IRCTC लेकर आया है नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियों में घूमने का शानदार मौका, फटाफट करा लें बुकिंग

Tripoto
13th Sep 2021
Photo of IRCTC लेकर आया है नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत वादियों में घूमने का शानदार मौका, फटाफट करा लें बुकिंग by Smita Yadav
Day 1

जिंदगी की भाग दौड़ में थोड़ा आराम बेहद जरूरी है। ऐसे में तनावभरी लाइफ से समय निकालकर प्रकृति से मिलना बेहद सुखद है। हिमालय क्षेत्र में जाकर प्रकृति को स्पर्श करने की इच्छा सभी की रहती है, लेकिन बजट आड़े आ जाता है। पहाड़ी क्षेत्र में जानने की सभी की इच्छा को पूरा करने के लिए इस बीच भारतीय रेलवे एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें कम बजट में नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की यात्रा का मजा लिया जा सकता है। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर काबू में आती दिख रही है। ऐसे में कम संक्रमण दर वाले राज्यों में छूट दी जा रही है। हालांकि बेसिक कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य है। इससे टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा मिला है। IRCTC टूर पैकेज भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही भारतीय रेलवे के उपक्रम IRCTC एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आप कम बजट में पूर्वी हिमालय क्षेत्र की यात्रा का आनंद ले सकेंगे। इस टूर पैकेज की सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे हैं। तो आइए जानें पैकेज की पूरी डिटेल्स क्या हैं।

क्या है टूर पैकेज का नाम

इस टूर पैकेज का नाम 'हिमालयन गोल्डन ट्राइएंगल टूर' है। इस पैकेज के तहत दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग और न्यू जलपाईगुड़ी की 5 रात और 6 दिन की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर 2021 से होगी।

क्या है टूर पैकेज टैरिफ

दो लोगों के लिए 28630 रूपये।

तीन लोगों के लिए 21440 रूपये।

चार लोगों के लिए 22960 रूपये।

छह लोगों के लिए 19230 रूपये।

बच्चों के लिए अलग बेड लेने पर 7060 रूपये।

यात्रा कार्यक्रम

हिमालयन गोल्डन ट्राइएंगल टूर कार्यक्रम में यात्रियों को 2 दिन दार्जिलिंग, 1 रात कलिम्पोग और 2 दिन गंगटोक घूमाया जाएगा।

क्या मिलेगी सुविधाएं?

यात्रियों को होटल स्टे, सुबह का नाश्ता व रात का खाना, होटल और दर्शनीय स्थलों की यात्रा तक के लिए वाहन सुविधा मिलेगी। इस टैरिफ में रूम हीटर, टेलीफोन, टिप्स और ग्रेच्युटी शामिल नहीं है। सॉफ्ट या हार्ड ड्रिंक, राफ्टिंग, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल या वाहन का अतिरिक्त उपयोग टूर पैकेज में शामिल नहीं है। इसके लिए यात्रियों को अलग से खर्च करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads