हर भारतीय का सपना होता है कि वो दुनिया देखे। विश्व कि अलग-अलग जगहों पर जाना और वहाँ की संस्कृति को क़रीब से देखना न सिर्फ दिलचस्प है बल्कि ज्ञानवर्धक भी। अगर आप विदेश यात्रा करने की सोच रहे हें तो सऊदी एक उम्दा स्थान है। सऊदी ऐतहासिक जगहों से लेकर प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। यहाँ पूरी दुनिया में मशहूर मस्जिद, समुद्र और कई खूबसूरत जगहें हैं। ये देश आपको हर दिन कुछ नया सा लगेगा। खूबसूरत और शानदार सऊदी में जाने से पहले कुछ बातें जान लेनी चाहिए। सऊदी में क्या-क्या देखें, कहाँ ठहरें और कैसे जाएँ? ये सारी जानकारी आपके पास होगी तो आपका सऊदी का सफर आसान और आनंदमयी हो जाएगा।
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 1/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641958688_1.jpg)
सऊदी को अपनी भव्य संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। सऊदी ने पर्यटकों के लिए अपने दरवाज़े खोल दिये हैं और देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गिगा प्रोजेक्ट और हलाला प्रोजेक्ट को लांच किया है। जिसका उद्देश्य सऊदी अरब की संस्कृति एवं धार्मिक पर्यटन का प्रोत्साहन है। सऊदी ने पर्यटकों के लिए कई ढील भी दी है। इस वजह से पूरी दुनिया से सैलानी सऊदी अरब घूमने आ रहे हैं।
वीजा प्रक्रिया
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 2/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641958891_2.jpg)
सऊदी अरब ने पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पर्यटक सऊदी अरब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सऊदी अरब का ई-वीजा 1 साल के लिए वैध रहता है। टूरिस्ट को इस देश में 90 दिन घूमने और रहने की अनुमति दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले एप्लीकेशन भरकर जमा करें। उसके बाद वीजा फी जमा करें। वीजा फीस जमा करने के बाद आप अपना वीजा ले सकते हैं।
भारत से सऊदी अरब के लिए कई सारी फ्लाइट चलती हैं। फ्लाइट से सऊदी अरब पहुँचने में 5-6 घंटे लगते हैं। अगर आप दो-तीन हफ़्ते पहले टिकट बुक करा लेते हैं तो आपको कम क़ीमत पर ये टिकट मिल जाएँगी। सऊदी पहुँचने के पहले आपको किन जगहों पर घूमना है इसकी योजना बनानी होगी। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहाँ आपको ज़रूर जाना चाहिए।
कहाँ घूमें?
1. अलउला
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 3/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641958992_3.jpg)
सऊदी में आप अपनी घुमक्कड़ी की शुरूआत अलउला से कर सकते हैं।अलउला सऊदी के इतिहास के बारे में बताती है। यहाँ आपको आधुनिक वास्तुकला, हेगरा और प्राकृतिक चट्टानें देखने को मिल जाएँगी। यहाँ चट्टानों पर प्राचीन शिलालेख भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही यहाँ आप खूबसूरत मिरर क्लेड कॉन्सर्ट हॉल देख सकते हैं।
2. रेड सी
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 4/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959070_4.jpg)
लाल सागर सऊदी की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। रेड सी को देखे बिना सऊदी की घुमक्कड़ी अधूरी है। यहाँ पर आपको डॉल्फिन, डगोंग और समुद्री कछुए जैसे प्राणी देखने को मिलते हैं । रेड सी के शानदार नज़ारे को देखने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट यहाँ आते हैं। समुद्र किनारे बैठकर सनसेट का नजारा देखना वाकई अद्भुत होता है। समुद्र प्रेमियों के लिए सऊदी अरब में लाल सागर बढ़िया जगह है।
3. दिरियाह
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 5/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959131_5.jpg)
दिरियाह रियाध के बाहरी इलाके में स्थित एक शानदार जगह है। दिरियाह को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरीटेज साइट में शामिल किया गया है। इस जगह को देश-विदेश से लोग देखने आते हैं। यहाँ आपको सऊदी म्यूजियम भी मिलेगा जो सऊदी के इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताता है। दिरियाह में सलवा पैलेस भी देखने की जगह है। सऊदी अरब की ये जगह आपको प्रसन्न कर देगी ।
4- द सिटी ऑफ रोजेज
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 6/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959215_6.jpg)
सऊदी की ये जगह अपनी सुगंध और खुशबू के लिए जानी जाती है। यहाँ कई तरह के गुलाब हैं जिनको आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके अलावा ये शहर गुलाब के तेल के लिए भी मशहूर है। यहाँ आपको ऐसे कई व्यंजन मिल जाएँगे जिनमें स्थानीय गुलाब जल का इस्तेमाल होता है जो खाने का जायका बढ़ा देते हैं।
5- शौक एल अलबी
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 7/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959305_7.jpg)
जब भी किसी नई जगह पर जाएँ तो आपको वहाँ के बाजार जरूर घूमने चाहिए। उस जगह के बारे में काफी कुछ बाजार ही बता देते हैं। शौक एल अलवी सऊदी का सबसे बड़ा बाजार है। ये बाजार हमेशा सैलानियों से भरा रहता है। इस बाजार में आप सऊदी अरब के आभूषण और पारंपरिक पोशाक को खरीद सकते हैं। शॉपिंग के लिए सऊदी का ये बाजार उम्दा जगह है।
6- ताबुक कैसल
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 8/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959371_8.jpg)
सऊदी में कई प्राचीन इमारतें हैं। ताबुक कैसल उन्हीं में से एक हैं। इस प्राचीन इमारत का निर्माण 1599 ईसवीं में हुआ था। इसके उपरांत इसका विस्तार भी किया गया। अब ये जगह नक्शे, लिपी और चित्रों का सबसे बड़ा लर्निंग सेंटर है। सऊदी की यात्रा में आप इस जगह का भली-भाँति भ्रमण कर सकते हैं।
7. पर्वतीय दक्षिण
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 9/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959434_9.jpg)
अगर आपको सऊदी में हरी-भरी जगह से रूबरू होना है तो आपको पर्वतीय दक्षिण की सैर करनी चाहिए। पर्वतीय दक्षिण राजधानी रियाद से काफी दूर है पर एक भिन्न अनुभव लेने के लिए उपयुक्त है। यहाँ आप हाइकिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते हैं। सऊदी अरब की ये जगह आपको आश्चर्य से भर देगी। आपको सऊदी की यात्रा में इस जगह को जरुर शामिल करना चाहिए।
8- अल मस्जिद नबावी
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 10/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959501_10.jpg)
सऊदी की सबसे पवित्र जगह मक्का के बाद दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद अल मस्जिद नबावी है। मदीना में स्थित इस मस्जिद को पैगंबर हजरत मुहम्मद ने 622 ईसवी में बनाया थी। इसके अलावा सऊदी में आप अंगावी हाउस, नजरान और कसर अल फरीद मकबरा की सैर कर सकते हैं।
कैसे घूमें?
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 11/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959554_11.jpeg)
सऊदी अरब में घूमना दूसरे देशों की तुलना में थोड़ा अलग है। यहाँ एक शहर से दूसरे शहर तक की दूरी बहुत ज्यादा है। रियाद से जेद्दाह 954 किमी. दूर है। जेद्दाह से जिजान 714 किमी. और जिजान और अल उलहा 1382 किमी. है। सऊदी अरब को आप दो तरीकों से घूम सकते हैं। आप कार बुक करके एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। ये तरीका तो आसान है लेकिन थोड़ा खर्चीला है।
आप सऊदी अरब में एक शहर से दूसरे शहर फ्लाइट से जा सकते हैं। अगर आप अच्छी प्लानिंग करके पहले से टिकट बुक करें तो आपको कम रेट में फ्लाइट मिल जाएँगी। आप फ्लाइट से सऊदी अरब को घूम भी लेंगे और खर्चा भी बहुत ज्यादा नहीं होगा।
कहाँ ठहरें?
सऊदी में आपको ठहरने में कोई परेशानी नहीं आएगी। सऊदी के तीन प्रमुख शहरों के ये सर्वश्रेष्ठ होटल हैं। जिनमें आप अपने बजट के हिसाब से ठहर सकते हैं।
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 12/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959635_12.jpg)
रियाद में होटल:
1- शाजा रियाद
2- बुर्ज रफाल होटल रियाद
3- फैरमोंट रियाद
4- अल फैजिलिअह होटल
5- एलोफ्ट रियाद
जेद्दाह में होटल:
1- अस्सिला
2- रेडिस्सन ब्लू होटल
3- माकारेम अन्नाखील
4- पार्क हयात जेद्दाह
5- होटल गल्लेरिआ
अल उला में होटल:
1- हेबिटस अलउला
2- वाद अलउला होटल
3- मबिती अलउला होटल
4- शाडेन डिजर्ट रिजॉर्ट
5- नसीम अल अजीब
क्या खाएँ?
सऊदी की घुमक्कड़ी यहाँ के लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद लिए बिना पूरी नहीं हो सकती है। सऊदी के इन पकवानों का ज़ायका अपनी सऊदी की यात्रा पर जरूर लें।
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 13/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959737_13.jpg)
1- एरिख
2- कब्सा
3- जेरिश
4- जलामह
5- गुरसन
कहाँ खाएँ?
सऊदी के तीन प्रमुख शहरों के ये कुछ लोकप्रिय रेस्त्रां हैं जहाँ आप लज़्ज़तदार भोजन के साथ-साथ खुशनुमा माहौल और बेहतरीन मेहमाननवाज़ी का आनंद उठा सकते हैं।
![Photo of सऊदी: कैसे प्लान करें इस अनोखे देश का एक मज़ेदार सफर 14/14 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1641959831_14.jpg)
रियाद में रेस्त्रां:
1- यौतचा रियाद
2- बंबू किचन
3- द ग्लोब
4- दी ग्लोब
5- अल नखील
जेद्दाह में रेस्त्रां:
1- करम बैरुत जेद्दाह
2- टोकी
3- दी ग्रीन आईलैंड
4- ले सिएल
5- अल खयाम
अल उला में रेस्त्रां:
1- अल उला हेरीटेज रेस्त्रां
2- अल उला बुखारी
3- देरवास कॉर्नर रेस्त्रां
4- अल मराया
5- हेरीटेज गार्डन रेस्त्रां
सऊदी वाकई एक अनोखा देश है। ऐसे देश को एक्सप्लोर करके आपको भी मजा आएगा। यहाँ आपको वो अनुभव मिलेंगे जो शायद ही पूरी दुनिया में कहीं और मिलें। आपको जल्द से जल्द से इस देश की यात्रा का प्लान बना लेना चाहिए।