अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को

Tripoto
3rd Aug 2023
Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


                 15  अगस्त  1947 को ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्र होने के पश्चात प्रत्येक भारतवासी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर साल बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाता है।पर इस आजादी के लिए हम सबने कितनी बड़ी कीमत चुकाई है ये हर कोई नही जानता।ना जाने कितने ही वीरों की बलिदान के बाद आज हम इस खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।उनके इस बलिदान के कारण ही आज हम यह विजय दिवस मना पा रहे हैं।इस गौरवपूर्ण दिन के मौके पर देश के हर कोने में ध्वजारोहण होता है और विभिन्न प्रकार के देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होता है।अगर आप भी एक सच्चे देशभक्त हैं और उन शहीदों की वीरगाथा को देखना और महसूस करना चाहते है तो इस स्वतंत्रता दिवस इन जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाए और देखें की कैसे शहीदों के बलिदान को यह पूरा देश सलाम करता है।ये है वो खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें जहां स्वतंत्रता दिवस को पुरे समर्पण के साथ मनाया जाता है।

1.वाघा बॉर्डर

अमृतसर में स्थित वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान की सीमा है। जहां दोनो ही देशों के सैनिक अपनी अपनी सीमा पर तैनात रहते है।वैसे तो हर शाम यहां परेड होती है लेकिन 15 अगस्त के दिन यहां ध्वजारोहण के साथ परेड की जाती है। यहां पहुंच कर आप में एक अलग सी ऊर्जा भर जाएगी देशभक्ति की।आपको ऐसा लगेगा कि आप भी अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे। चारों तरफ़ भारत माता की जय के ध्वनि के साथ झंडे को सलामी देने की आवाज सुनकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है।तो इस स्वतंत्रता दिवस आप भी यहां का प्लान जरूर बनाए।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


2.कारगिल युद्ध स्मारक

स्वतंत्रता दिवस पर आपको कारगिल युद्ध स्मारक पर जाना चाहिए। जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के स्मारक बलुआ पत्थर पर बने हुए है।कारगिल जा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था जिसमे हजारों सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी।ये स्मारक उनकी ही याद में बनाया गया है।स्वतंत्रता दिवस पर यहां परेड होती है और ध्वजारोहण होता है।आप इसमें सामिल होकर उन वीरों को श्रद्धांजलि दे सकते है।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


3.सेलुलर जेल

सेलुलर जेल को काला पानी के नाम से भी जाना जाता है।अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित यह जेल अब एक स्मारक के रूप में मौजूद है।स्वतंत्रता की लड़ाई के समय ब्रिटिश सरकार द्वारा इसे स्वतंत्रता सेनानी को यातना देने के लिए प्रयोग किया जाता था।यह गवाह है उस संघर्ष, दर्द, और पीड़ा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानी ने हमे आजादी दिलाने के लिए किया।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


4.चन्द्रशेखर आजाद पार्क

प्रयागराज में स्थित इस पार्क में ही चन्द्रशेखर आजाद 1931 ने ब्रिटिश सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी थी।उन्होंने कहा था कि जीते जी वो कभी भी ब्रिटिश के हाथ नही आयेंगे,इसलिए ब्रिटिश सेना से लड़ते लड़ते उन्होंने यहां पर खुदको ही गोली मर ली थी और वीर गति को प्राप्त हुए।ये पार्क आज भी उनके त्याग और बलिदान की कहानी कहता है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप यहां घूमने का प्लान बना सकते है।इस दिन यहां ध्वजारोहण और परेड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


5.जलियांवाला बाग

अमृतसर के जलियांवाला बाग में आज से 100 वर्ष पहले एक नरसंहार घटना को अंजाम दिया गया था जहां हजारों की संख्या में बेगुनाह लोगो के ऊपर ब्रिटिश गवर्नर जनरल डायर ने गोलियां चलवाई थी।1919 में वैसाखी के दिन दो नेताओं की गिरफ्तारी होने के कारण यहां लोगो ने एक सभा का आयोजन किया था,जिस पर ब्रिटिश सरकार की ऐसी प्रतिक्रिया थी। आज भी उस दिन के निशान यहां मौजूद है।इस स्वतंत्रता दिवस आप उन्हें एक श्रद्धांजलि दे सकते है।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


6.इंडिया गेट

नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट उन शहीद सैनिकों की याद में बनाया गया था जो प्रथम विश्वयुद्ध के समय शहीद हुए थे।यह एक स्मारक है जो बलुआ पत्थर और पीले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।यह स्मारक भारत का प्रवेश द्वार है।राष्ट्रपति भवन के बेहद करीब होने के कारण 15 अगस्त के दिन यहां से परेड शुरू की जाती है।यह स्मारक उन 82000 सैनिकों की वीरगाथा का प्रतीक है जो इस युद्ध में शहीद हो गए।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


7.शौर्य स्मारक

भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक उन वीर सैनिकों को समर्पित है जो युद्ध में शहीद हो गए।यहां पर उन भारतीय सैनिकों के नाम के शिलालेख भी बने हैं जो वीरगति को प्राप्त हुए और उन स्वतंत्रता सेनानी के शिल्प भी बने हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।इस शौर्य स्मारक पर जाकर आपके अंदर देशभक्ति की जो भावना है वो और भी अधिक बढ़ जाएगी।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav


8.जैसलमेर की सीमा

जैसलमेर की सीमा पर भारत और पाकिस्तान की सीमा है जिसे तनोट बॉर्डर के नाम से जाना जाता है।वही से कुछ दूरी पर तनोट माता मंदिर भी स्थित है।ऐसा कहा जाता हैं की माता भारतीय सैनिकों की रक्षक है।कहा जाता है कि जब 1971 में लोंगेवाला का युद्ध भारत और पाक सेना के बीच हुआ तो तो माता ने भारतीय सैनिकों की रक्षा की और यहां कोई भी विस्फोट नही होने दिया।15 अगस्त के दिन यहां पर ध्वजारोहण और परेड का आयोजन किया जाता है।यही पर लौंगवाला वार मेमोरियल है जो शहीद हुए जवानों की याद में बनाया गया है।

Photo of अगर आप भी है एक सच्चे देशभक्त,तो जरूर देखे शहीदों की वीर गाथा गाते इन जगहों को by Priya Yadav

तो इस स्वतंत्रता दिवस आप भी इस खास जगहों पर जाए और देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत हो जाए।

                जय हिंद।।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads