महिलाओं के लिए एक खास तौफा,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं कोमिलेगी फ्री एंट्री

Tripoto
3rd Mar 2022
Photo of महिलाओं के लिए एक खास तौफा,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं कोमिलेगी फ्री एंट्री by Smita Yadav
Day 1

अगर आप और आपकी महिला साथियों का कहीं घूमने का प्लान बन रहा है, तो आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री में घूम सकते हैं। जी हाँ, बिल्कुल सही सुना फ्री में घूम सकते हैं। दोस्तों, आप को बता दूं। इस दिन को मनाने का खास महत्व महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि तौर पर बढ़ावा देना होता है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महिलाओं के लिए एक खास तौफा लेकर आया हैं। जिसमें यह घोषणा किया गया हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) को सभी केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों या फिर पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों पर महिला पर्यटकों के घूमने जाने पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी महिलाओं को फ्री में घूमने का अवसर दिया जायेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक, यह नियम देसी और विदेशी दोनों महिला पर्यटकों के लिए अप्लाई होगा।

महिलाओं को एंट्री फ्री देने की शुरुआत कब से हुई थी?

Photo of महिलाओं के लिए एक खास तौफा,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं कोमिलेगी फ्री एंट्री by Smita Yadav

जैसा कि आप सभी पहले से जानते हैं, कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। संस्कृति मंत्रालय ने साल 2019 को इंटरनेशनल महिला दिवस पर भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए स्मारकों में फ्री एंट्री देने की शुरुआत की थी। तब से हर साल 8 मार्च को महिलाओं को निशुल्क स्मारक देखने का अवसर मिल रहा है।

किन- किन स्मारकों को देख सकते हैं फ्री

8 मार्च को आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, हैदराबाद में गोलकोंडा, चारमीनार जैसे सभी ऐतिहासिक स्मारकों को अपने दोस्तों के साथ जाकर फ्री में देख सकती हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

क्या आप में से किसी भी महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक स्मारकों की यात्रा की हैं, अगर हाँ, तो अपने यात्रा का अनुभव शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads