महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा

Tripoto
12th Jul 2023
Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

महाराष्ट्र भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ साथ बहुत खूबसूरत राज्य भी है।प्रकृति ने इसे अपने हर रंग से नवाजा है।फिर चाहे वो खूबसूरत समुंद्र तट हो या खूबसूरत पहाड़ियां।चाहे कोई भी मौसम हो यहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। हर वर्ष न जाने कितने ही देशी और विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते है।सर्दी हो या गर्मी आप यहां किसी भी मौसम में पर्यटकों का तांता लगा रहता है।लेकिन अगर आपको इस राज्य की असली खूबसूरती देखनी है तो आपको यहां मानसून के मौसम में आना चाहिए जब प्रकृति अपनी खूबसूरती की चरम पर होती है तब यहां का नजारा देख कर आपको एहसास होगा की यह किसी जन्नत से कम नहीं हैं।चारो तरफ फैली हुई हरियाली यकीनन आपका मन मोह लेगी।तो चलिए आपको मानसून में महाराष्ट्र के कुछ खूबसूरत जगहों की सैर पर ले चलते हैं।

बारिश में महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान

1. दहानू

दहानु पालघर जिले में स्थित एक छोटा शहर है। लेकिन खूबसूरती के मामले में यह महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा जगहों में से एक माना जाता है। दहानू अरब सागर के तट पर स्थित एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां आपको समुंद्र तट के साथ ही साथ छोटी बड़ी पहाड़ियां और खूबसूरत घास के मैदान दिखाई देंगे।मानसून का मौसम यहां घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है क्योंकि मानसून के दौरान यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। यहां पर आप मानसून में भी ट्रैकिंग और साइकिलिंग कर सकते है।दहानु में आप दहानू बीच, महालक्ष्मी मंदिर, बोर्डी बीच और दहानु फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों को देख सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

2. माउंट कलसुबाई

अगर आप प्रकृति प्रेमी है और प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको माउंट कलसुबाई पर मानसून के दौरान जाना चाहिए।इसे महाराष्ट्र के सबसे ऊंची चोटी और महाराष्ट्र के एवरेस्ट के नाम से जाना जाता है।यह चोटी 1646 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह खास कर ट्रैकिंग करने वालो के लिए जाना जाता है।ट्रेकर ट्रैकिंग करके इसके मनोरम दृश्य का आनंद लेते हैं। हालांकि यहां ट्रैकिंग करना इतना आसान भी नहीं है।आपको यहां ट्रैकिंग के दौरान काफी मसकत्त करनी पड़ सकती है,लेकिन इस दौरान आपको एडवेंचर का मजा भी आयेगा।आप यहां कलसुबाई मंदिर को भी देख सकते है जो यहां के स्थानीय देवता को समर्पित है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

3. मालशेज़ घाट

मानसून में महाराष्ट्र घूमने की बात हो तो सबसे पहला नाम मालशेज घाट का आता है।महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है मलशेज घाट। ट्रैकिंग करने वालो के लिए मानसून में इसे बेहतर जगह और कोई हो ही नही सकती।समुंद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान मानसून में खूबसूरत हरियाली से ओत प्रोत होती है और इसकी ऊंची ऊंची पहाड़ियों की चोटियां बादलों से ढके होते हैं।इनकी ऊंची ऊंची चोटियों से गिरते कई छोटे बड़े वाटरफॉल आपको कई जगह दिख जायेंगे।मालशेज घाट में आप मालशेज वाटरफॉल, आजोबागड फोर्ट, पिम्पलगांव जोगा डैम और कोकण कड़ा जैसी कुछ बेहतरीन जगहों को आप देख सकते हैं।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

4. कोलाड

अगर आप ऐडवेंचर लवर है तो मानसून के दौरान आप महाराष्ट्र के कोलाड की सैर कर सकते है।यहां पर आप मानसून के दौरान भी कई सारी साहसिक गतिविधियां कर सकते है।आप यहां के खूबसूरत नजारो के बीच कैंपिंग कर सकते है,यहां के सबसे फेमस एडवेंचर व्हाइटवाटर राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकते है।इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग, ज़िप लाइनिंग और कैनोइंग अन्य साहसी गतिविधियाँ भी कर सकते है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को भी देख कर आप दंग रह जाएंगे।यहां पर आप कुडा गुफाएं, तम्हिनी झरने और भीरा बांध को एक्सप्लोर कर सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

5. माथेरान

मानसून में घूमने के लिए महाराष्ट्र का माथेरान एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।मानसून में यहां की प्रकृति छटा बहुत ही अनोखी होती है।पहाड़ों से गिरते पानी छोटे छोटे झरनो का रूप ले लेते हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगते है।माथेरान को महाराष्ट्र का सबसे छोटा और साफ सुथरा हिल्स स्टेशन माना जाता है।आप यहां पर टॉय ट्रेन की सवारी भी कर सकते जो आपको माथेरान की खूबसूरत वादियों की सैर करवाएगा।

6. इगतपुरी

महाराष्ट्र का इगतपुरी भी मानसून में घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।मानसून के दौरान यहां प्रकृति की अनुपम छटा देखने को मिलती है।बारिश के दौरान यहां कई सारे छोटे बड़े झरने खुल जाते है जो एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते है और यहां आने वाले पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

7. अलीबाग

मानसून के दौरान महाराष्ट्र का अलीबाग भी घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।यहां पर आपको खूबसूरत समुंद्र तट देखने को मिलेंगे जो मानसून के दौरान और भी अधिक आकर्षक दिखाई देते है।इसके साफ स्वच्छ तटों पर आप कई सारी साहसिक जैसे जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते है।इसके अलावा आप कई रोमांस वाटर स्पोर्ट्स का लुफ्त भी उठा सकते है। आस पास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक किलो का दौरा भी कर सकते है।एक शानदार मानसून छुट्टियों के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

8. भण्डारदरा

भण्डारदरा महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है जहां आप मानसून में खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को अपने कैमरे में क़ैद कर सकते है।इस जगह की खूबसूरती फोटोग्राफी करने वालो के बीच काफ़ी फेमस है। यहां की हरियाली भरा खुशनुमा माहौल एक सपनो की दुनिया सा लगता है।शांति और सुकून के कुछ पल बिताने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।आप यहां झील के किनारे कैंपिंग कर सकते है,इसके अलावा आप ट्रेकिंग,नौकायन,और किलो का दौरा भी कर सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

9. लोहागढ़

अगर अपनी रुचि इतिहास में है तो आपको महाराष्ट्र के लोहागढ़ की सैर जरूर करनी चाहिए।लोहागढ़ समुद्र तल से 3400 की ऊंचाई पर एक बेहद ही आकर्षक किला है जो अपने भीतर भारतीय इतिहास और विरासत को समेटे हुए है।इसकी वास्तुकला और बनावट आपको दंग कर देगी।मानसून के दौरान किले के आस पास का वातावरण बहुत ही सुरम्य हो जाता है चारो ओर की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग करने आते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

10. खंडाला

अगर आप वीकेंड पर किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो खंडाला से अच्छा ऑप्शन और कोई हो ही नहीं सकता।ये महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा पर्यटक स्थल में से एक है,जहां भरी संख्या में पर्यटक आते हैं।यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और प्रसिद्ध किलों से भरा हुआ है। आप यहां किलों का दौरा करने के अलावा, आसपास के मंदिरों के भी दर्शन कर सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की 10 खूबसूरत जगहें जहाँ मिलेगा मानसून का पूरा मजा by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads