
क्या आपने कभी सोचा है हम कितने खूबसूरत देश में रहते हैं? सुरमई पहाड़ हिमालय से लेकर छोटी पहाड़ियों तक, बड़े और दूर तक फैले समुंदर से लेकर शानदार बैकवॉटर्स तक, बर्फ़ की सफेद चादर से लेकर रेतीले मैदानों तक। क्या ऐसा कुछ भी है जो भारत के पास नहीं है? ये वो जगह है जहाँ हर कुछ किलोमीटर के बाद लोगों की बोली से लेकर उनके पहनावे तक में विविधता दिखाई देती है। ऐसे ही नहीं पूरी दुनिया से लोग यहाँ घूमने आते हैं। वो यहाँ सुकून पाते हैं। भारत में घूमना किफायती भी है। बड़े देशों में जहाँ किसी चीज़ के लिए आपको ज़्यादा पैसे देने पड़ते हैं, भारत में वही चीज़ कम पैसों में की जा सकती है। केवल यही नहीं, ये ऐसा देश है जहाँ एक तरफ बेहिसाब खूबसूरती है तो दूसरी तरफ लैंडस्केप, संस्कृतियों और लाज़वाब का बढ़िया मिश्रण भी है।
चाहे आप परिवार के साथ घूमें या अपने पार्टनर के साथ, भारत में हर तरह की घुमक्कड़ी का एहसास बेहद खास होता है। आपको नए अनुभव होते हैं जिन्हें आप ज़िन्दगी भर याद रखते हैं और उन्हें बाद में याद करके हल्की सी मुस्कान आपके चेहरे पर तैर जाती है। घूमना निश्चित रूप में आपको एक अच्छा इंसान बनाता है। उन पहलुओं से रूबरू होते हैं जिन्हें शायद घर बैठकर नहीं जाना जा सकता है। भारत में एक उसूल है। यहाँ का हर परिवार छुट्टियों में वैकेशन पर जाता है और जैसे-जैसे सर्दी और छुट्टियां पास आती जा रही हैं, घूमने की प्लानिंग भी रफ़्तार पकड़ रही है। इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं भारत की वो 10 जगहें जिन्हें आप विंटर वंडरलैंड भी कह सकते हैं।
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

ठंड के मौसम में अक्सर हम वादियों में जाना पसंद करते हैं। स्नोफॉल देखना चाहते हैं। लेकिन ठंड में ट्रॉपिकल वैकेशन के बारे में क्या ख्याल है? भारत की मुख्य भूमि से 1700 किमी. दूर बसे अंडमान और निकोबार आइलैंड ताड़ के पेड़, रेतीली बीच, मैंग्रोव के जंगल और रेन फॉरेस्ट के लिए फेमस हैं। यहां के समुद्र तट इतने बड़े और खूबसूरत हैं कि आप देखते रह जाएंगे। 300 छोटे द्वीपों से बना हुआ ये आइलैंड दुनिया की कुछ बेहतरीन बीचों की मेजबानी करता है। अंडमान की खूबसूरती का अंदाज़ा आपके प्लेन लैंड होने से पहले ही लगाया जा सकता है। 30000 फीट ऊपर से नीचे बसे आइलैंड का नज़ारा इतना शानदार होता है कि आपकी यात्रा यहां पहुंचने से पहले ही यादगार हो जाती है। सभी बीचों का पानी गहरे नीले रंग का है और ये इतनी साफ हैं कि इन्हें देखकर आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे।
क्या करें?
अंडमान में करने के लिए इतनी चीज़ें हैं कि आप बिल्कुल बोर नहीं होंगे। आप अंडमान का दक्षिणी हिस्सा देख सकते हैं। बरतांग में मैंग्रोव के जंगलों में नाव से घूम सकते हैं। इसके अलावा रॉस और स्मिथ द्वीपों को अलग करने वाली रेत की पट्टी पर टहल सकते हैं। हैवलॉक आइलैंड से क्रूज़ की सवारी कर सकते हैं और नेमो री़फ में स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं। कांच की नाव में घूमते हुए कोरल देख सकते हैं और राधानगर बीच से सुनहरे सनसेट का मज़ा ले सकते हैं। अगर आपको साइकिल चलना पसंद है तो उसके लिए भी पूरी व्यवस्था है। साइकिल की सवारी करते हुए नील आइलैंड को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अरुणाचल प्रदेश
पहाड़ों में जाना चाहते हैं लेकिन हिमाचल उत्तराखंड से मन भर गया है? हमारी मानिए और इन सर्दियों में नॉर्थ ईस्ट के जादू को महसूस कीजिए। नॉर्थ ईस्ट भारत का वो इलाका है जहां आज भी ज़्यादा लोग नहीं जाते हैं। 8 राज्यों से बना भारत का ये हिस्सा उन ऑफ बीट जगहों का घर है जिन्हें हर घुमक्कड़ को देख लेना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड और त्रिपुरा, ये वो राज्य हैं जहां घने जंगलों और बर्फ़ से ढके पहाड़ों से लेकर शालीन घाटियों तक सबकुछ है। यहां झिलमिलाती झीलें हैं और पुराने मंदिर भी हैं। कलकल बहते झरने हैं जिनके बीच से बेहतरीन नज़ारों को देखना बेहद मोहक लगता है।
क्या करें?

नॉर्थ ईस्ट वो जगह है जहां आपको रोमांच और सुकून का बढ़िया तालमेल देखने को मिलेगा। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और विशाल कंचनजंगा पहाड़ों से सूरज को उगते देख सकते हैं। आप ट्सोमगो झील पर केबल कार की सवारी कर सकते हैं और भारत चीन की सीमा पर बसे नाथू ला पास भी देख सकते हैं। चेरापूंजी और मासिनराम जैसी जगहों को देख सकते हैं। लिविंग रूट ब्रिज और पुराने सिल्क रूट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कर्नाटक
अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो आपको हिमाचल की जगह कर्नाटक ज़रूर जाना चाहिए। यहां पथरीले रास्तें हैं जिनपर ट्रेकिंग करना बेहद रोमांचक होता है और इसी वजह से कर्नाटक ट्रेक्कर्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। प्राकृतिक सुन्दरता से भरे इन रास्तों पर चलना बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। कर्नाटक केवल ट्रेक के लिए फेमस नहीं है, बल्कि यहां के मदहोश कर देने वाले समुद्र तट के लिए भी जाना जाता है। यहां हिल स्टेशन और शाही महल हैं। अगर आपने कभी दक्षिण भारत की यात्रा की है तो आप जानते होंगे भारत का ये हिस्से कितना खूबसूरत है। ट्रेन के रास्तों से लेकर प्राचीन मंदिरों तक हर चीज़ की अलग पहचान और महत्व है। मौसम सालभर खुशनुमा रहता है जिसकी वजह से कर्नाटक छुट्टियां मनाने के लिए एक परफेक्ट जगह है।
क्या करें?

साउथ इंडिया वो हिस्सा है जहां का शाही सम्राज्य पूरी दुनिया में मशहूर है। मैसूर और बेंगलुरु के महलों को देख सकते हैं। कुर्ग, जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है, की कॉफी चख सकते हैं। चिकमंगालुर की पहाड़ियों में ट्रेक और सकलेशपुर तक ट्रेन की सवारी का आनंद लें। ढूधासगर फॉल की सुंदरता देखें और गोकर्ण और मंगलौर की बीचों पर डुबकी भी लगा सकते है। ऐसे में कर्नाटक आना हो तो इन चीज़ों को करना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान
राजस्थान शब्द बेशकीमती संस्कृति, शाही महलों, शानदार किलों और इतिहास का पर्याय है। लैंड ऑफ किंग्स यानी राजाओं की धरती के नाम से मशहूर ये जगह भारत के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले राज्यों में से एक है। राजस्थान में शहरों के भी नाम हैं। इसमें झीलों वाला शहर उदयपुर, गुलाबी यानी पिंक सिटी जयपुर, नीला यानी ब्लू सिटी जोधपुर, भूतों का शहर कुलधारा गांव, सुनहरा शहर बीकानेर जैसी जगहें शामिल हैं। राजस्थान में आर्किटेक्चर के कुछ बेहतरीन उदहारण देखने को मिलते हैं। यहां हवा महल, सिटी पैलेस, रेगिस्तान, आदिवासी गांव, लज़ीज़ खाना, तीर्थ स्थल भी हैं। ये वो जगह है जिसका हर पहलू एक त्यौहार जैसा है। भव्यता, रॉयल्टी और हेरिटेज से सजे इस राज्य में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है।
क्या करें?

रेगिस्तान में सनराइज देखें। सनसेट के समय नाहरगढ़ किले से नीचे बसे जयपुर के खूबसूरत नज़ारे और रात का जोधपुर देखें। शाही विरासत से भरे किलों और महलों की सैर करें। दाल बाटी और कचौड़ी की स्वाद लें। भूतिया गांव से गुजरें और मेहरानगढ़ किला में ज़िप लाइन का मज़ा भी उठा सकते हैं।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गोवा
ठंड के मौसम में बीच के किनारे पार्टी करना चाहते हैं? तो बिना ज़्यादा सोचे गोवा चले आना चाहिए। अगर आप शांति चाहते हैं तो मर्गाओ से अच्छी जगह नहीं मिलेगी। कोलवा बीच से केवल 2 किमी. दूर बेनौलिम में शानदार रेस्त्रां हैं जहां का खाना बहुत टेस्टी होता है। गोवा आने के लिए आप प्लेन ले सकते हैं या सड़क के रास्ते से भी गोवा पहुंचा जा सकता है।
क्या करें?

गोवा पार्टी और हिप्पी कल्चर के लिए मशहूर है। बेनौलीम बीच पर रह सकते हैं। अगर आप एडवेंचर करना चाहते हैं तो गोवा में पानी से जुड़े खेलों का मज़ा ले सकते हैं। नाव की सवारी करते हुए डॉल्फिन देख सकते हैं। लोकल और विदेशी बियर पी सकते हैं। नॉर्थ से साउथ गोवा जाने वाले रास्ते पर टहल सकते हैं और साइकिल भी चला सकते हैं।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
केरल
केरल वो जगह है जहां ऊंचाई के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी भंडार है। यहां जंगल, झरने, डैम, रिजर्व फॉरेस्ट और सैंक्चुरी हैं। केरल मसालों के बगीचों और हिल स्टेशनों का घर है। केरल दक्षिण भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले राज्यों में से एक है। अरब महासागर पर बसे केरल का 600 किमी. तट है जहां इतिहास को समेटा गया है। कम शब्दों में कहें तो सचमुच में केरल घर से दूर एक घर होने का एहसास दिलाता है।
क्या करें?

केरल में करने के लिए एक से बढ़कर एक चीज़ें हैं। केरल बैकवॉटर्स के लिए फेमस है इसलिए अल्लेपी में हाउस बोट पर रहें। मुन्नार की पहाड़ियों में चाय की चुस्की लें और इडुक्की में डैम की सैर करें। बाइक से घुमावदार रास्तों पर चलें और कोच्चि में सनराइज देखें। आखिर में वरकला की बीच पर टहलें और सुकून के पलों का मज़ा लें।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों का साथ, बर्फ़ की चादर, हसीन वादियां और ढेर सारा सुकून। अब तक आप समझ चुके होंगे यहां पहाड़ों के राज्य हिमाचल प्रदेश की बात हो रही है। हिमालय पहाड़ की मनोरम तस्वीर से सजा हिमाचल सालों से घुमक्कड़ों की पहली पसंद बना हुआ है। भारत के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ों का घर कहे जाने वाले इस राज्य में हर पर्वत की पूजा की जाती है। ये वो जगह है जहां का हर शहर घूम लेना ज़रूरी सा लगता है। यहां झील, नदियां और झरने हैं जो हर तरह के घुमक्कड़ के लिए बिल्कुल सही हैं। नॉर्थ इंडिया की बात करें तो हिमाचल सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले राज्यों में से एक है। हिमाचल को पूरी तरह से महसूस करने के लिए एक बार जाना काफ़ी नहीं है।
क्या करें?

हिमाचल में करने के लिए क्या कुछ नहीं है। शिमला में स्नोफॉल, मनाली में खरीदारी, स्पीति में बीहड़ पहाड़, लद्दाख में मोनास्ट्री, सोलंग और बीर में पैराग्लाइडिंग, कसोल में आराम और धर्मशाला में तिब्बती ऑपरा देख सकते हैं।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गुजरात
गुजरात उन जगहों में से है जहां ज़्यादा लोग नहीं जाना चाहते हैं। एक तरह से गुजरात को अनदेखा किया जाता है। लेकिन ये पश्चिमी राज्य अपने आप में कई ऐसे नगीने लिए बैठा है जिन्हें ना देखना एक भूल होगी। गुजरात में नमक के रेगिस्तान हैं। यहां का आर्किटेक्चर बेहद खूबसूरत है और लाज़वाब गुजरती खाने को कैसे भूल सकते हैं। आदिवासी गांव, रंगबिरंगे पहनावे से लेकर तीर्थ स्थानों तक, गुजरात की बात ही निराली है। यहां एशियाई शेर हैं और टैक्सटाइल का भी बढ़िया कलेक्शन है। इस कभी ना ख़तम होने वाली सूची का गवाह बनना बिल्कुल बनता है और इन सर्दियों से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा।
क्या करें?

कच्छ के रण में सनराइज देखें और कच्छ उत्सव का हिस्सा बने। मांडवी की सुंदरता देखें और द्वारका में अध्यात्म का हिस्सा बनें। पोरबंदर में मसाला डोसा का स्वाद लें और रानी की वाव में समय को वापस जाते हुए देखें।
पैकेज के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दमन और दीव
गुजरात से पुल के ज़रिए जुड़ा हुआ ये द्वीप ठंड के मौसम में छुट्टियां बिताने के लिए बिल्कुल सही जगह है। लेकिन दुख की बात ये है कि इतना खूबसूरत होने के बावजूद यहां बहुत कम लोग आते हैं। पुर्तगाली कल्चर और आर्किटेक्चर से सजा ये केंद्र शासित प्रदेश आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। ये जगह भारत की सबसे साफ जगहों में से एक है। समुंदर किनारे होने की वजह से सर्दियों में इस जगह की सूरत बिल्कुल बदल जाती है। एक तरफ़ जहां बाकी सभी जगहों पर ठंड पड़ रही होती है, यहां का मौसम खुशनुमा बना रहता है और इसी वजह से नए साल का धमाकेदार स्वागत करने के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है।
क्या करें?

बीच से सनसेट और सनराइज देख सकते हैं। सूरज की किरणों से चमकता समुद्र देख सकते हैं। किला देखें जो इस समय जेल भी है। यहां आप समुद्र में डूबी हुई गुफाओं के बारे में भी जान सकते हैं।
लेह
लेह की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता। ये शहर ठंड में लगभग 3 महीनों के लिए बंद हो जाता है और इस समय यहां हर चीज़ बेजान दिखाई देने लगती है। वो सड़कें जो एक समय पर टूरिस्टों की आवाज़ों से गुलज़ार रहती हैं, कड़ाके वाली ठंड के नीचे दब जाती हैं। दोपहर में दिन की शुरुआत होती है और दोपहर में ही दिन ख़तम भी हो जाता है। लगातार गिरती बर्फ़ के बीच सूरज दिखना नामुमकिन हो जाता है। बढ़िया मौसम में किसी जगह पर जाना एक बात होती है लेकिन बुरे समय उसी जगह पर जाना ऐसी जगहों पर ज़िन्दगी जीने की मुश्किलों से रूबरू कराता है। ज़्यादातर लोग रोमांच के लिए घूमने जाना चाहते हैं लेकिन कुछ ही लोगों के पास इतनी मुश्किलों से लड़ने का जज़्बा होता है। अगर आप उन लोगों में से हैं तो लेह आपके लिए बेस्ट जगह है।
क्या करें?

सर्दियों में ये जगह बर्फ़ की मोटी परत के नीचे ढक जाती है और देखने में किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। ऐसे में जमी हुई पैंग्योंग झील पर चलें, लेह पैलेस से लेह का सफेद शहर देखें, चादर ट्रेक करें, जांस्कर घाटी देखें और नेशनल पार्क की सैर करें।
क्या आप इनमें से किसी जगह की यात्रा पर गए हैं? अपना सफरनामा शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।