुत हैं। काफ़ी सालों से लोग इस मंदिर में अपनी मुरादे ले कर भगवान शिव के पास आते हैं।
मंदिर की वास्तुकला
मंदिर की वास्तुकला बहुत सरल और सिंपल हैं। आपको इस मंदिर के चारों तरफ़ हरियाली देखने को मिल जायेगी। मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। यह गोवा का एकमात्र मंदिर है जिसमें शिव के वाहक नंदी देव की एक जोड़ी पत्थर की मूर्तियां हैं। नंदी देव की ये पत्थर की मूर्तियां भगवान शिव के गर्भगृह के ठीक सामने स्थित हैं। मंदिर के पास से भगवान विष्णु की एक सुंदर छवि और कुवलेश्वर नामक देवता की एक विशाल अदमकद छवि देखी जा सकती है। कमलेश्वर मंदिर के पास ही श्री भूमिका वाली देवी का मंदिर भी स्थित है।
![Photo of कमलेश्वर महादेव मंदिर, गोवा में स्थित एक मात्र शिव मंदिर by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/SpotDocument/1701696193_1701696188740.jpg.webp)
मंदिर खुलने का समय
मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता हैं। आप सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक मंदिर जा के भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।
मंदिर का पता
कमलेश्वर मंदिर,
कोरगाओ, गोआ - 403512
कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग से: डाबोलिम हवाई अड्डा राज्य की राजधानी पणजी से सिर्फ 29 किलोमीटर दूर है। यह चेन्नई, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, कोचीन और बैंगलोर से दैनिक उड़ानों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी बुक कर के मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग से: गोवा में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन मडगांव और थिविम हैं, जो पूरे देश से ट्रेनों द्वारा अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। यहां से आप टैक्सी बुक कर के मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से: गोवा में मुंबई और पुणे जैसे महत्वपूर्ण शहरों से दैनिक बस सेवा उपलब्ध है। इसके आलावा आप अपने साधन से भी यहां आसनी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि गोवा सड़क से अच्छे तरह से दुसरे राज्यों से मिला हुआ हैं।
![Photo of कमलेश्वर महादेव मंदिर, गोवा में स्थित एक मात्र शिव मंदिर by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/SpotDocument/1701696199_1701696194455.jpg.webp)
पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।