भारत को दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य देश का खिताब

Tripoto
10th Oct 2023
Photo of भारत को दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य देश का खिताब by Priya Yadav


        सभी भारतवासियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है, हालही में किए गए एक रिसर्च से पता चला है की भारत  विश्व में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थल में दूसरे नंबर पर रखा गया है।हालांकि पहले नंबर पर मालदीप को रखा गया है।हाल ही में  एजेंसी बाउंस ने एक शोध किया जिसमे यह पाया की पर्यटन की दृष्टिकोण से मालदीप में लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है वही लोगो की दूरी चॉइस भारत है।

Photo of भारत को दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य देश का खिताब by Priya Yadav

        
         आपकी जानकारी के लिए बता दें की पूरे एक साल के आंकड़ों को एकत्र करने के बाद इस शोध पर मुहर लगाई गई है। आंकड़ों के अनुसार मालदीव को 2,457,000 गूगल सर्च किया गया जिसमे वह नंबर एक पर है, वहीं भारत 1,478,300 कुल गूगल सर्च के साथ दूसरे नंबर पर है और 1,224,500 गूगल सर्च के साथ सिंगापुर को तीसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है।मालदीप के खूबसूरत समुंद्र तट हर किसी का सपना होता है।वैसे ये तीनो ही देश अपने अपने खास पर्यटन दृश्यों और स्थलो के लिए जाने जाते है।

Photo of भारत को दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य देश का खिताब by Priya Yadav

          जहां मालदीप के खूबसूरत समुंद्र तट एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के लिए लोकप्रिय है।वही भारत अपने शानदार ऐतिहासिक स्थल ताज महल, कुतुब मीनार, गेटवे ऑफ इंडिया और इंडिया गेट जैसे भव्य आकर्षणों के लिए जाना जाता है।सिंगापुर को अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल,आकर्षक होटलों और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है।

घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय टॉप 10 देशों की लिस्ट

1)मालदीव  - 2,457,000
2)भारत -1,478,300
3)सिंगापुर -1,224,500
4)कोस्टा रिका -1,067,300
5)मैक्सिको -1,059,000
6)जापान -1,051,200
7)जमैका -1,021,900
8)ग्रीस -998,100
9)बहामास -957,000
10)ऑस्ट्रेलिया -86 7,000

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads