अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना

Tripoto
14th Jul 2022
Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के बीच बसा हुआ एक ऐसा देश हैं जहाँ हर राज्य की अपनी एक अनूठी परंपरा और संस्कृति है जो बेहद खूबसूरत है और रंगों से भरी हुई है। ऐसे ही भारत के पश्चिमी हिस्से में मौजूद गुजरात अपने कई पर्यटक स्थलों की वजह से जितना मशहूर है। उतना ही गुजरात अपने खानपान के लिए भी जाना जाता है। वैसे गुजरती लोगों को खाने का बेहद शौक होता है और हो भी क्यों न यहाँ का खाना होता ही इतना स्वादिष्ट है। अगर आप भी गुजरात घूमने के लिए जा रहे हैं या गुजरती खाना खाना चाहते हैं, इसलिए आज हम आपको गुजरात की कुछ ऐसी स्पेशल डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। तो अगर आप गुजरात जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुजरात के इन बेहतरीन व्यंजनों को एक बार जरूर चखें।

1. बासुंदी

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

दोस्तों, भारत में दूध एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी मदद से आधे से ज्यादा स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। गुजरात की फेमस मिठाई बासुंदी भी उनमें से ही एक हैं। बासुंदी एक मीठा व्यंजन है जिसमें उबला हुआ गाढ़ा दूध का उपयोग होता है और साथ ही कस्टर्ड सेब और अंगूर जैसे कई स्वादों में बनाया जाता है। गुजरात में बासुंदी को विशेष रूप से काली चौदस और भौबीज जैसे शुभ अवसरों और त्योहारों पर परोसा जाता है। कई लोग ऐसा भी कहते हैं कि बासुंदी डिश कुछ हद तक उत्तर भारतीय व्यंजन रबड़ी के समान होती है। क्योंकि यह डिश देखने में बिल्कुल रबड़ी के समान लगती हैं। तो अगर आप गुजरात जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुजरात के इस बेहतरीन और डिफरेंट व्यंजन को एक बार ज़रूर ट्राई करें।

2. घुघरा

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

घुघरा गुजरात के फेमस फूड में से एक हैं, यह व्यंजन आपको यहाँ पर आसानी से मिल जायेंगे। घुघरा, कुरकुरा, मीठा और सुगंधित स्ट्रीट-फूड हैं जिसको डीप फ्राई करके खाया जाता है। वैसे तो ये अन्य भारतीय मिठाइयों की तरह ही होती है। पारंपरिक रूप से होली या दिवाली जैसे त्योहारों के मौसम में इसे तैयार किया जाता है। घुघरा भारत के अन्य हिस्सों में गुझिया के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इस मिठाई को डीप फ्राई करने के बजाय बेक करके भी खा सकते हैं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं। इसलिए जब कभी भी यहाँ आएं इस बेहतरीन व्यंजन को एक बार ज़रूर ट्राई करें।

3. उंधियू

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

दोस्तों, उंधियू एक गुजराती डिश का नाम है जिसका बहुत ही यूनिक फ्लेवर होता है। साथ ही इस व्यंजन को बिल्कुल अलग तरह से बनाया जाता है। उंधियू एक मिक्स वेजिटेबल व्यंजन है जिसमें काफी सारी सब्जियों का उपयोग किया जाता हैं। और जिसे मिट्टी के बर्तन को उल्टा करके पकाया जाता है। उंधियू की सब्जी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। साथ ही, यह हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक है। इस व्यंजन में उपयोग होने वाली सामग्री की बात करें तो तले हुए चने के आटे और बैगन की पकौड़ी, बींस, आलू, केले नारियल, छाछ, हरी मटर और मसालों को मिलाकर ये स्वादिष्ट गुजराती डिश बनाई जाती है। इसलिए जब कभी भी आप गुजरात आएं इस बेहतरीन व्यंजन को टेस्ट करना बिल्कुल भी न भूलें।

4. सेव खमणी

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

गुजरात में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सेव खमणी फूड भी है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही इसकी डिफरेंट स्वाद के कॉम्बिनेशन के लोग आज भी दीवाने हैं। सेव और अनार दाने से तैयार ये फूड खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। और सेव खमनी हर एक स्ट्रीट में आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए जब कभी भी आप गुजरात आएं इस बेहतरीन स्ट्रीट फूड को ट्राई करना बिल्कुल भी न भूलें।

5. गुजराती कढ़ी

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

दोस्तों, कोई भी गुजराती थाली यहाँ की कढ़ी के बिना कभी पूरी नहीं होती। गुजराती कढ़ी अपने सफेद रंग के कारण विशिष्ट रूप से पहचाना जाने वाला, और खट्टी दही से बना एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गाढ़े बेसन के साथ मसालेदार और गुड़ या चीनी के साथ मीठा किया जाता है। यह अपनी ठंडी प्रकृति के कारण एक उत्कृष्ट ग्रीष्मकालीन व्यंजन है, आप इस व्यंजन को नरम फुल्के या चावल के साथ खा सकते है। यह व्यंजन खाने में स्वादिष्ट और पकाने में भी आसान होता हैं। यह गुजरात का मुख्य भोजन है। इसलिए जब कभी भी यहाँ आएं इस बेहतरीन व्यंजन को एक बार ज़रूर ट्राई करें।

6. दाल ढोकली

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

दोस्तों, वैसे तो गुजरात के सभी व्यंजन अपने आप में बहुत खास और स्वादिष्ट हैं। लेकिन जब बात ढोकले की आती है तो मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। दाल, मसाले और आटे से बना ये व्यंजन बहुत स्वादिष्ट है, जो लगभग आपको हर दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। यह व्यंजन खाने में स्वादिष्ट और पकाने में भी आसान होता हैं। यह गुजरात का मुख्य भोजन है। इसलिए जब कभी भी यहाँ आएं इस बेहतरीन व्यंजन को एक बार ज़रूर ट्राई करें।

7. हांडवो

Photo of अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो ज़रूर ट्राई करें गुजरात के ये डिफ्रेंट फूड, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

दोस्तों, हांडवो, एक स्वादिष्ट केक है। हांडवो बनाने के लिए, दाल और चावल का घोल तैयार किया जाता है और रात भर किण्वित किया जाता है, और फिर बेक किया जाता है। कभी-कभी हांडवो को कुरकुरा और सुनहरा बनाने के लिए पैन-फ्राइड भी किया जाता है, और तिल का मसाला ऊपर से डाला जाता है। ये पौष्टिक पैन-फ्राइड या बेक्ड मसूर केक गुजराती घरों में एक बहुत ही लोकप्रिय भोजन है। अधिकांश अन्य गुजराती स्नैक्स की तरह, हांडवो को तीखी हरी चटनी परोसा जाता है। इसलिए जब कभी भी आप गुजरात आएं इस बेहतरीन व्यंजन को टेस्ट करना बिल्कुल भी न भूलें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads