अब सर्दियों में लीजिए मैसूर, ऊटी और कुन्नूर घूमने का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

Tripoto
7th Nov 2021
Photo of अब सर्दियों में लीजिए मैसूर, ऊटी और कुन्नूर घूमने का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज by Smita Yadav
Day 1

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कई सारे लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में कई सारे लोग पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। लेकिन, पहाड़ों के अलावा भी सर्दियों के लिहाज से कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहाँ घूमने जाया जा सकता है। इन्हीं जहगों में से एक है भारत के दक्षिण में, स्थित राज्य कर्नाटक। आप इन सर्दियों में कर्नाटक के मैसूर, ऊटी और कुन्नूर की सैर पर जा सकते हैं। प्राकृतिक नजारों से भरपूर यह तीनों जगहें हमेशा से ही बड़ी संख्या में सैलानियों को लुभाती रही हैं।

अगर आप भी कर्नाटक की इन तीनों ही जगहो की सैर करने का मन बना रहे सैलानियों के लिए IRCTC बेहद ही शानदार एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को SOUTHERN SOJOURN - MYSORE OOTY & COONOR नाम दिया है। तो आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की सारी डिटेल जिससे आपको इस ट्रिप को प्लान करने में आसानी रहें।

यात्रा का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत कोलकाता के नेता जी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे से होगी। कोलकाता से सैलानी बैंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। बैंगलुरु हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद यात्री रोड के जरिए मैसूर के लिए रवाना हो जाएंगे। मैसूर पहुंचने पर यात्रियों को होटल में रुकवाया जाएगा, वहाँ पर सैलानी दोपहर का लंच और रात का डिनर इंज्वाय करेंगे। अगली सुबह यात्री नाश्ता करके मैसूर पैलेस घूमने के लिए जाएंगे, उसके बाद दोपहर का भोजन करके यात्री वृंदावन गार्डन और नंदी मंदिर की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी वापस होटल लौट आएंगे और रात का आराम करेंगे।

इसके अलगे दिन सैलानी मुदुमलाई जंगल से होते हुए ऊटी के लिए निकल जाएंगे। यह जगह नीलगिरि की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसी हुई है। ऊटी में ही विश्व प्रसिद्ध कुरुंजी फूल भी देखने को मिलता है। इस फूल की सबसे खास बात यह है कि, कुरुंजी फूल 12 सालों में केवल एक बार ही खिलता है। ऊटी की सैर करके सैलानी वापस होटल लौट आएंगे और यहाँ पर रात का आराम करेंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

IRCTC के चार रातों और 5 दिन वाले इस एयर टूर पैकेज के लिए आपको 25,460 रुपए खर्च करने होंगे।

इसके अगले दिन सैलानी नाश्ते के बाद बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील की सैर करेंगे। फिर दोपहर के लंच के बाद यात्री कुन्नूर की यात्रा के लिए निकल जाएंगे। कुन्नूर अपने बेहद ही खूबसूरत नजारों और चाय के बागानों के लिए मशहूर है। कुन्नूर की सैर के बाद यात्री वापस होटल ऊटी लौट आएंगे। ऊटी में रात का आराम फरमाने के बाद सैलानी अगले दिन नाश्ता करके बैंगलुरू एयरपोर्ट से वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे।

पैकेज में क्या है शामिल?

इस पैकेज की खासियत यह होगी कि इसमें आईआरसीटीसी आपको इतने ही पैसों में खाने के साथ-साथ होटल में ठहरने की सुविधा भी मुहैया कराएगा। साथ ही इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर भी पैकेज में शामिल है और लंच की व्यवस्था आपको खुद से करनी होगी। एक शहर से दूसरे शहर में आपको टेम्पो ट्रेवलर के माध्यम से लेकर जाया जाएगा। इसमें नॉन एसी गाड़ी से यात्रा करवाई जाएगी।

पैकेज में क्या नहीं है शामिल?

पैकेज के अलावा आपको फ्लाइट किराया, लंच, टेलीफोन, लॉन्ड्री आदि चार्ज और वाहन का ज्यादा इस्तेमाल का खर्चा आपको ही देना होगा।

कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

अगर आपको ये पैकेज बुक करना है तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और बुकिंग कर लें। आपको एक साथ ट्रिप से पहले पैसे देने होंगे।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads