
गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी जैसे राज्यों में पहुंच गया है। दस्तक देते ही मानसून ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। रविवार को भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ पर जलभराव हो गया। हरियाणा-मुंबई के कई हिस्सो में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कई जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। साथ ही चंडीगढ़ में पूरे दिन बारिश होती रही।
मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों के लिए मौसम कार्यालय द्वारा जारी 'ऑरेंज अलर्ट' के बीच कहा गया है कि इन जगहों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
1. उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश

रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और चार धाम तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने की सलाह दी।
उत्तराखंड के मौसम कार्यालय द्वारा कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317। टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के बागी और मंडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश और बादल फटने से बाढ़ आ गई है। लगातार हो रही बारिश के बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। रविवार को मंडी जिला पुलिस ने एक सार्वजनिक सूचना में ये घोषणा की थी।
पिछले 24 घंटों में, मंडी में व्यापक क्षति हुई है, जिले के जंझेली में अचानक आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस दौरान मंडी में 64.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मुसीबत में फंसे हुए लोग सरकार के 1100, 1070 और 1077 टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
2. मुंबई

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर जलजमाव हो गया और कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुंबई में कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।पीटीआई कीएक रिपोर्ट में कहा गया हैकि मलाड और अंधेरी जैसे इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हैमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी अधिकारियों को बारिश के दौरान जल-जमाव से वाहनों की आवाजाही में व्यवधान से बचने के लिए उपाय करने का आदेश दिया है।
3. दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। शहर में 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक है। इस बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भी भारी बारिश जारी रही। साथ ही गुरुग्राम के कई हिस्सों में भी जलभराव और बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हुई।
4. हरियाणा तथा पंजाब

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। रविवार सुबह तक अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र और मोहाली में बारिश हुई।
चंडीगढ़ और मोहाली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कें जहां जल-थल हो गई, वहीं कई स्थानों पर भारी नुक्सान की खबरे भी सामने आ रही है। इसके लिए अगर आप भी चंडीगढ़ या मोहाली की तरफ आ रहे हैं तो आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
5. दक्षिण भारत

दक्षिण भारतीय राज्य केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। आईएमडी ने केरल के चार जिलों- कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में येलो अलर्ट जारी किया है।
6. उत्तरप्रदेश

यूपी में भी बारिश का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। राज्य के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 46 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
7. राजस्थान

राजस्थान में लगातार जोरदार बारिश हो रही है। इसी के चलते बीते दिन सोमवार को जयपुर में भारी बारिश हुई, जो सुबह से शुरू हो गई थी। तेज बारिश के चलते स्कूल के बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें सीकर, टोंक, जयपुर, झुंझुनूं और आसपास की जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट हैं। इसके साथ ही यहां बादल गरजने के साथ बिजली भी गिर सकती हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश आ सकती है। अगर आप भी यहां का सोच रहे है तो फिलहाल के लिए अपना प्लान कैंसिल कर दे।
8. जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारी हिमपात के बाद प्रदेश के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और रामबन के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अगले हिमस्खलन का खतरा रहेगा। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बर्फबारी के कारण बंद है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हिमपात से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद हो गई है।
क्या आपने भारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।