28 राज्य, 28 डिश: भारत के राज्य घूमकर आएँ तो वहाँ का असली स्वाद चखना ना भूलें!

Tripoto
Photo of 28 राज्य, 28 डिश: भारत के राज्य घूमकर आएँ तो वहाँ का असली स्वाद चखना ना भूलें! by Rupesh Kumar Jha

इन स्वादिष्ट खाने की लिस्ट देखकर आपके मुँह में पानी आना लाजमी है। हिमालय की ऊँचाइयों पर मिलने वाले थुक्पा से लेकर दक्षिण की कोस्टल करी तक आपको कभी ना कभी ज़रूर आजमानी चाहिए। हालांकि हम जिस तरह बता रहे हैं, आप ज़्यादा समय तक मुँह के पानी को रोक नहीं सकेंगे!

अपने आपको संभालें और जब कभी देश के राज्यों में जाने का मौक़ा लगे तो इन पकवानों का स्वाद लेना मत भूलिएगा। तो फिर चलिए शुरू करते हैं!

1. चना मद्रा और नाशपाती सब्ज़ी हिमाचल प्रदेश के लिए कम्पलीट डिनर होता है।

2. भांग की चटनी के साथ पके नींबू की चाट उत्तराखंड की एक जबरदस्त डिश है।

3. बात जब पंजाब की हो तो आप जानते ही होंगे, मक्के की रोटी और सरसों का साग।

4. इस लिस्ट में आगे हरियाणा है तो खाने में गाजर मेंथी ही होनी चाहिए।

5. शाकाहारी राज्य के रूप में मशहूर राजस्थान के लिए तो दाल बाटी चूरमा ही खासा टेस्टी होता है।

6. खुशबूदार मसालों वाला गलौटी कबाब उत्तर प्रदेश में आपकी थाली को नवाबी बना देता है।

7. मध्य प्रदेश के इंदौरी पालक पुरी को देखकर सबकी आँखें हरी हो जाती हैं।

8. गुजरात में तो जब कभी खाने बैठें खांडवी आपके सामने होनी चाहिए।

9. बिहार का मज़ेदार चटपटा लिट्टी चोखा आपके स्वागत के लिए पलक बिछाए हुए है।

10. पश्चिम बंगाल में सोरशे इलिस मछली का स्वाद मुँह में घंटों टिका रहता है।

11. असम के पालक खार का तो कोई जवाब ही नहीं है!

12. अरुणाचल प्रदेश जाएँ तो वहाँ बैंबू शूट के साथ ड्राई फ्राइड चिकन का लुत्फ़ जरूर लें!

13. आपकी प्लेट में खुशी के रंग, मेघालय की जदोह।

14. मछली से बना ये डिश मणिपुर में एक अलग ही रंग में दिखता है जिसे थम्बोउ सिंगजु कहा जाता है।

15. आपको पता होना चाहिए कि सबसे अच्छे मोमो कहाँ मिलते हैं...सिक्किम में, और कहाँ!

16. मुई बोरोक त्रिपुरा में आपके थाली की शान ही होती है।

17. मिजोरम की मिसा माछ पूरा को सबसे उत्तम माना जाता है।

18. नागालैंड में ड्राई बैंबू के साथ पोर्क का स्वाद आपका मन मोह लेगा।

19. झारखंड का सत्तू पराठा खाकर देखें क्योंकि आलू पराठा तो खाते ही रहते हैं।

20. रायपुर, छत्तीसगढ़ का पेठा जिस मिठास के लिए जाना जाता है, उसे जरूर चखें।

21. समुद्र के किनारे गोवा में फिश करी खाकर तो जैसे जन्नत मिल जाता है।

22. आप इसे मल्लू पिज्जा कहने की हिम्मत नहीं जुटा सकते, ये केरेला का उत्तपम है।

23. ओडिशा ने इस दुनिया को रसगुल्ला जैसी मिठास दिया है। आइए हम सब सम्मान में झुकें।

24. गणेश चतुर्थी पर मराठी लोगों में जो एनर्जी आती है, वो पूरन पोली से ही तो आती है।

25. आंध्र प्रदेश में हैदराबादी बिरयानी बेहद अहम फूड होता है!

26. कर्नाटक का मैसूर डोसा कुछ अलग ही किस्म का है।

27. तेलंगाना का नाटू कोड़ी पुलुसु का स्वाद आप भूल नहीं पाएँगे।

28. और यहाँ इदियप्पम है जो कि तमिलनाडु की बेहद खास डिश है।

तो अगर आप इंडिया के बारे में अधिक से अधिक पता लगाना चाहते हैं तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि खाना खाकर घर बैठे भी स्वाद ले सकते हैं। देश के बारे में जानने का ये एक अनोखा तरीका हो सकता है।

आपके पास भी कुछ खाने-पीने की टेस्टी जानकारी है या फिर घूमने का कोई अनुभव है तो ज़रूर Tripoto समुदाय के साथ शेयर करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Frequent searches leading to this page:-

state wise food of India, state wise best food of India, state wise famous food of India, which state food is healthy in India, healthy foods to eat everyday in India

Further Reads