गंगतोक की वो 16 चीजें जो इसे बनाती हैं घुमक्कड़ी के लिए सबसे खास जगह

Tripoto
Photo of गंगतोक की वो 16 चीजें जो इसे बनाती हैं घुमक्कड़ी के लिए सबसे खास जगह by Deeksha

पूर्वोत्तर घूमना हमेशा ही बेहद खूबसूरत एहसास होता है। हरे-भरे पहाड़, घाटियों, उसमें बहती नदी और ढेर सारा प्राकृतिक सौन्दर्य। पूर्वोत्तर भारत के उन हिस्सों में से है जिसको एक्सप्लोर तो हर घुमक्कड़ करना चाहता है लेकिन अक्सर घूमने के प्लान बनाने में उलझा रह जाता है। वैसे देखा जाए तो नॉर्थ ईस्ट घूमना एकदम मुश्किल काम नहीं है। आपको जरूरत है तो बस व्यवस्थित प्लानिंग की। गंगतोक पूरोत्तर का मोहक राज्य है। बहुत समय तक लोग गंगतोक की खूबसूरती के बारे में नहीं जानते थे। यदि आप ठेठ घुमक्कड़ हैं तो आप जानते होंगे की इस जगह पर घूमने के लिए कितनी सारी जगहें हैं। बौद्ध मठ से लेकर ट्रेकिंग तक शायद ही कोई चीज होगी जो गंगतोक में नहीं मिलेगी। गंगतोक की इसी खासियत के चलते और आपकी मुश्किलें आसान करने के लिए हमने उन शानदार चीजों की सूची तैयार की है जिसके बिना आपकी गंगतोक की यात्रा अधूरी रह जाएगी।

1. तीस्ता नदी में राफ्टिंग

अगर आप अपने अंदर बैठे रोमांच प्रेमी को जिंदा होते हुए देखना चाहते हैं तो तीस्ता नदी में राफ्टिंग करने का मजा आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। नदी की लहरों से बातें करते हुए राफ्टिंग करने का अनुभव शायद आपकी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों में से एक होगा। क्योंकि कुछ जगहों पर तीस्ता नदी जंगलों से होकर भी गुजरती है इसलिए हरियाली के बीच राफ्टिंग करने का मजा दोगुना हो जाता है।

कब: अक्टूबर से जून

कीमत: 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक

2. पैराग्लाइडिंग

अगर आपको लगता है पैराग्लाइडिंग करने के लिए केवल हिमाचल ही एक विकल्प है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गंगतोक के हरे-भरे पहाड़, चावल के सीढ़ीनुमा खेत और बेहतरीन मोनास्ट्री के ऊपर उड़ने का मजा आपको सिर्फ गंगतोक में ही मिलेगा। केवल यही नहीं गंगतोक में पैराग्लाइडिंग करते हुए आपको कंचनजंगा पहाड़ों का भी बेहतरीन नजारा दिखाई देता है। बेहतरीन दृश्यों और मदहोश कर देने वाली उड़ान आखिर किस घुमक्कड़ को नहीं पसंद आएगी?

कहाँ: बालिमान दारा

कब: जुलाई और सितंबर को छोड़कर पूरे साल

कीमत: शुरुआती कीमत 2,500 रुपए प्रति व्यक्ति

3. ट्रेकिंग

सभी पूर्वोत्तर राज्यों में आपको ट्रेकिंग करने के लिए बेहतरीन रास्ते मिल जाएंगे। इन राज्यों की यही चीज इन्हें बाकी सभी जगहों से एकदम अलग बनाती है। गंगतोक में ऐसे तमाम रास्ते है जहाँ आप ट्रेक कर सकते हैं। इन रास्तों की सबसे अच्छी बात है कि इससे आपको पूरे समय हरियाली के बीच रहने का मौका मिलता है। जो आपके ट्रेकिंग अनुभव को और भी शानदार बना देता है। कुछ जगहों पर ये रूट खेतों और वॉटर फॉल्स के पास से होकर भी गुजरते हैं। कुल मिलाकर यदि आप गंगतोक में ट्रेक करने का मन बनाते हैं तो ये फैसला आपको ट्रिप को और भी यादगार बना देगा।

कब: बारिश का मौसम छोड़कर पूरा साल

कीमत: शुरुआती कीमत 1,000 रुपए प्रति दिन

सबसे खूबसूरत रूट: पेलिंग, टेंडोंग हिल, संदकफू, सिंगबा रोडोडेंड्रॉन रिजर्व और चुंगथांग से लाचुंग

4. साइकिल टूर

गंगतोक में साइकिल टूर लेना आपकी ट्रिप का हाईलाइट भी बन सकता है। गंगतोक की सड़कों पर साइकिल चलाना आपको बहुत पसंद आएगा। क्योंकि आप साइकिल पर होंगे इसलिए आप हर जगह को अच्छे से देख भी पाएंगे। हिमालय ही ताजी हवा और उसमें घुली फूलों की खुशबू आपकी थकान को छूमंतर कर देगी। रास्ते में आप तमाम बौद्ध मठ भी देख सकते हैं।

5. सेवन सिस्टर्स वॉटरटरफॉल्स पर पिकनिक

तो क्या हुआ अगर आपको रोमांच नहीं पसंद है? गंगतोक में ट्रेक और राफ्टिंग करने के अलावा भी ऐसी तमाम चीजें हैं जो आपका मन खुश कर देंगी। इसमें से एक है सेवन सिस्टर्स वॉटर फॉलस पर पिकनिक मनाने का आनंद लेना। गंगतोक से 32 किमी. दूर स्थित इस झरने में तीन चरण हैं। ऊँचाई से गिरता हुआ पानी पत्थरों से टकराता है जो देखने में बहुत शानदार होता है। इस वॉटरफॉल को देखने के लिए बहुत लोग आते हैं इसलिए आमतौर पर यहाँ आपको भीड़ मिलने की पूरी उम्मीद है।

कब: मई से जुलाई

6. नामज्ञाल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी देखें

पहाड़ों में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें देखना आपको एकदम मिस नहीं करना चाहिए। उसमें से एक है बौद्ध धर्म से जुड़े मठ और म्यूजियम। नमज्ञाल इंस्टीट्यूट में आपको बौद्ध धर्म से जुड़ी किताबें, पुरानी चीजें और कई ऐसा सामान देखने के लिए मिलेगा जो आपकी गंगतोक ट्रिप को और भी यादगार बना देगा। इस इंस्टीट्यूट नुमा म्यूजियम में लेपचा में लिखी किताबें और थांगका भी हैं। गंगतोक की सबसे लोकप्रिय जगहों में शुमार इस म्यूजियम को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है।

कहाँ: देवराली, गंगतोक

समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक। रविवार को ये म्यूजियम बन्द रहता है।

एंट्री फीस: 10 रुपए प्रति व्यक्ति

7. नाथूला पास की सैर

गंगतोक गए और नाथूला पास नहीं देखा तो आपने गंगतोक तो क्या भारत की सबसे शानदार चीजीस कर दी है। नाथूला दर्रा भारत और चीन की सीमा पर है। ये दर्रा पुराने सिल्क रूट का हिस्सा भी है। केवल यही नहीं नाथूला पास भारत की उन सबसे शानदार सड़कों में से है जहाँ आप गाड़ी चला सकते हैं। अगर किस्मत अच्छी रही तो नाथू ला से आपको चोमोलहारी पहाड़ का विहंगम नजारा भी दिखाई दे सकता है। नाथूला पास तक जाने के लिए आपको एक खास परमिट की जरूरत होती है जिसके बिना आपको नाथूला के आसपास भी नहीं जाने दिया जाएगा।

गंगतोक से दूरी: 56.3 किमी.

कब: बुधवार से रविवार। ये पास केवल मई से अक्टूबर के बीच ही खुला रहता है।

खर्च: अगर आप शेयर गाड़ी से जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 900 से 1,000 रुपए तक होते है। यदि आप पूरी गाड़ी रिजर्व करना चाहते हैं तो आपको 6,500 से 8,000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

8. ट्सोमगो झील तक याक सफारी

गंगतोक की अगली शानदार जगह है ट्सोमगो झील। आप गंगतोक से एक दिन का प्लान बनाकर इस झील को देखने जा सकते हैं। बर्फीले पहाड़ों से बनी घाटी में स्थित ये झील बेहद खूबसूरत लगती है। सच कहा जाए तो ये एक विशाल हीरे जैसी लगती है। इस झील पर याक सफारी करना पर्यटकों को खूब पसंद आता है। आप झील के बेहतरीन नजरों का मजा ले सकते हैं। यदि आप फोटोग्राफी पसंद है तो आप अपने इंस्टाग्राम के लिए झील की शानदार तस्वीरें ले सकते हैं।

कब: पूरा हफ्ता

खर्च: 300 रुपए से 450 रुपए तक

9. केबल कार की सवारी

एक शहर जो पहले किसी छोटे और अविकसित गाँव था आज विकास और प्रगति कि राह पकड़कर बेहद खूबसूरत शहर बन चुका है। गंगतोक के सबसे बेमिसाल नजारे देखने के लिए आपको बस एक केबल कार राइड की जरूरत है जो आपको इस शहर से प्यार करने पर मजबूर कर देगी। इस केबल कार को गंगतोक की शान कहा जाता है और यकीन मानिए अगर आप सच्चे घुमक्कड़ हैं तो आप केबल कार की सवारी जरूर करना चाहेंगे।

समय: सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक

कीमत: 110 रुपए प्रति व्यक्ति। यदि आपके साथ बच्चे हैं जिनकी उम्र 3 से 6 साल के बीच में है तो उनके लिए आपको 70 रुपए देने होंगे। अगर आप कैमरा ले जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 100 रुपए अलग से देने होंगे।

10. मोनास्ट्री देखें

गंगतोक और उसके आसपास ऐसी बहुत सारे मठ हैं जिन्हें आपको जरूर देख लेना चाहिए। इन मठों का ढांचा बेहद सुंदर तरीके से बनाया गया है जो आपको बहुत अच्छा लगेगा। रूमतेक, ट्सुक ला खांग, एंचे गोंपा गंगतोक की कुछ सबसे नामचीन मठ हैं जिनको देखना आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

रुमतेक: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक। टिकट: 10 रुपए प्रति व्यक्ति

ट्सुक ला खांग: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

पेमायांगसे: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक। टिकट: 20 रुपए प्रति व्यक्ति

एंचे गोंपा: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

11. ताशी व्यू प्वॉइंट से सनसेट

ताशी व्यू प्वॉइंट से सनसेट देखना गंगतोक का सबसे फेमस लेकिन बेहद खूबसूरत एहसास है। अगर आपकी किस्मत ने साथ दिया और दिन साफ रहा तो आपको इस व्यू प्वॉइंट से कंचनजंगा पहाड़ों का नजर भी देखने के लिए मिल सकता है। इस व्यू प्वॉइंट से सनसेट देखने बहुत लोग आते हैं इसलिए यहाँ आपको भीड़ मिलना तय है। लेकिन भीड़ के बावजूद इस जगह के नजारे इतने शानदार हैं कि आपको यहाँ से जाने का मन नहीं करेगा।

कहाँ: ताशी व्यू प्वॉइंट, गंगतोक

शहर से दूरी: 7.9 किमी

कब: सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक

खर्च: फ्री। अगर आप टेलीस्कोप से कंचनजंगा देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 10 रुपए देने होते हैं।

12. तेमी टी गार्डन

गंगतोक आकर चाय के बागान ना देखना एकमद वैसा ही है जैसे कश्मीर जाकर काहवा ना पीना। गंगतोक के मुख्य शहर से 47 किमी. दूर स्थित ये जगह चाय प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। ये सिक्किम की अकेली जगह है जहाँ चाय उगाई जाती है। इस बागान में आप चाय पत्तियों को इकट्ठा करने से लेकर चाय बनने तक की विधि देख सकते हैं। इस बागान में हर साल लगभग 100 टन तक चाय बनाई जाती है।

कहाँ: तेंडोंग हिल के पास

कब: सुबह से शाम तक

13. हनुमान टोक

रामायण के अनुसार ये वो जगह है जहाँ भगवान हनुमान ने कुछ समय आराम किया था। कहा जाता है संजीवनी बूटी लेकर वापस लौटने के दौरान इस जगह पर भगवान हनुमान कुछ देर ठहरे थे। भगवान हनुमान को समर्पित इस मंदिर को देखने देश के हर हिस्से से लोग आते हैं। केवल यही नहीं इस जगह से आपको आसपास का शानदार नजारा दिखाई देता है जो इस अनुभव को और भी बढ़ा देता है।

कब: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

14. हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

गंगतोक की एक और शानदार जगह है हिमालयन जूलॉजिकल पार्क। ये जगह आमतौर पर ज्यादातर लोगों से छूट जाती है। 205 हेक्टेयर जमीन पर बना ये पार्क तमाम तरह के हिमालई जीव जंतुओं का घर है। इस पार्क की खास बात ये भी है कि यहाँ जानवरों को पिंजरों में नहीं रखा जाता है। इस पार्क में आप रेड पांडा, स्नो लेपर्ड, भालू जैसे जानवरों को उनके प्राकृतिक घर में रहता हुआ देख सकते हैं।

कहाँ: बुलबुलय, गंगतोक

कब: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

एंट्री फीस: भारतीय पर्यटकों के लिए 25 रुपए, विदेशियों के लिए 50 रुपए

15. लाल बाजार घूमें

लाल बाजार गंगतोक का सबसे पुराना मार्केट है। केवल यही नहीं लाल बाजार में घूमना बहुत मजेदार भी होता है। कहते हैं यदि आपको किसी शहर के बारे में जानना है तो सबसे पहले वहाँ के किसी बाजार में चले जाना चाहिए। लाल बाजार में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा मिलेगा। इस बाजार में आप गंगतोक की मशहूर याक चीज, नेपाली खुक्री, स्थानीय लोगों द्वारा बनाई बम्बू की टोकरी और तिब्बती प्रेयर फ्लैग खरीद सकते हैं।

कहाँ: विशाल गांव, गंगतोक

कब: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

16. एमजी मार्ग में शॉपिंग और डिनर

एमजी मार्ग की तमाम दुकानों और रेस्त्रां में जाना गंगतोक के सबसे खास अनुभवों में से है। एमजी मार्ग की खास बात ये भी है यहाँ गाड़ियों का आना मना है। इसलिए भी इस जगह का अपना अलग चार्म है। एमजी मार्ग पर्यटकों के साथ साथ लोकल लोगों के बीच भी बहुत फेमस है। यहाँ आप गंगतोक का लोकल खाना जैसे शाप्ता, त्संपा, थुकपा और निंग्रो चुरपी खाने का मजा उठा सकते हैं।

कब: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक। एमजी मार्ग का बाजार मंगलवार को बंद रहता है।

क्या आपने गंगतोक की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads