नवाबों के शहर के 10 बेहतरीन रेस्त्रां! खाना इतना लजीज कि उंगलियाँ चाटते रह जाओगे

Tripoto
Photo of नवाबों के शहर के 10 बेहतरीन रेस्त्रां! खाना इतना लजीज कि उंगलियाँ चाटते रह जाओगे by Deeksha

लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। इस नवाबी शान की झलक लखनऊ की गलियों और मोहल्लों में साफ दिखाई देती है। केवल यही नहीं लखनऊ की इस धरोहर को यहाँ बखूभी निभाया भी जाता है। लोगों से लेकर यहाँ के खाने तक, लखनऊ सब मायनों में बढ़िया शहर है। 

चाहे आप भारत में रहते हों या आप किसी इंटरनेशनल ट्रिप से वापस लौटे हों, लखनऊ में मिलने वाला जायका आपको कहीं और नहीं मिलेगा। अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो आप इन सभी टॉप क्लास जगहों के बारे में अच्छे से जानते होंगे लेकिन अगर आप पहली बार लखनऊ आ रहे हैं तो इन लजीज रेस्त्रां में खाना खाने का अनुभव लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।

1. एल-14

लखनऊ के सबसे बेहतरीन रेस्त्रां में शुमार ये रेस्त्रां होटल रिनेसॅन्स के 14 वें फ्लोर पर स्थित है। 

लखनऊ में अगर कोई जगह है जहाँ एक थाली में आपको सबसे अविश्वसनीय और लाजवाब खाना मिलता है तो वो यही जगह है। आप दिन के किसी भी समय रेस्त्रां में आकर और यहाँ मिलने वाले बढ़िया खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। 

खाने के मामले में होटल रिनेसॅन्स की खास पहचान है जो लखनऊ के बाकी सब रेस्त्रां से अलग है। अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं फिर ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। आप चाहे लखनऊ में किसी भी वजह से हों लेकिन अगर आप लखनऊ आए हैं तो आपको इस रेस्त्रां में मिलने वाले खाने का स्वाद बिल्कुल लेना चाहिए।

क्या खाएँ: इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, एशियन, थाई

खर्च: 2000 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: विपिन खंड, गोमती नगर, 14 फ्लोर, होटल रिनेसॅन्स, लखनऊ

2. स्पाइस केव्स

अगर आप चटपटे और स्वादिष्ट खाने के शौकीन हैं तो लखनऊ में विकल्पों की कमी नहीं है। लखनऊ में बसा स्पाइस केव्स वो रेस्त्रां है जो अपने टेस्टी खाने और अलग तरह की सजावट के लिए जाना जाता है। यहाँ मिलने वाला खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि आप अपनी ऊंगलियाँ चाट जाएँगे। रेस्त्रां की सजावट इसके नाम को ध्यान में रखकर की गई है जो अंदर का माहौल बढ़िया बना देता है। रेस्त्रां में अंदर तरह-तरह की छोटी और बड़ी गुफाएँ बनाई गई हैं जो यहाँ का मुख्य आकर्षण हैं। अगर आपको खाते के समय शांति पसंद है फिर है जगह आपको जरूर अच्छी लगेगी। खाने की बात करें तो रेस्त्रां में मिलने वाले पैन शॉट्स सचमुच कमाल के हैं।

क्या खाएँ: चिकन मलाई टिक्का, दही कबाब, ब्राउनी, पास्ता

खर्च: 1000 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: सैमसंग टीवी शोरूम के पास, पत्रकार पुराम, गोमती नगर, लखनऊ

3. फलकनुमा रूफटॉप रेस्त्रां

लखनऊ का फलकनुमा रेस्त्रां उन क्लासिक रूफटॉप रेस्त्रां में से है जो आपके अंदर बैठे घुमक्कड़ और फूडी दोनों को बहुत पसंद आएगा। अगर आप पारंपरिक अवधी क्विज़ीन खाना चाहते हैं तो आपको यहाँ आना चाहिए। 

रेस्त्रां में जायकेदार खाने के साथ-साथ आपको लाइव गजल सुनने को मिलता है जो आपने खाना खाने के अनुभव को हसीन बना देता है। क्योंकि ये रूफटॉप रेस्त्रां है इसलिए यहाँ से लखनऊ शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है जिससे आपका मन खुश हो उठेगा। 

लखनऊ वो शहर है जो शाम के समय चमकदार रोशनी से जगमगा उठता है और ये जगह इस जादुई दृश्य को देखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

क्या खाएँ: नॉर्थ इंडियन फूड, अवधी खाना

खर्च: 1600 रूपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: होटल क्लार्क्स अवध, 8 एमजी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

4. रॉयल स्काई

लखनऊ में खाने की जगहों की कमी नहीं है। लेकिन अगर आप पारंपरिक तरीकों से बनाए मुगलई और अवधी खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो रॉयल स्काई से बेहतर जगह नहीं मिलेगी। खाने का बेहतरीन स्वाद और राजसी माहौल आपको बेजोड़ अनुभव देता है जिसे आप कभी नहीं भुला पाएँगे। ये जगह दोस्तों के साथ घूमने या परिवार के साथ बढ़िया डिनर करने के लिए बढ़िया है। रॉयल स्काई लखनऊ का वो रेस्त्रां है जो पारंपरिक खाने को नए स्तर पर ले जाता है। अगर आप लखनऊ के सबसे अच्छे वेज रेस्त्रां में खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको बिना देर किए रॉयल स्काई चले आना चाहिए।

क्या खाएँ: कॉन्टिनेंटल, इंडियन, चाइनीज, मुगलई

खर्च: 1100 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: 1 फ्लोर, हलवासिया बाजार के सामने, हजरतगंज, लखनऊ

5. सखावत रेस्त्रां

Photo of नवाबों के शहर के 10 बेहतरीन रेस्त्रां! खाना इतना लजीज कि उंगलियाँ चाटते रह जाओगे 3/4 by Deeksha
श्रेय: इजी डिनर

नवाबों का शहर लखनऊ घुमक्कड़ों की पहली पसंद में से है। ये वो जगह है जहाँ बजट ट्रैवलर के साथ-साथ टूरिस्टों की भी खूब भीड़ देखने को मिलती है। यदि आप बजट ट्रैवलर हैं और लखनऊ में कम पैसों में बढ़िया खाना खाने की जगह ढूंढ रहे हैं तो सखवात रेस्त्रां आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। इस जगह पर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए लाजवाब खाने का स्वाद उठा सकते हैं। रेस्त्रां में पारंपरिक अवधी खाने की भी कई वरायटी है। ये जगह कम बजट वाले घुमक्कड़ों के लिए खाने का मक्का जैसी है।

क्या खाएँ: अवधी फूड

खर्च: 600 रूपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: कैसर बाग एवेन्यू, जिमखाना क्लब के पास, लखनऊ

6. मुबीन

ये बेहतरीन रेस्त्रां मुगलई खाने का पर्याय जैसा है। रेस्त्रां में मिलने वाले खाने का असली मुगलई स्वाद आपको खुश कर देगा। ये लखनऊ के उन चुनिंदा रेस्त्रां में से है जहाँ खाना बनाने के लिए आज भी सालों पुराने तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। पुराने लखनऊ की शान बढ़ता ये रेस्त्रां अपने खास निहारी कुल्चा, पसंदा, बिरयानी और खीर के लिए फेमस है। रेस्त्रां में खाना चीनी मिट्टी के बर्तनों में परोसा जाता है जिससे खाना खाने का मज़ा और भी बढ़ जाता है। अगर आप कम दाम में बढ़िया नॉन वेज खाना खाने की चाहत रखते हैं तो लखनऊ का ये रेस्त्रां आपको निराश नहीं करेगा।

क्या खाएँ: निहारी कुल्चा, मटन बिरयानी, चिकन टिक्का, मटन निहारी

खर्च: 300 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: एक मीनार मस्जिद के सामने, अकबरी गेट, चौक, लखनऊ

7. मोती महल रेस्त्रां

लखनऊ का मोती महल मानो भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने को एक अलग पहचान दिलाता है। रेस्त्रां में खाने की बहुत सी वरायटी मिलती है जो आपकी भूख मिटाने के लिए बिल्कुल सही है। लखनऊ के सबसे नामचीन और अच्छे रेस्त्रां में शुमार ये जगह बढ़िया खाने के साथ-साथ आपकी जेब का भी ध्यान रखती है। रेस्त्रां में खाना खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे नहीं देने होते हैं इसलिए ये जगह कम बजट वालों के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है। केवल यही नहीं, मोती महल की मेहमाननवजी भी इस रेस्त्रां को बेहद खास बनाती है। रेस्त्रां में बढ़िया खाने के साथ-साथ शालीन माहौल भी मिलता है जो एक बढ़िया शाम बिताने के लिए परफेक्ट है।

क्या खाएँ: नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज

खर्च: 600 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: नंबर 75, महात्मा गांधी मार्ग, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास, हजरतगंज, लखनऊ

8. रॉयल कैफे

अगर आप लखनऊ के बारे में थोड़ा भी जानते हैं तो आपने इस जगह के बारे में जरूर सुना होगा। हजरतगंज के बीच में बसा ये कैफे शुरू से ही खाने के शौकीन लोगों के लिए घर जैसा रहा है। कैफे में कदम रखते ही खाने की खुशबू आपका मन खुश कर देगी। ये कैफे मुख्य रूप से अपनी बेहतरीन टोकरी चाट के लिए फेमस है। कैफे में आप चाट के अलावा आइस क्रीम भी खा सकते हैं। बढ़िया खाने के साथ अगर अच्छी मेहमाननवाजी मिल जाए तो फिर और क्या चाहिए।

इसे भी अवश्य पढ़ें: मुंबई में शाकाहारी रेस्तरां, ambedkar memorial park lucknow

क्या खाएँ: नॉर्थ इंडियन, मुगलई, चाइनीज, फास्ट फूड

खर्च: 800 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: 51, साहू सिनेमा के सामने, एमजी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

9. आउद्याना

गोमती नगर में बसे इस रेस्त्रां की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। अगर लखनऊ के सबसे बढ़िया और आलीशान रेस्त्रां की सूची तैयार की जाए तो इस जगह का उसमें आना तय है। अगर आप एक शाही दावत जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो आउद्याना से बढ़िया जगह नहीं मिलेगी। ये रेस्त्रां न केवल पारंपरिक खाने की बेमिसाल पेशकश करता है बल्कि ये भी तय करता है कि आप उन्हें पसंद भी करें। रेस्त्रां थोड़ा महंगा है लेकिन यकीन मनिए यहाँ का खाना खाने के बाद आपको बिल्कुल दुख नहीं होगा।

क्या खाएँ: मुगलई और अवधी

खर्च: 2500 रूपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: ताज विवांता, गोमती नगर, लखनऊ

10. ग्रीन रेस्त्रां

अगर आप पक्के घुमक्कड़ हैं तो आप नए शहर में लोकल खाना चखने की अहमियत को समझ सकते होंगे। लखनऊ का ग्रीन रेस्त्रां आपको लखनवी खाने की गहराइयों में ले जाता है। रेस्त्रां में ब्राउन और गोल्डन रंगों की बेहतरीन सजावट है जो खाना खाने के माहौल को अच्छा बना देता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके लिए नया शहर लोकल खाने के बिना अधूरा है तो गोमती नगर का ये रेस्त्रां आपको जरूर पसंद आएगा।

क्या खाएँ: इंडियन, चाइनीज, साउथ इंडियन, फास्ट फूड

खर्च: 600 रुपए (दो लोगों के लिए)

कहाँ: विवेक खंड, नीलकंठ स्वीट्स के पास, गोमती नगर, लखनऊ

क्या आपने कभी लखनऊ की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

Further Reads