
अमेरिका की मशहूर पत्रिका टाइम ने साल 2021 के लिए विश्व के 100 सबसे लोकप्रिय स्थानों की सूची जारी की है। इसमें 100 ग्रेटेस्ट पैलेस में जयपुर और उत्तर गोवा भी शामिल है।
Day 2
जयपुर को कोरोना संकटकाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए ‘नाइट स्काई टूरिज्म’ के चलते चुना गया है। इस दौरान पर्यटकों को यहां टेलीस्कोप से मंगल ग्रह और चंद्रमा के दर्शन कराए जा रहे हैं। 18वीं सदी में निर्मित वैधशाला जंतर-मंतर 19 खगोलीय उपकरणों के संग्रह के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर में भी शामिल किया है। इसे राजा सवाई मानसिंह ने बनवाया था।

Day 1
टाइम मैगजीन की लिस्ट में एक नाम है उत्तरी गोवा का। यहां के बीच, नाइटलाइफ और म्यूजियम पर्यटकों को लुभाते हैं। अंजुना बीच, वैगाटर और कैलंग्यूट समुद्र तट उत्तरी गोवा को एक अलग पहचान देते हैं।

