![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120048_abhishek_singh_xjdj4pxkhvu_unsplash.jpg.webp)
दुनिया के तीसरे सबसे ऊँची पर्वतमाला कंचनजंगा के विशाल पहाड़ों से घिरा, सिक्किम गर्मियों की छुट्टियाँ का आनंद लेने के लिए परफेक्ट जगह है। खूबसूरत मठों का मधुर संगीत, हवा में घुली प्रर्थना की आवाज और आकर्षक परिदृश्यों को देखने में जो सुकून आपको सिक्किम में मिलता है वो शायद आपको कहीं और नहीं मिलेगा। फूलों से ढकी पहाड़ी घाटियाँ और झरने, बर्फ से ढकी झीलों और गर्म पानी के कुण्ड, वन्य जीवन से भरे जंगलों, शानदार धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के साथ, सिक्किम वो राज्य है जो सोलो के साथ साथ परिवार के संग घूमने के लिए एक बढ़िया स्थान है।
भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक, सिक्किम की यात्रा करना वाकई आपके लिए यादगार अनुभव होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ के लोग मीठे स्वभाव के हैं और मेहमानों का खुले दिल से स्वागत करते हैं। सिक्किम के रंगीन मठ और रोपवे में सवारी करन बच्चों के लिए भी खुशी की बात है। आपकी सिक्किम ट्रिप छह दिन और पाँच रातों की होनी चाहिए जो आपको इसके कई जादुई अजूबों को खोजने में मदद करेगा। यकीन मानिए सिक्किम की पहाड़ियों का मीठा एहसास आपको जिंदगीभर याद रहेगा।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120136_1509535681_1492774861_dsc_0169.jpg)
सिक्किम में कैसे घूमें?
सिक्किम में अधिकांश यात्रा या तो बस या शेयर जीप से होती है। सिक्किम की अलग अलग जगहों पर ट्रेकिंग करना भी एक लोकप्रिय ऑप्शन है। जबकि भारतीयों को केवल संरक्षित क्षेत्रों के लिए परमिट की आवश्यकता होती है, यदि आप विदेशी हैं, तो आपको पूरे राज्य के लिए परमिट की आवश्यकता होगी। परमिट लेने के लिए आपके पास अपना पहचान प्रमाण और पासपोर्ट साइज फ़ोटो होना ज़रूरी है।
कैसे पहुँचें?
गंगटोक, स्पष्ट कारणों से सिक्किम में करने के लिए चीजों की सूची में सबसे ऊपर है। शहर में कोई रेलवे स्टेशन तो नहीं है लेकिन यदि आप फ्लाइट से आना चाहते हैं तो आप सीधे पकयोंग एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर सकते हैं। आपको कोलकाता से नियमित रूप से पकयोंग के लिए फ्लाइट मिल जाएंगी। इसके अलावा आप पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट के जरिए भी गंगटोक पहुँच सकते हैं जो 124 किलोमीटर दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी में है और आपको दोनों जगहों से गंगटोक के लिए प्रीपेड टैक्सी किराए पर लेनी होगी। इसके अतिरिक्त, सरकारी बसें सिलीगुड़ी से गंगटोक के बीच चलती हैं और बहुत सस्ती हैं।
यात्रा कार्यक्रम
पहला दिन
गंगटोक
कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो चुका गंगटोक आज भी घुमक्कड़ों की सूची में सबसे ऊपर रहता है। गंगतोक का सांस्कृतिक आकर्षण आज भी देखने लायक है। गंगतोक, आज भी, अपने उत्कृष्ट होटलों और सुलझा स्वभाव रखने वाले स्थानीय लोगों के जरिए अपना अधिकांश आकर्षण बरकरार रखता है। सिक्किम का राजधानी शहर, राज्य के बाकी हिस्सों को एक्स्प्लोर के लिए एक बढ़िया शुरुआती सीढ़ी प्रदान करता है और इसलिए घुमक्कड़ इसके बारे में जानना बंद नहीं कर सकते। कंचनजंगा के बेहतरीन दृश्य और शायद देश में सबसे अच्छे मोमोज गंगतोक में आपके लिए एक्स्ट्रा तोहफ़े जैसा है।
गंगटोक में करने के लिए चीजें:
गंगतोक में करने के लिए चीजों की कोई कमी नहीं है और हमने आपके लिए बिल्कुल सही जगहों को चुना है:
1. रुमटेक मठ के सुंदर अंदरूनी हिस्सों को देखें और बच्चों को मठ के इतिहास के बारे में बताएँ।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120314_1509539291_1509535718_1453186431_9345252988_bea16b6be9_o.jpg)
2. नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी में तिब्बत की गौरवशाली संस्कृति के बारे में जानें। इस जगह की यात्रा के बिना आपका सिक्किम कार्यक्रम अधूरा है।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120446_1509541839_1509535828_1453192490_18302856130_d024a2877c_o.jpg)
3. केबल-कार की यात्रा करें और गंगटोक शहर के नज़ारों का मजा उठाएँ।
4. ताशी व्यू पॉइंट पर शानदार सूर्यास्त देखें।
5. त्सुक ला खांग, पेमायंग्त्से और कई अन्य मठ देखें।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120623_1509542120_1509540877_1509535829_1453196409_55829669.jpg)
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120685_1509541996_1509535829_1453196775_51601213.jpg)
गंगटोक में कहाँ खाएँ?
1. बेकर्स कैफे: एमजी रोड पर शायद सबसे लोकप्रिय नाम, बेकर्स कैफे में बहुत अच्छी मिठाइयाँ हैं जिन्हें आप बाहर के आकर्षक नज़ारों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। आप एक विंडो-साइड टेबल पर बैठ सकते हैं और रिलैक्स कर सकते हैं।
2. 9'INE: यदि आप पारंपरिक सिक्किमी भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह वह जगह है जहाँ आपको बिल्कुल होना चाहिए।
दूसरा दिन
सोंगमो झील
12,300 फीट की ऊँचाई पर स्थित, सोंगमो या चांगू झील सिक्किम के सबसे सुंदर आकर्षणों में से एक है। इस झील का नाम मतलब "पानी के स्रोत" है और सर्दियों के दौरान ये एक शानदार बर्फ के मैदान में बदल जाती है। दूसरी ओर, वसंत पूरी तरह से एक अलग कहानी है। साल के इस समय अल्पाइन फूल पूरे परिदृश्य को रंगों की एक श्रृंखला में चित्रित करते हैं। सोंगमो में याक की सवारी भी की जा सकती है।
लेक सोंगमो गंगटोक से 2 घंटे की ड्राइव पर है और अच्छा रहेगा कि आप जीप या एसयूवी एडवांस में बुक करा लें। एक राउंड ट्रिप की कीमत आपको लगभग रु 3000 तक होती है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी निकल जाना चाहिए। चूंकि यह एक संरक्षित क्षेत्र है, इसलिए ध्यान रखें कि आपके पास अपने होटल, अपने ट्रैवल एजेंट या गंगटोक में सिक्किम पर्यटन सूचना केंद्र से परमिट जरूर ले लें।
सोंगमो झील में करने के लिए चीजें:
1. याक की सवारी करें और त्सोंग्मो झील की सुंदरता में डूब जाएँ और फिर सीधे नाथू ला तक जाएँ।
2. बर्फीले नजरों को देखते हुए मैगी खाकर एन्जॉय करें और बाद में, झील के किनारे तस्वीरें क्लिक करें।
3. 7,200 फीट पर, गंगटोक वापस जाते समय, हनुमान टोक के मंदिर के दर्शन करें।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648120911_1509539668_1509536980_1509535829_1453199984_6812575251_8630a21cc8_o.jpg)
तीसरा दिन
लाचुंग
लाचुंग सिक्किम की वो जगह है जो आपकी कल्पना से भी ज़्यादा खूबसूरत है। बर्फ से ढकी चोटियों, दूधिया झरनों, सेब के बागों और स्वशासन के एक विशिष्ट रूप के साथ, यह पर्वतीय गाँव पूर्णता के जितना करीब हो सकता है, उतना ही करीब है। लाचुंग न केवल अपनी प्राचीन सुंदरता के कारण बल्कि अपने हस्तशिल्प और मठों के लिए भी यात्रियों को आकर्षित करता है।
लाचुंग जाने के लिए, जो गंगटोक से 3 घंटे की अच्छी दूरी पर है, आप किसी विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसी से लगभग रु 3000 में एक एसयूवी या जीप बुक कर सकते हैं। आप अपने होटल को भी आपके लिए ऐसा करने के लिए कह सकते हैं। लाचुंग जाने के लिए सिक्किम पर्यटन परमिट अनिवार्य है।
लाचुंग में करने के लिए चीजें:
लाचुंग के परी-कथा पहाड़ी गांव के सेब के बागों, मठों और हस्तशिल्प केंद्र देखें।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121100_1509539650_1509537090_1509535829_1453215894_453530774_df8546455c_o.jpg)
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121312_1509542251_1509540588_1509535829_1453219555_p_0003.jpg)
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121395_1509542295_1509535829_1453220031_61249357.jpg)
लाचुंग में कहाँ खाएँ?
लाचुंग में आपको कोई पक्का रेस्तरां नहीं मिलेगा लेकिन गाँव के सभी होटलों में पारंपरिक तिब्बती रसोई है जहाँ आप, बिना तेल मसले के, स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं।
दिन 4
युमथांग घाटी
युमथांग, जिसे 'फूलों की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है, 1800 फीट ऊँचाई पर है। घाटी में घास के मैदान हैं जहाँ रंगीन रोडोडेंड्रोन के साथ बिखरे रहते हैं। घाटी के बीच में नदी है जो समूची दुनिया की शांति के साथ बहती है। जो लोग प्रकृति के नजदीक रहना पसंद करते हैं, उनके लिए युमथांग बढ़िया जगह है।
लाचुंग से युमथांग घाटी जाने में आपको 2 घाटों का समय लगेगा, लेकिन ये जगह ऐसी है जिसको आपको एकदम मिस नहीं करना चाहिए। आप एसयूवी या जीप बुक कर सकते हैं (एक राउंड ट्रिप के लिए लगभग 2000 रुपये) और सुबह जल्दी निकलने की कोशिश करें। लाचुंग की तरह युमथांग घाटी के लिए भी परमिट जरूरी हैं।
युमथांग घाटी में करने के लिए चीजें:
1. युमथांग की असली सुंदरता में डूबें और इस अहसास के साथ वापस जाएँ कि स्वर्ग वास्तविक है। बर्फ में खेलने का लुत्फ उठाएँ।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121546_1509537402_1509535830_1453298797_23875974235_2815ab1fea_o.jpg)
2. जीरो पॉइंट तक ड्राइव करें और गरमागरम मैगी और मोमोज का खाएँ।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121610_1509538527_1509535830_1453299845_3092960967_64a7cfdf31_o.jpg)
दिन 5
पेलिंग
गंगटोक बाद सिक्किम में शायद सबसे लोकप्रिय नाम, पेलिंग यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। क्योंकि पेलिंग से कंचनजंगा पर्वत के सबसे शानदार नजारे दिखाई देते हैं इसलिए यहाँ सालभर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस हिल स्टेशन में जितने बड़े होटल हैं, वे इसकी प्रसिद्धि का प्रमाण हैं। अपने मठों, सांस्कृतिक उत्सवों और प्रकृतिक सुंदरता के साथ, पेलिंग की यात्रा आपको फिर से जीवंत करने के लिए काफी है।
पेलिंग लाचुंग से 6 घंटे की ड्राइव दूर है और आपको पहले से कार बुक करनी होगी। सुबह जल्दी निकल जाना सबसे अच्छा निर्णय होगा। भारतीयों को पेलिंग के लिए सिक्किम पर्यटन परमिट की आवश्यकता नहीं है।
पेलिंग में करने के लिए चीजें:
1. कंचनजंगा पर्वत के सबसे अच्छे दृश्य पेलिंग से दिखाई देते हैं और आप इसे बिल्कुल नहीं मिस करना चाहेंगे।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121716_1509537863_1509535830_1453300488_6782558571_24e0d1e523_o.jpg)
2. सेवारो रॉक गार्डन बढ़िया पिकनिक स्थल होने के साथ साथ सुंदर भी है।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121793_1509535830_1453300648_8718878809_75ef4e361c_o.jpg)
3. पेमायंग्त्से मठ देखें।
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648121842_1509535830_1453366057_3361968429_9a85424009_o.jpg)
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648122042_1509543047_1509541839_1509537937_1509535830_1453301125_chumbi.jpg)
![Photo of सिक्किम को एक्स्प्लोर करने के लिए चाहिए केवल 6 दिन! जानिए कैसे करें परफेक्ट ट्रिप की प्लानिंग by Deeksha](https://cdn1.tripoto.com/media/filter/nl/img/1787859/Image/1648122110_1509542666_1509541839_1509535831_1453301145_norbu_gang.jpg)
पेलिंग में कहाँ खाएँ?
1. मेल्टिंग पॉइंट रेस्तरां: इस रेस्तरां में ज़्यादातर समय भीड़ रहती है। यहाँ आप बढ़िया चाइनीज और पश्चिमी भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
2. लोटस बेकरी: बौद्ध भिक्षुओं द्वारा संचालित, लोटस बेकरी में जुटाया गया सारा पैसा वंचित बच्चों को जाता है। इनके पास ताज़ी बेक्ड ब्रेड और चाय का अच्छा कलेक्शन है।
दिन 6
बागडोगरा
घर वापस जाने के लिए, बागडोगरा में हवाई अड्डे या न्यू जलपाईगुड़ी के रेलवे स्टेशन तक ड्राइव करें।
क्या आप सिक्किम में किसी जगह की यात्रा पर गए हैं? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।