भारत के सबसे खूबसूरत काॅलेज कैंपस! जान लोगे तो खुद को जाने से रोक नहीं पाओगे

Tripoto
Photo of भारत के सबसे खूबसूरत काॅलेज कैंपस! जान लोगे तो खुद को जाने से रोक नहीं पाओगे by Rishabh Dev

हर किसी को अपना काॅलेज टाइम सबसे पसंद होता है और उन पुराने दिनों को याद करके खुश होता है। काॅलेज में आपको अपनी क्लास कितनी भी बोरिंग लगती हो लेकिन अपने कैंपस में घूमना बहुत अच्छा लगता है। भारत में बेहद सुंदर-सुंदर काॅलेज कैंपस हैं। अक्सर हम काॅलेज से बंक मारकर किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं लेकिन जब काॅलेज ही बहुत प्यारा हो तो कहीं और जाने की जरूरत ही क्या है? काॅलेज में चारों तरफ हरियाली हो, पेड़-पौधे हों और रंगे-बिरंगे फूल हों तो उससे खूबसूरत जगह कौन-सी होगी? भारत में कुछ ऐसी ही खूबसूरत यूनिवर्सिटीज/कैंपस हैं जिनको आपको जरूर देखना चाहिए।

भारत में कुछ ऐसे ही सुंदर-सुंदर काॅलेज हैं जहाँ पढ़ना हर स्टूडेंट का सपना होता है। वैसे ये जरूरी नहीं है कि काॅलेज सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए होते हैं। अगर खूबसूरत कैंपस हैं तो हर किसी को देखना चाहिए। खासकर तब, जब आप उस शहर/कस्बे में घूमने जा रहे हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत यूनिवर्सिटीज कैंपस के बारे में बतना जा रहे हैं। तो चलिए आज काॅलेज की दुनिया में चलते हैं।

1- फाॅरेस्ट रिसर्च इंस्ट्टीयूशन, देहरादून

चारों तरफ पहाड़ हों और आसपास हरियाली ही हरियाली हो तो वो कैंपस आपका मन मोह लेगा। देहरादून का फाॅरेस्ट रिसर्च इंस्ट्टीयूशन का कैंपस ठीक वैसा ही है। देहरादून वैसे ही खूबसूरत शहर है यहाँ का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। सर्दियों में यहाँ बहुत ज्यादा ठंड होती है तो गर्मियों में मौसम ठीक-ठाक रहता है। शहर के बीचों-बीच स्थित ये कैंपस देहरादून की टूरिस्टों के लिए एक फेमस जगह है। एफआरआई की मुख्य बिल्डिंग ग्रीक-रोमन शैली की बनी है। इस कैंपस की शुरूआत 1929 में हुई थी। अगर आप नेचर लवर हैं और पर्यावरण को बचाने के बारे में स्टडी करना चाहते हैं ये कैंपस परफेक्ट है।

2- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, हमीरपुर

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है। इसी शहर में है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी। ये काॅलेज देश के सबसे खूबसूरतों कैंपसों में शुमार किया जाता है। ये काॅलेज चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहाँ से आपको दूर-दूर तक बर्फ से ढकी धौलाधार के पहाड़ दिखाई देंगे। काॅलेज में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। चीड़ के पेड़ इस कैंपस की हरियाली में चार चाँद लगाने का काम करते हैं। इस जगह का खुशनमा माहौल और मौसम आपको दीवाना बना देगा। आप हिमाचल के सफर पर जाएँ तो एक बार इस कैंपस को भी जरूर देखें।

3- गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग काॅलेज, पौड़ी गढ़वाल

चलिए एक कल्पना कीजिए। आप अपने काॅलेज की छत पर पर खड़ें हो और दूर-दूर तक हरे-भरे पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। एक पहाड़ के पीछे दूसरा पहाड़ और उसके पीछे दूसरा। पहाड़ों के उपर बादल तैर रहे हैं। आपको ठीक ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा पौढ़ी गढ़वाल के गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग काॅलेज से, शायद इससे भी खूबसूरत। इस काॅलेज से नंदादेवी और त्रिशूल जैसी पहाड़ की चोटी भी दिखाई देती है। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग काॅलेज के कैंपस के चारों तरफ जो पहाड़ हैं वो साल भर बर्फ से ढँके रहते हैं। पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का खूबसूरत शहर है यहाँ साल भर टूरिस्ट आते ही रहते हैं। अगर आप कभी पौड़ी जाएँ तो इस कैंपस में जरूर जाएँ।

4- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड

कोझिकोड का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दो पहाड़ियों के बीच में स्थित है। ये कैंपस 111 एकड़ में कुन्नमंगलम इलाके में है। इस जगह के बारे में आपमें से बहुत कम लोगों ने सुना होगा लेकिन यकीन मानिए ये बेहद खूबसूरत कैंपस है। प्रकृति की खूबसूरती को लिए बैठा ये कैंपस सिर्फ पढ़ाई के लिए ही नहीं देखने के लिहाज से भी अच्छी जगह है। आपको इस काॅलेज में ही नहीं इस शहर को देखना चाहिए। ये काॅलेज और जगह दोनों आपके लिए अनछुए होंगे। अगर ऐसा है तो आपको जल्दी ही इस जगह का प्लान बनाना चाहिए।

5- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, श्रीनगर

Photo of श्रीनगर by Rishabh Dev

कश्मीर यानी कि जन्नत। हर किसी की चाहत होती है कि वो एक बार कश्मीर जरूर जाए। अगर आपका काॅलेज ही कश्मीर में हो तो फिर क्या ही कहना? आपके लिए वो सबसे खूबसूरत वक्त होगा। कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी है। ये इंस्टीट्यूट डल लेक के पास में ही है। कश्मीर का ही नहीं ये पूरे देश को सबसे सुंदरों कैंपसों में से एक है। इस कैंपस की अच्छी बात ये है कि कैंपस में स्टूडेंट्स के लिए रहने की व्यवस्था भी है।

6- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, गुवाहटी

गुवाहटी, नाॅर्थ-ईस्ट के सबसे फेमस शहरों में से एक। नाॅर्थ ईस्ट में सबसे पहले लोग इसी जगह पर आते हैं। एक प्रकार से ये शहर नाॅर्थ ईस्ट का एंट्री प्वाइंट। इसी खूबसूरत शहर में एक बेहतरीन काॅलेज है, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर स्थित ये काॅलेज बेहद खूबसूरत है। काॅलेज में रंग-बिरंगे फूल इस काॅलेज और भी सुंदर बनाते हैं। इस कैंपस के पास मंदिर और पार्क भी हैं। आपको गुवाहटी शहर के लिए इस काॅलेज को भी अपनी बकेट लिस्ट में रख लेना चाहिए।

7- एसएसएन काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई

250 एकड़ में फैला ये कैंपस खूबसूरती में किसी से कम नहीं है। इस काॅलेज के पास में न ही समुद्र है और न ही पहाड़, इसके बावजूद ये कैंपस सुंदर है। एसएसएन काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बाहर खूबसूरती न हो लेकिन अंदर से बेहद खूबसूरत है। इस काॅलेज में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है, रंगे-बिरंगे फूल और फव्वारे हैं। कुल मिलाकर ये जगह वैसी ही है जैसा रेगिस्तान में पानी में मिलना हो।

मुझे लगता है कि ये सभी भारत के बेहद खूबसूरत काॅलेज हैं। अगर आपको लगता है कि इससे भी खूबसूरत काॅलेज कैंपस हैं तो हमें जरूर बताएँ।

अगर आप इनमें से किसी काॅलेज कैंपस गए है तो हमारे साथ अनुभव शेयर करें। शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads

Related to this article
Weekend Getaways from Dehradun,Places to Visit in Dehradun,Places to Stay in Dehradun,Things to Do in Dehradun,Dehradun Travel Guide,Places to Visit in Uttarakhand,Places to Stay in Uttarakhand,Things to Do in Uttarakhand,Uttarakhand Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Hamirpur,Places to Visit in Hamirpur,Places to Stay in Hamirpur,Things to Do in Hamirpur,Hamirpur Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Pauri garhwal,Places to Visit in Pauri garhwal,Places to Stay in Pauri garhwal,Things to Do in Pauri garhwal,Pauri garhwal Travel Guide,Weekend Getaways from Kozhikode,Places to Visit in Kozhikode,Places to Stay in Kozhikode,Things to Do in Kozhikode,Kozhikode Travel Guide,Places to Visit in Kerala,Places to Stay in Kerala,Things to Do in Kerala,Kerala Travel Guide,Weekend Getaways from Srinagar,Places to Visit in Srinagar,Places to Stay in Srinagar,Things to Do in Srinagar,Srinagar Travel Guide,Weekend Getaways from Kamrup,Places to Stay in Kamrup,Places to Visit in Kamrup,Things to Do in Kamrup,Kamrup Travel Guide,Places to Visit in Assam,Places to Stay in Assam,Things to Do in Assam,Assam Travel Guide,Weekend Getaways from Chennai,Places to Stay in Chennai,Places to Visit in Chennai,Things to Do in Chennai,Chennai Travel Guide,Places to Visit in Tamil nadu,Places to Stay in Tamil nadu,Things to Do in Tamil nadu,Tamil nadu Travel Guide,