![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/TripDocument/1658239567_1799780915.jpg)
आज कल दुनिया भर में थीम कैफ़े काफ़ी ट्रेंड में हैं, जो अलग-अलग थीम के ज़रिये लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसे ही एक थीम में से एक है जेल कैफ़े और रेस्टोरेंट्स , जो सिर्फ़ और सिर्फ़ जेल के अंदर ही उपलब्ध होते हैं। आज हम आपको इंडिया के कुछ ऐसे ही जेल कैफ़ेस और रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉफ़ी बनाने से ले कर खाना परोसने तक का काम अपराधी और जेलर ही करते हैं।
1. कैफेटेरिया-फ़्रीडम फॉर फ़ूड, तिरुवनंतपुरम
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658239887_1658239886034.jpg.webp)
केरल की राजधानी Thiruvananthapuram की सेंट्रल जेल में चल रहा Food for Freedom कैफ़े राजधानी के लोगों के लिए मौज-मस्ती का बड़ा अड्डा है। इस कैफ़े की शुरुआत दो साल पहले तीन डिशेस के साथ हुई थी। जबकि आज इस कैफ़े में 20 से भी ज़्यादा खाने-पीने की वैराइटी उपलब्ध हैं, जिन्हें 120 अपराधियों की एक टीम तैयार करती है। 'यहां खाना सिर्फ़ सस्ता ही नहीं है, बल्कि उसके साथ साफ़-सफ़ाई का भी भी ख़ासा ध्यान रखा जाता है। यहां का खाना ऐसा है, जैसे आपकी रसोई से ही उसे निकाल कर उसे लाया गया हो।
2. कैदी किचन, चेन्नई
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658240116_1658240113634.jpg.webp)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भी एक ख़ास तरह के किचन को ले कर अपनी पहचान बनाये हुए है। कैदी किचन नाम का इस कैफ़े में आपको नाश्ते से ले कर खाना तक सब मिल जाता है।जेल प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस कैफ़े में खाने बनाने से ले कर परोसने का काम सारा काम अपराधी ही देखते हैं।
जेल प्रशासन का कहना है कि इसके ज़रिये न सिर्फ़ अपराधियों को रोज़गार उपलब्ध होता है, बल्कि उन्हें सोसाइटी से भी जुड़ने का मौका मिलता है। इस कैफ़े के पॉपुलर होने का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हर दिन इसकी आमदनी करीब 80 से 90 हज़ार रुपये होती है।
3. तिहाड़ फ़ूड कोर्ट, दिल्ली
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658240309_1658240307108.jpg.webp)
एशिया की सबसे बड़ी जेल में कोई भूल कर भी नहीं जाना चाहेगा। इसके बावजूद आप वहां कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो तिहाड़ फूड कोर्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। आपको यहां हर वो चीज़ आसानी से मिल जाएगी, जो किसी आम रेस्टोरेंट में खाने को मिलती है. अपराधियों के बीच उन्हें बिलकुल आम इंसान की तरह काम करते हुए देखने का एहसास आपको सिर्फ़ यही रेस्टोरेंट दे सकता है।
इस रेस्टोरेंट के अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा एक कैंटीन भी चलाई जाती है, जहां अपराधियों द्वारा बनाई चीज़ें बिकने के लिए रखी जाती हैं।
4. बैरक्स, कानपुर
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658240714_1658240708889.jpg.webp)
अगर आप दोस्तों के साथ कानपुर में नाइट लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो स्वरूप नगर स्थित थीम रेस्टोरेंट बैरक्स की ओर ज़रूर रुख़ कीजिएगा। दरअसल, यह रेस्टोरेंट पूरी रात खुला रहता है और जेल की थीम पर बना है। अगर आप एडवेंचरस हैं और जेल जैसी जगह का अनुभव लेना चाहते हैं तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए परफेक्ट है। यहां का स्टाफ आपको कैदियों की वेश-भूषा में हथकड़ी पहने नज़र आएगा। एंबियंस के अलावा यहां की खासियत है, यहां मिलने वाला वेजिटेरियन और वीगन फूड। फ्रेंड्स एंड फैमिली आउटिंग के लिए यहां जाया जा सकता है। यह रेस्टोरेंट बजट फ्रेंड्ली भी है।
5. बर्गर फैक्ट्री द जेल, सिरसा
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658241219_1658241217974.jpg.webp)
सिरसा (हरियाणा) शहर में एक ऐसी जेल है जहां आप कभी भी आ जा सकते है, मनपसंद खाना भी खा सकते है। बरनाला रोड स्थित बर्गर फैक्टरी रेस्टोरेंट जेल थीम पर बना है, जहां ग्राहक बैरकनुमा पार्टिशन के पीछे बैठकर भोजन करते समय ऐसे महसूस करते हैं मानों वे जेल में बैठे हों। जेल की तर्ज पर बैरक में हथकडिय़ां टांगी हुई है, जिनको हाथों में बांधकर युवा सेल्फी लेते हैं। इस रेस्टोरेंट में जेल की दीवारों पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए देशभक्तों के चित्र लगे हैं, जिन्हें देखकर देशभक्ति की भावना जागृत होती है।
6. कैदीखाना, जबलपुर
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658242119_1658242117083.jpg.webp)
![Photo of Jail Theme Restaurants : इन रेस्टोरेंट्स में जेल में सर्व होता है खाना, कैदी और जेलर लेते है आर्डर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1658243095_1658243090889.jpg.webp)
कैदी खाना' जबलपुर में एक बढ़िया बहु-व्यंजन वेज और नॉनवेज रेस्टोरेंट है, जिसमें 'जेल' का अनूठा इंटीरियर है। जेल की तरह इस रेस्टोरेंट में भी अलग अलग सेल बने हुए है, जिनमें दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर आप खाना खा सकते है। रेस्टोरेंट के अंदर बनी दीवारें, छत और पूरा माहौल आपको जेल के अंदर होने का एहसास कराता है। भोजन की गुणवत्ता शानदार है। यह रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को उनके सोशल मीडिया फीड के लिए तस्वीरें खींचने के लिए पुलिस के कपड़े और 'कैदी' के साथ-साथ 'हाथ-कड़ी' जैसी कई चीजें प्रदान करता है।
क्या आपने इनमें से किसी जगह खाना खाया है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।