गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा

Tripoto
9th Jul 2022
Photo of गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, जैसे जैसे गर्मियों का मौसम आता हैं, वैसे ही हम ठंडी जगहों की ओर जाना शुरू कर देते हैं, और जाएं भी क्यों न, हमारे दिल और दिमाग को जो तरोताजा कर सकती है वो सिर्फ और सिर्फ ऊंचे पहाड़ों की ठंडक और वहाँ की खूबसूरत वादियां ही हैं। लेकिन दोस्तों क्या कभी आपने सोचा है कि जिस हिमाचल में पर्यटक सिर्फ पहाड़ों का मजा लेने के लिए जाते हैं, वहाँ पर आपको बीचेस का भी मजा मिल सकता है। शायद आप ये सुनने के बाद यही सोच रहे होंगे कि हिमाचल में बीच कहाँ से आ गए, तो इसके लिए आपको बता दूं, कि हिमाचल के कुछ मशहूर जगहों के ताल जो कि एकदम बीच जैसे लगते हैं। इन खूबसूरत ताल को देखकर शायद आपको भी आश्चर्य हो, इसलिए इस बार अगर कही घूमने की सोच रहें हैं तो गोवा जाने के बजाए हिमाचल की इन बीचेस का मजा लेकर देखिए।

1. पराशर झील

Photo of गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा by Smita Yadav

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है। पराशर झील हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटक जगहों में से एक हैं। प्रकृति की सुंदरता के इस दर्शनिक स्थल को देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा। बरसात के मौसम के बीच यहाँ की वादियों में बहुत ही हरियाली छा जाती है। साथ ही अंडे के आकार जैसी दिखने वाली ये झील देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहाँ रेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।

2. भृगु झील

Photo of गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा by Smita Yadav

भृगु झील रोहतांग दर्रे के पूर्व में स्थित है और गुलाबा गांव से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। भृगु झील मनाली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसका नाम ऋषि भृगु के नाम पर पड़ा है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे इस झील के पास ध्यान करते थे। भृगु झील मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक मशहूर झील है जहाँ हर साल लाखों पर्यटक भृगु झील घूमने तथा इसके आस पास ट्रैकिंग का आनंद लेने आते है। कुल्लू घाटी में कई ग्लेशियल झीलों की तरह, यह झील एक आदर्श वीकेंड ट्रेक और अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए अच्छी जगह है।

3. डल झील

Photo of गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा by Smita Yadav

डल झील हिमाचल प्रद्रेश के कांगड़ा जिले स्थित है जिसका नाम कश्मीर की डल झील से पड़ा है। यह झील हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के आकर्षण को देखने के लिए दिन भर पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों की भीड़ आती है। धर्मशाला में स्थित डल झील शांतिपूर्ण समय बिताने और मछलियों को देखने के लिए बेहद खास जगह है। यह झील देवदार के हरे- भरे जंगलों के बीच बसी हुई है। इस झील के आसपास बेहद हरियाली है और यहाँ टूरिस्ट प्रकृति की नैसृगिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

4. खज्जियार झील

Photo of गोवा जाने के बजाए इस बार हिमाचल की इन झीलों का उठाएं मज़ा by Smita Yadav

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खाज्जिअर झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह फेमस है। पन्ना की पहाड़ियों और बादलों से घिरी यह खूबसूरत झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। खाज्जिअर झील उन्‍नीस सौ बीस मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पांच हजार वर्ग गज के क्षेत्र को कवर करती है। खज्जियार का आकर्षण चीड़ एवं देवदार के वृक्षों से ढके खज्जियार झील में है। झील के चारों ओर हरी भरी मुलायम और आकर्षक घास खज्जियार को सुंदरता प्रदान करती है। झील में एक तैरता द्वीप भी है, जो घास से बना हुआ है। जहाँ पहुंचकर पर्यटक और रोमांचित हो जातें है। यहाँ आप अपना कैम्प लगाकर भी कुछ देर शांति से बैठ सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads