इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया

Tripoto
19th Mar 2022
Photo of इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया by Rohit Gautam

ई69 दुनिया की सबसे आखरी सड़क है। यह सड़क नॉर्वे देश में स्थित है। सन 1934 में यहां पर पर्यटक आने शुरू हुए थे। इससे पहले यहां पर मछुआरे रहते थे। यहां पर आप डूबता हुआ सूरज ओर पोलर लाइट का आनंद ले सकते हैं। यह लाइटें आपको रात को नीले आसमान मैं दिखाई देगी। इसमें आपको कभी हरी तो कभी गुलाबी लाइट दिखाई देगी। जो पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसे देखने अलग-अलग देशों से सैलानी आते हैं। और वे इस जगह पर आकर अपने आप को किसी दूसरे लोक में समझते हैं। क्योंकि यहा पर सर्दियों में तापमान -43 डिग्री सेल्सियस से लेकर -26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां पर ठहरने के लिए आपको होटल मिल जाएंगे।जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को आपस में जोड़ती है। 

Photo of इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया 1/1 by Rohit Gautam

इस सड़क की लंबाई 14 किलोमीटर है।इस सड़क के आगे अन्य कोई सड़क नहीं है। इस सड़क के आगे के बर्फ ही बर्फ और समुंदर ही समुंदर दिखाई देता है। इस सड़क के आगे दुनिया खत्म हो जाती है। इससे आगे जाने का कोई रास्ता नहीं है। किसी भी इंसान को इस सड़क पर अकेले नहीं जाने दिया जाता।इस हाइवे पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां अकेले पैदल चलना या गाड़ी चलाना भी मना है। कई लोग एक साथ हों, तभी आप यहां से गुजर सकते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के कारण यहां खो जाने का खतरा हमेशा बना रहता है। उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां सर्दियों के मौसम में न तो रातें खत्म होती हैं और न ही गर्मियों में कभी सूरज डूबता है।

Day 1

श्रेय-Patrika

Photo of Norway by Rohit Gautam

श्रेय-Telemark talkपोलर लाईट

Photo of Norway by Rohit Gautam

Further Reads