गाइड टूर: पॉन्डिचेरी कैसे और कहाँ घूमे बजट मे, सब जानिए।

Tripoto
Photo of गाइड टूर: पॉन्डिचेरी कैसे और कहाँ घूमे बजट मे, सब जानिए। by Ankit Kumar

पॉन्डिचेरी भारत में एक ऐसी जगह है जहाँ जाना तो सब चाहते हैं पर उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और जब एक बार जान जाते हैं तो उस जगह को कभी भुल नहीं पाते। जो साफ़ रेतीले समुद्र तटों से भरा हुआ, रंगीन सड़कों और यूरोपीय वास्तुकला से रूबरू करता है।

क्या करें?

1. व्हाइट टाउन

व्हाइट टाउन हर फोटोग्राफर के लिए एक सपने जैसी जगह है। पॉन्डिचेरी के व्हाइट टाउन पहुँचने के बाद लगेगा आप फ्रेंच में किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अगर आप फ़ोटोग्राफ़र हैं तो पूरा दिन वहीं बिताने वाले हैं। यहाँ की सभी इमारतों की सुन्दरता को देख कर मोहित होने वाले हैं। इस टाउन की यात्रा टुक-टुक से करें और इस टुक-टुक से आप पूरा टाउन देख पाएँगे।

2. अरुल्मिगु मनाकुला विनयागर मन्दिर जाएँ

इस क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिरों में से एक अरुल्मिगु मनाकुला विनयागर मन्दिर है। विशेष रूप से यह मन्दिर माॅं लक्ष्मी के हाथी से दैविक आशीर्वाद के लिए आगंतुकों को आकर्षित करता है। यहाँ पर जाने के बाद आपको हिन्दू धर्म के बारे में पॉन्डिचेरी का दृष्टिकोण जानने को मिलेगा।

3. रॉक बीच जाएँ

समुद्र के किनारे रहना किसे पसन्द नहीं है! और जब आप पॉन्डिचेरी में पानी के किनारे पहुचेंगे तो समुद्र की ताज़गी भरी हवा जो आपको तरोताज़ा और बिल्कुल अलग-सा महसूस कराएगी।

हालाँकि यह समुद्र तट इस क्षेत्र के अन्य समुद्र तटों की तरह रेतीला नहीं है, फ़िर भी सैर करने के लिए यह वास्तव में एक अच्छी जगह है।

4. पाॅन्डिचेरी प्राॅमेनेड जाएँ

प्राॅमेनेड प्रसिद्ध आकर्षणों और मूर्तियों से भरा हुआ है। यहाँ सबसे ज़्यादा उल्लेखनीय गाॅंधी जी हैं। आप स्थानीय लोगों को सेल्फ़ी लेते हुए देखेंगे और शाम को एक ब्रास बैण्ड बजता है जो भारी भीड़ को आकर्षित करता है, जिस माहौल में आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगे। और उस बैण्ड को ख़त्म होने के बाद भी काफ़ी समय तक उस बैण्ड के संगीत में खोए रहोगे।

5. पॉन्डिचेरी के कई चर्चों में से एक चर्च जाएँ

काफ़ी वर्षों पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश होने के कारण उन लोगों ने विरासत में पॉन्डिचेरी में फ्रांसीसी संस्कृति छोड़ी है। फ्रेंच भाषा, पेटीसरीज और संकेतों के साथ, उन्होंने बहुत सारे चर्चों को भी यूरोपीय प्रभाव के साथ छोड़ दिया है। यहाँ के चर्च बाक़ी जगह के चर्च से अलग हैं, बहुत रंगीन थे और अन्दर कुछ शानदार वास्तुकला थी। चर्च ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट, नोट्रे-डेम डेस एंज और इमैक्यूलेट कॉन्सेप्शन कैथेड्रल की यात्रा कर सकते हैं।

6. सेरेनिटी बीच जाएँ

पॉन्डिचेरी में आपकी पसन्दीदा जगह सेरेनिटी बीच बन जाएगी। यह क्षेत्र के सबसे साफ़ समुद्र तटों में से एक है और यहाँ का दृश्य एकदम शानदार हैं। आप एक ऑटो, मोटरबाइक या टैक्सी के माध्यम से यहाँ पहुँच सकते हैं और यह ईस्ट कोस्ट रोड पर मुख्य शहर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर है। अगर चाहो तो पैदल पॉन्डिचेरी की यात्रा करते हुए भी आ सकते हैं।

कैसे जाएँ?

हवाई यात्रा द्वारा- दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं तो हवाई यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प है। निकटतम हवाई अड्डा चेन्नई में है। यहाँ से आप हवाई अड्डे से सीधे पॉन्डिचेरी के लिए टैक्सी पकड़ सकते हैं। जो 1 से 2 घण्टे में आपको पॉन्डिचेरी पहुँचा देगी।

ट्रेन द्वारा- पॉन्डिचेरी का निकटतम रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन है और त्रिची, चेन्नई, बैंगलोर, कन्याकुमारी, विल्लुपुरम, हावड़ा, मुम्बई, नई दिल्ली, मैंगलोर और मदुरै से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड से मन चाही जगह जा सकते हैं।

कब जाएँ?

पॉन्डिचेरी जाने के लिए साल का हर समय अच्छा है पर आप किसी फ़िल्म में घूम रहे, ऐसा महसूस करना चाह रहे तो माॅनसून के मौसम में जाएँ तब आप पेड से गिरते पत्ते समुन्द्र तट पर हवा के झोंके और शाम में बैण्ड का मज़ा सबसे बेहतरीन तरह से ले सकते हैं।

Further Reads