दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे ।

Tripoto
5th May 2023
Day 1

अक्षरधाम मंदिर भारत का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो दिल्ली में "यमुना नदी"  के तट पर स्थित है।  यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर ने दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है।

Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV
Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV
Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV

संगीत फाउंटेन या वाटर शो:-
                                                  अक्षरधाम की यात्रा इस  लेजर वाटर शो के बिना अधूरी है। 24 मिनट के इस शो में वाटर, प्रोजेक्शन, म्यूजिक, फायर, लेजर, एनिमेशन और टेक्नोलॉजी की मदद से एक ऐसा शो तैयार किया गया है जो एक शानदार अनुभव देता है। मंदिर द्वारा इस शो को जाम नेटवर्क शो का नाम दिया गया है। जो भी लोग इस शो को देखने के लिए आते हैं वो एक पल भी अपनी आंख नहीं झपकाते। अक्षरधाम मंदिर अपने तरह का सबसे अलग शो होने का दावा करता है।

समय - यह शाम 7:30 बजे शुरू होता है।

Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV
Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV

नाव की सवारी :-
                          अगर आप अक्षरधाम के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आप यहां की सांस्कृतिक नाव की सवारी जरूर करे। "क्योंकि ये नही किया तो क्या किया" । क्योंकि यह यात्रा भारतीय संस्कृति और विरासत के पुराने चीजों से हमे परिचित करवाती है। इसमें वैदिक भारतीयों जैसे आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, कालिदास, चाणक्य और बहुत कुछ का योगदान है। इसके बाद यह सवारी तक्षशिला को दिखाती है, जो दुनिया का पहला विश्वविद्यालय है जिसमें घुड़सवारी और युद्ध के सब कुछ शामिल हैं।

अक्षरधाम मंदिर खुलने का समय -

प्रवेश का समय: सुबह 9:30 बजे से 6:30 बजे तक

प्रदर्शनी का समय: 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

प्रदर्शनी का समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

अक्षरधाम मंदिर में वाटर शो देखने का शुल्क –

*एडल्ट- 80 करोड़

*सीनियर सिटीजन- 80 रुपए

*4 साल से 21 साल के लिए- 50 रुपये

*4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए- निःशुल्क

How To Reach स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर दिल्ली हवाई मार्ग :-

Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV

आपको बता दें दिल्ली में स्थित प्रमुख हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां से भारत का तकरीबन हर क्षेत्र के लिए फ्लाइट के साथ-साथ विदेशों के लिए भी फ्लाइट मिल जाती हैं। यह हवाई अड्डा दिल्ली शहर के केंद्र से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा के रूप में भी जाना जाता है।

How to Reach स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर दिल्ली सड़क मार्ग :-

Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV

देश के प्रमुख पर्यटक शहरों जैसे आगरा, जयपुर, शिमला, मनाली और देहरादून आदि से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली आने के लिए अच्छी सुविधा है। दिल्ली में आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां अंतर्राज्यीय बस अड्डे बने हैं, जहां से प्रमुख शहरों के लिए बस सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही दिल्ली में सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क है, जो इसे देश के अन्य भागों से जोड़ता है।

How To Reach स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ट्रेन :-

Photo of दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के कुछ बाते जो आपको यहां जाने पर मजबूर करदेगे । by KRIPA YADAV

दिल्ली में चार मुख्य स्टेशन हैं – दिल्ली जंक्शन जिसे “पुराणी दिल्ली” भी कहा जाता है, मध्य दिल्ली में स्थित नई दिल्ली, शहर के दक्षिण भाग में हज़रत निज़ामुद्दीन और पूर्व में आनंद विहार है। दिल्ली जंक्शन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मेट्रो लाइन 2 से जुड़े हुए हैं, जबकि आनंद विहार मेट्रो लाइन 3 से जुड़ा हुआ है। हज़रत निज़ामुद्दीन दक्षिण की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के लिए प्रस्थान बिंदु है और आनंद विहार पूर्व में चलने वाली अधिकांश सेवाओं को संचालित करता है। आपको शहर के विभिन्न हिस्सों में ले जाने के लिए सभी स्टेशनों के बाहर टैक्सी और बसें उपलब्ध हैं।

Further Reads